ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

UB India News by UB India News
July 3, 2026
in खास खबर, सांसद
0
20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो सकता है. इसके 13 अगस्त तक चलने की संभावना है. इसके चार हफ्ते चलने वाले मॉनसून सत्र में 19 बैठकें हो सकती हैं. टीएमसी में टूट, शिवसेना यूबीटी के छह लोक सभा सांसदों की बगावत, डीएमके और इंडिया ब्लॉक का अलग होने का असर लोकसभा के सिटिंग प्लान पर दिखेगा. स्पीकर सत्र शुरू होने से पहले टीएमसी के 20 बागी सांसदों के एनसीपीआई में विलय पर फैसला देंगे. स्पीकर शिवसेना यूबीटी के छह सांसदों के शिवसेना शिंदे में विलय पर भी फैसला देंगे.

डीएमके और टीएमसी के बागी सांसदों के लोक सभा में अलग बैठने पर भी फैसला आएगा. उधर, दो तिहाई बहुमत के करीब पहुंची एनडीए कई महत्वपूर्ण बिलों को सत्र में लाने पर जोर दे रही है. इसके अलावा सरकार दो महत्वपूर्ण संविधान संशोधन बिल ला सकती है. इसके अलावा सरकार महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़ा 131 वां संविधान संशोधन बिल ला सकती है.

RELATED POSTS

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

मानसून सत्र में कौन सा बिल?

अप्रैल में कानून बनने से रह गए इस बिल में सरकार एक अहम संशोधन कर सकती है जिसके तहत लोक सभा और विधानसभाओं की सीटें 50 प्रतिशत बढ़ाने का प्रावधान बिल में ही किया जा सकता है. 30 दिन से ज्यादा की जेल पर पीएम, सीएम, मंत्री की कुर्सी छीनने वाला 130 वां संविधान संशोधन विधेयक भी मॉनसून सत्र में जा सकता है. इस बिल पर बनी जेपीसी इसमें कुछ महत्वपूर्ण संशोधनों का सुझाव दे सकती है, जिनमें उन कानूनों का स्पष्ट उल्लेख करना हो सकता है. इनमें सजा होने पर कुर्सी छीनी जाए. साथ ही, कानून का दुरुपयोग रोकने के लिए भी कुछ प्रावधान करने की सिफारिश जेपीसी अपनी रिपोर्ट में कर सकती है.

किन मुद्दों पर चर्चा की मांग हो सकती है?

वहीं एक देश एक चुनाव के बिल को भी सरकार पारित कराने पर भी जोर दे सकती है. इनके अलावा एफसीआरए बिल, विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान बिल, एंटी डोपिंग बिल भी मॉनसून सत्र में लाए जा सकते हैं. सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने के अध्यादेश के बदले विधेयक, कोड ऑन वेजेस सेंट्रल रूल्स, कॉर्पोरेट लॉ, सिक्यूरिटीज मार्केट कोड जैसे बिल भी लाए जा सकते हैं. विपक्ष देश भर में मॉनसून की कमी से सूखे और कुछ जगहों पर ज्यादा बारिश से बाढ़ के हालात पर चर्चा की मांग कर सकता है.

इसके अलावा विपक्ष नीट पेपर लीक, राम मंदिर चढ़ावा चोरी, महंगाई, पेट्रोल-डीजल के दाम,बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा. क्षेत्रीय दलों में टूट और उसके पीछे सरकार की भूमिका को लेकर भी विपक्ष सरकार पर हमलावर रहेगा. मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान एसआईआर का मुद्दा भी विपक्ष संसद में उठाने की तैयारी में है. हालांकि , पश्चिम बंगाल और असम की जीत के बाद बीजेपी आत्मविश्वास से लबरेज है और वो इंडिया ब्लॉक की टूट के जरिए विपक्षी दलों को आईना दिखाएगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

गुजरात एटीएस ने जैश के लिए काम करने वाले 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार …………….

गुजरात एटीएस ने जैश के लिए काम करने वाले 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पाकिस्तान अभी भी भारत के खिलाफ आतंकी साजिश को अंजाम देने की फिराक में रहता है. उसका आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद...

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

by UB India News
July 3, 2026
0

अयोध्या में चंदा चोरी मामले में तेजी से जांच चल रही है. जांच कर रही एसआईटी टीम ने मंदिर परिसर...

Next Post
चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में.............

गुजरात एटीएस ने जैश के लिए काम करने वाले 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार …………….

गुजरात एटीएस ने जैश के लिए काम करने वाले 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार ................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend