ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास…………

UB India News by UB India News
July 3, 2026
in खेल, फूटबाल
0
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास…………

RELATED POSTS

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

सरहदें लांघ कर दिलों में जगह बनाते खिलाड़ी………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
दुनिया के सबसे महान फुटबॉलर्स में शुमार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने ताज में एक और नगीना जड़ लिया. गुरुवार को ‘राउंड ऑफ 32’ के रोमांचक मुकाबले में पुर्तगाल ने क्रोएशिया को 2-1 से हराया. इस मैच में पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने FIFA वर्ल्ड कप के नॉकआउट स्टेज के इतिहास में सबसे उम्रदराज गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए. 41 साल और 147 दिन की उम्र में पुर्तगाली कप्तान ने दूसरे हाफ में पेनल्टी को गोल में बदलकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया.
लियोनेल मेसी को पछाड़ा
इस मैच से पहले वर्ल्ड कप के नॉकआउट राउंड में गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी का रिकॉर्ड लियोनेल मेसी के नाम था. अब रोनाल्डो ने उन्हें पछाड़ दिया है, लेकिन ये रिकॉर्ड कितने दिन तक चलेगा, उसकी कोई गारंटी नहीं क्योंकि मेसी भी अर्जेंटीना की ओर से पूरा दम लगा रहे हैं. यह FIFA वर्ल्ड कप के नॉकआउट स्टेज में रोनाल्डो का पहला गोल भी था, जिससे यह उपलब्धि और भी खास हो गई.
अंतिम-16 में पहुंचा पुर्तगाल, क्रोएशिया बाहर
गोनकालो रामोस ने दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में राफेल लीओ के पास पर हेडर से गोल किया, जबकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पेनल्टी किक को गोल में बदला, जिससे पुर्तगाल ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए क्रोएशिया को 2-1 से हराकर विश्व कप फुटबॉल के अंतिम-16 में प्रवेश किया. पुर्तगाल की इस जीत से क्रोएशिया के स्टार खिलाड़ी लुका मोड्रिक के पांचवें विश्व कप के अभियान का अंत भी हो गया.
रोनाल्डो नहीं रामोस रहे जीत के हीरो
क्रोएशिया ने 53वें मिनट में इवान पेरिसिच के गोल से बढ़त बनाई, जो उन्होंने जोसिप सानिसिच के क्रॉस पर किया था. रोनाल्डो ने पहले 68वें मिनट में पेनल्टी किक पर गोल करके स्कोर बराबर किया जो विश्व कप में नॉकआउट चरण का उनका पहला गोल था, लेकिन पुर्तगाल की जीत के नायक रामोस रहे, जिन्होंने इंजरी टाइम के चौथे मिनट में तब गोल किया जब लग रहा था कि मैच अतिरिक्त समय तक खिंच जाएगा. उस समय रोनाल्डो बेंच पर बैठे हुए थे.
बेकाबू हुए फैंस, आखिरी मिनटों में मैदान पर बवाल
पुर्तगाल सोमवार को राउंड ऑफ 16 में स्पेन का सामना करेगा. मैच में उस वक्त विवाद की स्थिति बन गई, जब फाइनल सीटी बजने से पहले बवाल हो गया क्योंकि क्रोएशिया को लगा कि उसने आखिरी क्षणों में स्कोर 2-2 से बराबर कर लिया है, लेकिन वीडियो समीक्षा के बाद मारियो पासालिच को ऑफसाइड करार दिया और गोल को अमान्य घोषित कर दिया गया. क्रोएशिया के फैंस ने मैदान पर बोतलें फेंकीं और विरोध में सीटी बजाई. मोड्रिक ने 2018 और 2022 में क्रोएशिया को क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर पहुंचाया था, लेकिन इस बार वह कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

by UB India News
July 2, 2026
0

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती...

सरहदें लांघ कर दिलों में जगह बनाते खिलाड़ी………….

सरहदें लांघ कर दिलों में जगह बनाते खिलाड़ी………….

by UB India News
June 24, 2026
0

सत्तर के दशक में एक छोटे से शहर तक पहुंचने वाले अख़बारों या आने वाली पत्रिकाओं ने मुझे मेरे पहले...

2026 फीफा वर्ल्ड कप : फीफा वर्ल्ड कप की कल्पना ब्राजील के बिना करना नामुमकिन है……………

2026 फीफा वर्ल्ड कप : फीफा वर्ल्ड कप की कल्पना ब्राजील के बिना करना नामुमकिन है……………

by UB India News
June 18, 2026
0

ब्राजील की फुटबॉल टीम जब मैदान पर उतरती है, तो माहौल बदल जाता है। पीले रंग की जर्सी में सजे...

96 साल, 22 संस्करण और सिर्फ 8 चैंपियन!

96 साल, 22 संस्करण और सिर्फ 8 चैंपियन!

by UB India News
June 9, 2026
0

फीफा विश्व कप दुनिया का सबसे बड़ा फुटबॉल टूर्नामेंट माना जाता है। इसकी शुरुआत 1930 में हुई थी और तब...

टीम इंडिया में वैभव के चयन सेे बिहार के खिलाड़ियों में नया जोश……….

टीम इंडिया में वैभव के चयन सेे बिहार के खिलाड़ियों में नया जोश……….

by UB India News
June 7, 2026
0

 बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के भारतीय टी-20 टीम में चयन से पूरे राज्य में खुशी और उत्साह का...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend