बिहार की राजधानी पटना में जेडीयू की राष्ट्रीय एवं राज्य परिषद की बैठकों में पार्टी को मजबूत बनाने का नेताओं को टास्क मिला। इसी दौरान पूर्व सीएम नीतीश कुमार सभी नेताओं से एक- एक कर अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। इसी बीच मंच पर उनका अभिवादन करने के लिए छोटू सिंह पहुंच गए। छोटू सिंह हमेशा तस्वीरों में नीतीश कुमार और मंत्री अशोक चौधरी के साथ दिखते हैं। छोटू सिंह जेडीयू के नेता हैं। नीतीश कुमार के करीबी बताए जाते हैं। जैसे ही छोटू सिंह नीतीश कुमार के सामने पहुंचे। पूर्व सीएम खड़े हो गए। उसके बाद उनके गले में वहां रखा हुआ। एक माला डाला। उसके बाद वहां रखा हुआ, दूसरा माला उठाया। उनके गले में डाला।
छोटू सिंह को पहनाया माला
इस दौरान छोटू सिंह हंस कर जाने लगे। नीतीश कुमार ने फिर बुलाया और तीसरा माला गले में डाला। उसके बाद छोटू सिंह फिर जाने लगे। नीतीश कुमार नीचे झुक कर और माला उठाने लगे। सोशल मीडिया पर ये वीडियो आ गया है। नेटिजन्स की प्रतिक्रिया है कि नीतीश कुमार किसी को चाहते हैं, तो भरपुर चाहते हैं। वरना नहीं चाहते। नीतीश कुमार हमेशा छोटू सिंह को तरजीह देते हैं। आज लोगों को दिख गया कि वे छोटू सिंह से कितना प्यार करते हैं। लोगों ने इस वीडियो को और पूर्व सीएम द्वारा माला पहनाए जाने को उनका स्नेह बताया है।
नीतीश कुमार के असहज करने वाले व्यवहार
| वर्ष/समय | असहज व्यवहार |
| नवंबर 2023 | विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण पर बात करते हुए उन्होंने महिलाओं और शिक्षा पर एक बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। भारी विरोध के बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली। |
| जुलाई 2024 | पूर्वी सीएम ने विधानसभा में विपक्ष से बहस के दौरान आरजेडी की महिला विधायक रेखा देवी से कहा कि आप महिला हैं। आपको पता होना चाहिए कि हमारे सत्ता में आने के बाद ही महिलाओं को उनका अधिकार मिला है। आप महिला होकर कुछ नहीं जानतीं। |
| दिसंबर 2025 | पटना के एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद मुस्लिम महिला डॉक्टर के चेहरे से उनका हिजाब हटाने की कोशिश। इस घटना की देश भर में आलोचना हुई। उनके मानसिक स्वास्थ्य पर सवाल उठाया गया। |
| मई 2025 | पटना के एक संस्थान में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान एक अधिकारी की ओर से दिए गए स्वागत के पौधे को उन्होंने अचानक उस अधिकारी के सिर पर ही रख दिया। उसके बाद लोग इसे देखकर दंग रह गए। |
| एक बार राष्ट्रीय गान के दौरान बगल में खड़े मंत्री विजय कुमार चौधरी के टोकने पर भी नीतीश कुमार इधर- उधर की बातें करते रहे। वो वीडियो भी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बन गया था। |
जेडीयू की हुई बैठक
ध्यान रहे कि पटना में जेडीयू के राष्ट्रीय परिषद की बैठक हुई। बैठक के बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने रविवार को बताया कि राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के निर्वाचन का अनुमोदन किया गया। राजनीतिक प्रस्ताव में कहा गया कि मुख्यमंत्री पद छोड़कर सहर्ष सत्ता हस्तांतरण का निर्णय लेकर नीतीश कुमार ने राजनीतिक शुचिता, विश्वास और सहयोग का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है। प्रस्ताव में दावा किया गया कि वर्ष 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू ने 101 सीटों पर चुनाव लड़कर 85 सीटों पर जीत हासिल की, जो पार्टी के इतिहास का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
राजनीतिक प्रस्तावों पर हुआ विचार
इसके अलावा उन्होंने बताया कि बैठक में इसमें अति पिछड़ा, पिछड़ा वर्ग तथा अनुसूचित जाति-जनजाति समुदायों को व्यापक प्रतिनिधित्व दिए जाने का उल्लेख किया गया। राजनीतिक प्रस्ताव में रोजगार सृजन, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास को नीतीश कुमार मॉडल की प्रमुख उपलब्धियां बताया गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर ईरान-अमेरिका संघर्ष विराम का स्वागत किया गया तथा भारत-नेपाल सीमा विवाद के द्विपक्षीय समाधान की दिशा में हुए प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया गया। बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।







