ADVERTISEMENT
UB India News
Wednesday, June 10, 2026
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

टीम इंडिया में वैभव के चयन सेे बिहार के खिलाड़ियों में नया जोश……….

UB India News by UB India News
June 7, 2026
in खास खबर, खेल, पटना, समस्तीपुर
0
टीम इंडिया में वैभव के चयन सेे बिहार के खिलाड़ियों में नया जोश……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

 बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के भारतीय टी-20 टीम में चयन से पूरे राज्य में खुशी और उत्साह का माहौल है। इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे तथा जापान में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में जगह बनाकर वैभव ने न सिर्फ अपने परिवार और बिहार का, बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है। उनके चयन को बिहार क्रिकेट के इतिहास की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में गिना जा रहा है। इस उपलब्धि ने खेलप्रेमियों और खिलाडियों में नया जोश भरा है।

वैभव के भारतीय टीम में चयन की खबर मिलते ही पटना समेत पूरे बिहार में खुशी की लहर दौड़ गई। समस्तीपुर जिले के ताजपुर के मोतीपुर स्थित वैभव के पैतृक आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। गांव के लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। वहां की महिलाओं ने गीत गाकर खुशियां मनाईं। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) ने वैभव को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बीसीए के अध्यक्ष हर्षवर्धन ने कहा कि वैभव का भारतीय टीम में चयन बिहार क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक क्षण है। बीसीए के सचिव ज़ियाउल आरफिन ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी की सफलता बिहार के लाखों खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

RELATED POSTS

96 साल, 22 संस्करण और सिर्फ 8 चैंपियन!

PoK में पाकिस्तान का जुल्मो-सितम………..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वैभव सूर्यवंशी के भारतीय क्रिकेट टीम में चयनित होने पर बधाई दी है। शनिवार को उन्होंने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा है कि बिहार के युवा क्रिकेट प्रतिभा वैभव सूर्यवंशी को मात्र 15 वर्ष 71 दिन की आयु में भारतीय क्रिकेट टीम में चयनित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। सीएम ने आगे लिखा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि उनकी प्रतिभा, कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। वैभव ने पूरे बिहार को गौरवान्वित किया है। मुझे विश्वास है कि वे भारतीय टीम के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और राज्य का नाम और ऊंचा करेंगे। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।

पिता ने कहा, परिवार के लिए गौरव का दिन

समस्तीपुर। पुत्र की उपलब्धि पर पिता संजीव सूर्यवंशी ने खुशी जताते हुए कहा कि वैभव ने बचपन से ही क्रिकेट को लक्ष्य बनाया था और उसी दिशा में लगातार मेहनत करता रहा। आज का दिन परिवार के लिए बेहद गौरवपूर्ण है। वर्षों के संघर्ष, समर्पण और अनुशासन का परिणाम है कि वैभव को देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। दादी उषा सिंह पोते की सफलता से भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि परिवार ने हमेशा वैभव के सपनों को पूरा करने में उसका साथ दिया। आज उसकी मेहनत रंग लाई है। उन्होंने विश्वास जताया कि वैभव भारतीय टीम के लिए भी शानदार प्रदर्शन कर जिले और देश का नाम रोशन करेगा।

यह सम्मान पूरी तरह से उनके (वैभव) योग्य था। ऐसा लगता है कि भारतीय टीम उनके अच्छे प्रदर्शन का इंतज़ार कर रही थी ताकि उन्हें जल्द से जल्द टीम में शामिल किया जा सके। यह बात मुझे बेहद गर्व से भर देती है। वैभव सिर्फ बिहार का नहीं, पूरे देश का बेटा है। उसकी उपलब्धि हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है।

-सबा करीम, पूर्व भारतीय क्रिकेटर

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के साथ एशियाई खेलों के लिए टीम इंडिया का ऐलान , सूर्यवंशी और प्रिंस नया चेहरा, तिलक उपकप्तान

फटाफट क्रिकेट में 30 महीनों तक टीम से दूर रहने के बाद वापसी करना ही बेहद मुश्किल माना जाता है। पर श्रेयस अय्यर ने अपनी जिद और जुनून से वापसी ही नहीं कि बल्कि टी-20 में भारतीय टीम के नए कप्तान बनकर लौटे। शनिवार को सूर्यकुमार यादव की जगह उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के साथ ही एशियाड के लिए घोषित टीम में वंडर ब्वॉय वैभव सूर्यवंशी को भी पहली बार टीम में जगह दी गई है।

अजित अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति ने अक्षर पटेल की जगह तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया है। तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को भी टीम में जगह मिली है। ऑलराउंडर नीतीश कुमार और हर्षित राणा की वापसी हुई है। राणा चोट के कारण आईपीएल में नहीं खेल पाए थे। जबकि रिंकू सिंह, कुलदीप यादव के साथ ही सूर्यकुमार की टीम से छुट्टी कर दी गई है।

बुमराह को आराम, एशियाड में खेलेंगे : 

जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है। वह हालांकि सितंबर में जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेलों के लिए टीम में वापसी करेंगे। अगरकर ने बुमराह की उपलब्धता और फिटनेस प्रबंधन पर कहा, 2027 में वनडे विश्व कप भी है। इसलिए यह देखना जरूरी है कि उनकी थकान और फिटनेस कैसे प्रबंधित किया जाए। हार्दिक पांड्या अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए टीम में हैं, लेकिन टी-20 और किसी अन्य टीम का हिस्सा नहीं हैं।

कोहली की जगह वनडे में यशस्वी : 

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली की जगह यशस्वी जायसवाल खेलेंगे। कोहली को आईपीएल फाइनल के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव हो गया था। अगरकर ने कहा, विराट को फाइनल में चोट लगी भी जिसे अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ है। हम उनकी स्थिति का आकलन करेंगे, लेकिन अभी हमें समय-सीमा के बारे में पता नहीं है। यशस्वी उनकी जगह लेंगे।

आयरलैंड-इंग्लैंड के लिए टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक (उपकप्तान), नीतीश रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप, प्रिंस यादव, सूर्यवंशी।

एशियाई खेलों के लिए टीम

श्रेयस (कप्तान), अभिषेक, संजू, ईशान, दुबे, तिलक, नीतीश, अक्षर, सुंदर, चक्रवर्ती, बिश्नोई, हर्षित, अर्शदीप, बुमराह, वैभव।

श्रीलंका दौरे के लिए टीम

ध्रुव जुरेल (कप्तान), सुदर्शन, पडिक्कल (उपकप्तान),यश ठाकुर, रुतुराज, हर्ष दुबे, सारांश जैन, गुरनूर, आकिब नबी, एन. जगदीशन, अमन मोकाडे, शेख राशिद, जीशान अंसारी।

श्रेयस ने कप्तान के रूप में खुद को साबित किया है। कोलकाता को खिताब दिलाने के अलावा उन्होंने पंजाब के लिए भी लगातार दो सफल सत्र खेले। वह टीम के दायरे से कभी बाहर नहीं थे, लेकिन संयोजन के कारण जगह नहीं बना पा रहे थे। सूर्य ने कप्तान के रूप में अच्छा प्रदर्शन किया था। इस पर लंबी चर्चा नहीं हुई, लेकिन किसी समय हमें भविष्य की ओर देखना ही था। -अजित अगरकर, अध्यक्ष, चयन समिति

सूर्यकुमार पहले कप्तान

सूर्यकुमार ऐसे पहले भारतीय कप्तान हैं जिन्हें आईसीसी ट्रॉफी जीतने के बाद कप्तानी ही नहीं टीम से भी बाहर होना पड़ा। इससे पहले 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद रोहित को कप्तानी से हटाया था पर टीम से छुट़्टी नहीं की थी। उनकी जगह शुभमन गिल को कमान सौंपी गई थी। सूर्य की अगुआई में टीम इंडिया ने इसी साल टी-20 विश्व कप जीता था। हालांकि वह फॉर्म में नहीं थे। उनके बल्ले से रन नहीं बने। उन्होंने इस साल 14 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 161.33 की स्ट्राइक रेट से 484 रन बनाए। वहीं आईपीएल में 147.54 की स्ट्राइक रेट से 270 रन ही बना पाए। दो अर्धशतक ही उनके बल्ले से निकले।

‘सूर्यवंशी ने मजबूर किया’

अगरकर ने कहा, सूर्यवंशी ने हमें चयन के लिए मजबूर किया। हमने देखा है कि वह क्या कर सकता है। आईपीएल में भी हमने देखा कि उसने लगभग अकेले दम पर राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ में पहुंचाया। एक युवा खिलाड़ी का इतने अधिक दबाव वाले माहौल में बल्लेबाजी करना और मैच का पासा पलट देने की क्षमता दिखाना बेहद सराहनीय है। वह निश्चित रूप से ‘गेम-चेंजर’ बन सकता है।

भारतीय क्रिकेट के लिए अब एक नया अध्याय शुरू

भारतीय क्रिकेट के लिए अब एक नया अध्याय शुरू हो चुका है। टेस्ट और वनडे में बदलाव के बाद अब टी-20 में भी इसकी शुरुआत हो गई। फटाफट क्रिकेट में टीम इंडिया के इस बदलाव के अगुआ होंगे श्रेयस अय्यर। वह धैर्य, दृढ़ता और नेतृत्व का नया चेहरा बनकर उबरे हैं। तीन दिसंबर 2023 से छह जून 2026 के बीच अगर किसी भारतीय क्रिकेटर के जीवन में सबसे अधिक उतार-चढ़ाव, संघर्ष और बदलाव देखने को मिले हैं, तो वह नाम है श्रेयस का है। विपरीत परिस्थितियों से लड़ने का उनका अडिग संकल्प और लगातार खुद को बेहतर बनाने उनकी प्रतिबद्धता चयन समिति के साथ ही मुख्य कोच गौतम गंभीर का भरोसा जीतने में सफल रहे। उन्होंने हालांकि कभी सार्वजनिक रूप से निराशा व्यक्त नहीं की। न ही सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली। इसके बजाय उन्होंने बल्लेबाजी में सुधार करने और चोटों से उबरने पर पूरा ध्यान केंद्रित किया।

केंद्रीय अनुबंध भी गंवाया

फरवरी 2024 में घरेलू क्रिकेट से दूरी बनाने के कारण बीसीसीआई ने श्रेयस और ईशान का केंद्रीय अनुबंध समाप्त कर दिया था। उस समय श्रेयस का भविष्य धुंधला नजर आने लगा था। उन्हें दोबारा अनुबंध हासिल करने में लगभग एक वर्ष का समय लगा। इस दौरान 2024 और 2026 के टी-20 विश्व कप और एशिया कप के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

96 साल, 22 संस्करण और सिर्फ 8 चैंपियन!

96 साल, 22 संस्करण और सिर्फ 8 चैंपियन!

by UB India News
June 9, 2026
0

फीफा विश्व कप दुनिया का सबसे बड़ा फुटबॉल टूर्नामेंट माना जाता है। इसकी शुरुआत 1930 में हुई थी और तब...

PoK में पाकिस्तान का जुल्मो-सितम………..

PoK में पाकिस्तान का जुल्मो-सितम………..

by UB India News
June 9, 2026
0

पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं. रावलाकोट में सोमवार को हुई फायरिंग की...

कश्मीर-लद्दाख की किस्मत बदलेगी सुरंग!

कश्मीर-लद्दाख की किस्मत बदलेगी सुरंग!

by UB India News
June 9, 2026
0

भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर और इंजीनियरिंग के इतिहास में आज का दिन एक स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होने वाला मील का पत्थर...

गद्दारों को जाना है तो जाएं…………

गद्दारों को जाना है तो जाएं…………

by UB India News
June 9, 2026
0

तृणमूल कांग्रेस यानी TMC के भीतर सियासी भूचाल की आहट और तेज हो गई है। पार्टी के बागी सांसदों के...

तमिलनाडु में हिंदुत्व की सियासत हाशिये पर क्यों खड़ा दिखता है………………

तमिलनाडु में हिंदुत्व की सियासत हाशिये पर क्यों खड़ा दिखता है………………

by UB India News
June 9, 2026
0

यह जगजाहिर है कि जब हिंदुत्व की राजनीति की बात आती है, तो तमिलनाडु इसके हाशिये पर खड़ा दिखता है,...

Next Post
नेपाल के विदेश मंत्री ने दिल्ली में बैठकर भारत की जमीन पर किया अपना दावा ………..

नेपाल के विदेश मंत्री ने दिल्ली में बैठकर भारत की जमीन पर किया अपना दावा ...........

गजवा-ए-हिंद पर NIA की लगाम………..

गजवा-ए-हिंद पर NIA की लगाम...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend