ADVERTISEMENT
Monday, August 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नेतन्याहू की रणनीति से ईरान के साथ शांति वार्ता पटरी से उतर सकती थी……

UB India News by UB India News
June 17, 2026
in खास खबर
0
नेतन्याहू की रणनीति से ईरान के साथ शांति वार्ता पटरी से उतर सकती थी……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लेबनान में इजरायल की सैन्य कार्रवाई पर नाराजगी जताई है. जी-7 समिट के दौरान उन्होंने कहा कि हिज्बुल्लाह से निपटने में सीरिया बेहतर भूमिका निभा सकता है. ट्रंप ने यह भी कहा कि नेतन्याहू की रणनीति से ईरान के साथ शांति वार्ता पटरी से उतर सकती थी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की रणनीति पर नाराजगी जताई है. ट्रंप ने साफ कहा कि हिज्बुल्लाह से निपटने में इजरायल से बेहतर काम सीरिया कर सकता है. उनका मानना है कि लेबनान में इजरायल की सैन्य कार्रवाई ने ईरान के साथ चल रही शांति वार्ता को लगभग पटरी से उतार दिया था. ट्रंप का यह बयान जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान कतर के अमीर से मुलाकात में सामने आया, जिसने पश्चिम एशिया की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है.

RELATED POSTS

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

ADVERTISEMENT

डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि इजरायल हिज्बुल्लाह के खिलाफ अभियान तो चला रहा है, लेकिन इसमें आम लोगों की जान भी जा रही है. ट्रंप ने तंज भरे अंदाज में कहा, ‘इजरायल सबको मारे बिना यह काम नहीं कर सकता, इसलिए सीरिया को यह काम करना चाहिए’.

अमेरिकी राष्ट्रपति का यह बयान इसलिए भी बहुत अहम माना जा रहा है, क्योंकि सीरिया लंबे समय से इजरायल का कट्टर विरोधी देश रहा है.ऐसे में ट्रंप का यह कहना कि सीरिया बेहतर तरीके से हिज्बुल्लाह से लड़ सकता है, इजरायल की रणनीति पर उनकी सीधी नाराजगी के तौर पर देखा जा रहा है.

ईरान से शांति वार्ता का भी किया जिक्र

ट्रंप ने साफ तौर पर कहा कि नेतन्याहू सरकार के इस कड़े रुख की वजह से ही ईरान के साथ चल रही शांति बातचीत प्रभावित हुई. उनके मुताबिक, इस अभियान ने उस पूरी प्रक्रिया को करीब-करीब तबाह कर दिया था, जिसके जरिए क्षेत्र में तनाव कम करने की कोशिशें की जा रही थीं. उन्होंने बताया कि रविवार को बेरूत पर हुए हमले को लेकर भी उन्होंने इजरायल के सामने अपनी कड़ी आपत्ति जताई थी. ट्रंप ने कहा कि उन्हें वह हमला बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था.

‘अमेरिका के बिना इजरायल नहीं’: ट्रंप

बातचीत के दौरान ट्रंप ने इजरायल को उसकी सीमाएं याद दिलाते हुए कहा कि अमेरिका के समर्थन के बिना उसकी स्थिति बेहद कमजोर हो सकती थी. उन्होंने बेहद कड़े शब्दों में कहा, ‘अमेरिका के बिना आज इजरायल का कोई वजूद ही नहीं होता’.

इस दौरान ट्रंप ने लेबनान में इजरायल की सैन्य कार्रवाई पर खुलकर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि इजरायल लंबे समय से हिज्बुल्लाह के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है, लेकिन इसमें बड़ी संख्या में आम लोग भी मारे जा रहे हैं. ट्रंप ने कहा कि किसी एक व्यक्ति को निशाना बनाने के लिए हर बार पूरी अपार्टमेंट बिल्डिंग गिराना सही नहीं है, क्योंकि वहां रहने वाले सभी लोग हिज्बुल्लाह से जुड़े नहीं होते. बता दें कि लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायल के ताजा हमले में 3 लोगों की मौत हुई है, जबकि 6 अन्य घायल हुए हैं.

हालांकि, इजरायल पर सख्त टिप्पणी के बावजूद ट्रंप ने नेतन्याहू के साथ रिश्तों में खटास की खबरों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि इजरायली प्रधानमंत्री के साथ उनके बहुत अच्छे रिश्ते हैं.

ट्रंप का यह सख्त रुख ऐसे समय सामने आया है, जब एक दिन पहले ही अमेरिका और ईरान ने तनाव कम करने के लिए शांति समझौते के एक फ्रेमवर्क का ऐलान किया है. इस प्रस्तावित समझौते में हॉर्मुज को फिर से खोलने और ईरान पर अमेरिकी पाबंदियों में राहत जैसे कदम शामिल हैं. इसे अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में एक आधिकारिक समझौता (MoU) साइन होने की उम्मीद है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

by UB India News
August 17, 2026
0

आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है.  राहुल गांधी...

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

by UB India News
August 17, 2026
0

पी. चिदंबरम ने खुद को 'दिमागी नक्सली' बताया था. जिस पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस...

‘ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता…………..

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

by UB India News
August 17, 2026
0

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौता (MoU) हुआ...

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

by UB India News
August 17, 2026
0

भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लक्ष्य के बीच सरकार अब बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी...

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

by UB India News
August 17, 2026
0

झारखंड में छात्र आंदोलन जारी है. स्टूडेंट्स बड़े पैमाने पर भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं. इस...

Next Post
जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे फ्रांस के एवियन शहर …………………

जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे फ्रांस के एवियन शहर .....................

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला..................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend