ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सम्राट कैबिनेट में लगी 22 अहम एजेंडों पर मुहर…………

UB India News by UB India News
July 9, 2026
in कैबिनेट, पटना, बिहार
0
सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा और शहरी विकास से जुड़े 22 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट के फैसलों में मत्स्य क्षेत्र के लिए नई संस्था के गठन, एम्स पटना के विस्तार, केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना, रूफटॉप सोलर परियोजना और कृषि योजनाओं पर विशेष जोर दिया गया।

मत्स्य पालन एवं जलीय कृषि क्षेत्र को नई गति
बैठक में बिहार में मत्स्य पालन एवं जलीय कृषि क्षेत्र को नई गति देने के उद्देश्य से बिहार एक्वाकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के गठन को स्वीकृति प्रदान की गई। सरकार का मानना है कि इस पहल से आधुनिक मत्स्य अवसंरचना का विकास होगा, निजी निवेश को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा मत्स्य पालकों की आय में वृद्धि सुनिश्चित होगी।

RELATED POSTS

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

रूफटॉप सोलर पावर प्लांट स्थापित करने की मंजूरी
ऊर्जा क्षेत्र में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 से 2029-30 तक सरकारी एवं सरकार के अधीन भवनों पर कुल 500 मेगावाट क्षमता के ग्रिड-कनेक्टेड रूफटॉप सोलर पावर प्लांट स्थापित करने की मंजूरी दी गई। यह परियोजना आरईएससीओ मॉडल के तहत लागू होगी तथा संबंधित विभाग ऊर्जा खरीद के लिए पावर परचेज एग्रीमेंट करेंगे। कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में ‘दलहन में आत्मनिर्भरता मिशन’ के तहत खरीफ, रबी और गरमा मौसम की विभिन्न दलहनी फसलों को प्रोत्साहित करने के लिए 79.84 करोड़ रुपए की योजना को स्वीकृति दी गई।

ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप परियोजनाओं पर चर्चा
वहीं, डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन के अंतर्गत एग्री स्टैक परियोजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिए 154 करोड़ रुपए तथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के तहत खाद्यान्न एवं वाणिज्यिक फसलों को बढ़ावा देने के लिए 44.63 करोड़ रुपए की योजना को भी मंजूरी मिली। शहरी विकास के क्षेत्र में राज्य सरकार ने ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप परियोजनाओं के लिए अहमदाबाद स्थित सीईपीटी विश्वविद्यालय की सलाहकार इकाई को तकनीकी सहायता एजेंसी के रूप में नामित करने की स्वीकृति दी।

मुंगेर और मुजफ्फरपुर में केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना
इसके साथ ही पाटलिपुत्र (पटना), हरिहरनाथपुर (सोनपुर), मगध (गया) और तिरहुत (मुजफ्फरपुर) ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास के लिए आवश्यकतानुसार भूमि क्रय एवं अधिग्रहण का भी निर्णय लिया गया। शिक्षा के क्षेत्र में कैबिनेट ने मधुबनी, मुंगेर और मुजफ्फरपुर में केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना के लिए पांच-पांच एकड़ भूमि भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन केंद्रीय विद्यालय संगठन को मात्र एक रुपए के टोकन लीज मूल्य पर 30 वर्षों के लिए उपलब्ध कराने का निर्णय लिया।

पटना एम्स का होगा विस्तार, भूमि अधिग्रहण को मंजूरी
स्वास्थ्य क्षेत्र में एम्स पटना के विस्तार के लिए दानापुर के मौजा-भूसौला में 26.76 एकड़ भूमि के अधिग्रहण को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई। लगभग 348.90 करोड़ रुपए की लागत वाली इस परियोजना से सुपर-स्पेशियलिटी चिकित्सा सेवाओं का विस्तार होगा, मरीजों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान को नई गति मिलने के साथ प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत में सबसे बेहतर होता है बिहार का आम : राज्यपाल

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

by UB India News
July 9, 2026
0

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू हो गया है। इसके तहत एक वर्षीय और दो वर्षीय कोर्स की...

एम-1 मॉडल की ईवीएम अब इतिहास बनी……

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर विस उप चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार...

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

by UB India News
July 9, 2026
0

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बयानबाजी शुरू हो चुकी है। इस बीच जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से प्रत्याशी प्रशांत...

कांग्रेस को चुभ गई राजद की सियासी चाल !…………………..

कांग्रेस को चुभ गई राजद की सियासी चाल !…………………..

by UB India News
July 9, 2026
0

राजद ने बांकीपुर उपचुनाव में रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बना कर कांग्रेस के जले पर नमक छिड़का है। राजद की...

Next Post
पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend