ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

स्वास्थ्य मंत्री ने पटना के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के साथ की समीक्षा बैठक दिए कई अहम निर्देश…………

UB India News by UB India News
July 16, 2026
in पटना, बिहार, स्वास्थ
0
स्वास्थ्य मंत्री ने पटना के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के साथ की समीक्षा बैठक दिए कई अहम निर्देश…………

RELATED POSTS

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बुधवार को पटना के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के साथ मैराथन समीक्षा बैठक की. बैठक में चिकित्सा सुविधाओं, लंबित सर्जरी, सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं, इमरजेंसी व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर विस्तार से चर्चा की गई. स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि राज्यभर में लंबित सर्जरी को जल्द से जल्द पूरा किया जाए और जरूरत पड़ने पर आईजीआईएमएस, एम्स पटना और मेदांता जैसे संस्थानों की भी मदद ली जाए.
बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने सभी मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों और अस्पताल अधीक्षकों को निर्देश दिया कि लंबित सर्जरी की पूरी सूची शुक्रवार तक स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराई जाए. उन्होंने कहा कि मरीजों को ऑपरेशन के लिए लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़े, इसके लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जाए.
AIIMS, IGIMS और मेदांता की भी ली जाएगी मदद
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यदि किसी मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन का अधिक दबाव है तो ऐसे मरीजों का इलाज आईजीआईएमएस, एम्स पटना और मेदांता जैसे संस्थानों में भी कराया जाए. उन्होंने राज्य के सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों में जरूरत पड़ने पर बाहरी विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं लेने की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया.
कैंसर स्क्रीनिंग के लिए चलेगा बड़ा अभियान
बैठक में नॉन-कम्युनिकेबल डिजीज (NCD) से ग्रसित लोगों की कैंसर स्क्रीनिंग पर विशेष जोर दिया गया. स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यव्यापी अभियान चलाने का निर्देश देते हुए कहा कि इसमें एक लाख आशा कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान हो सके.
इमरजेंसी सेवाएं होंगी और मजबूत
स्वास्थ्य मंत्री ने सभी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इमरजेंसी वार्ड में बेड की संख्या बढ़ाई जाए ताकि गंभीर मरीजों को तत्काल इलाज मिल सके. साथ ही अस्पतालों में मरीजों की सुविधा के लिए केंद्रीयकृत सॉफ्टवेयर विकसित करने और सभी अस्पतालों के बाहर बड़े एवं स्पष्ट डिस्प्ले बोर्ड लगाने का भी निर्देश दिया.
रिक्त पद जल्द भरने का भरोसा
बैठक में मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों और शिक्षकों की कमी का मुद्दा भी उठा. स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने भरोसा दिलाया कि मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के रिक्त पदों को जल्द भरा जाएगा. उन्होंने कहा कि मानव संसाधनों की कमी दूर करना सरकार की प्राथमिकता है. स्वास्थ्य विभाग ने सभी मेडिकल कॉलेजों को निर्देश दिया है कि शुक्रवार तक लंबित सर्जरी का पूरा डेटा उपलब्ध कराया जाए, ताकि राज्य स्तर पर इसकी समीक्षा कर समयबद्ध कार्रवाई की जा सके.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

by UB India News
July 16, 2026
0

राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने बिहार सरकार द्वारा ग्राम पंचायत कर एवं दर शुल्क नियमावली-2026 को स्वीकृति...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

by UB India News
July 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर लग चुकी है। चुनाव भले नरेंद्र भगत मंडल के अध्यक्ष नीरज...

नीतीश कुमार पर दिखने लगा है उम्र का असर?

नीतीश कुमार कल नई दिल्ली में नए सरकारी आवास में करेंगे गृह प्रवेश

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल शुक्रवार 17 जुलाई को एक दिन के लिए दिल्ली जा रहे हैं। उनका...

पर्यटन विभाग ने 1301 करोड़ की नई योजनाएं की मंजूर

पर्यटन विभाग ने 1301 करोड़ की नई योजनाएं की मंजूर

by UB India News
July 16, 2026
0

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संवाद कक्ष में बुधवार को पर्यटन विभाग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस...

जनसुराज के बड़े नेता छोड़ेंगे प्रशांत किशोर का साथ, आज बीजेपी में होंगे शामिल

जनसुराज के बड़े नेता छोड़ेंगे प्रशांत किशोर का साथ, आज बीजेपी में होंगे शामिल

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार की चर्चित विधानसभा सीट बांकीपुर में उपचुनाव से पहले जनसुराज को एक और बड़ा झटका लगने वाला है. दरअसल...

Next Post
नीतीश कुमार पर दिखने लगा है उम्र का असर?

नीतीश कुमार कल नई दिल्ली में नए सरकारी आवास में करेंगे गृह प्रवेश

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे 'तीर' निकाल दिए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend