ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

BRICS शिखर सम्मेलन में नहीं आया संयुक्त बयान… जाने किन मुद्दों पर बनी सहमति, किन पर नहीं

UB India News by UB India News
May 16, 2026
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
BRICS शिखर सम्मेलन में नहीं आया संयुक्त बयान… जाने किन मुद्दों पर बनी सहमति, किन पर नहीं
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नई दिल्ली में चल रहे ब्रिक्स (BRICS)शिखर सम्मेलन का शुक्रवार को समापन हो गया है. इस बार विदेश मंत्री पश्चिम एशिया संघर्ष पर आम सहमति बनाने में विफल रहे, जिसकी वजह से यह समूह कोई संयुक्त बयान जारी नहीं कर सका. सदस्य देशों ने ऊर्जा सहयोग, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI), व्यापार, वित्तीय समावेशन और बहुपक्षीय सुधारों सहित लगभग 60 अन्य एजेंडा मदों पर सहमति व्यक्त की है.

ये मतभेद तब और भी ज़्यादा साफ तौर पर सामने आए, जब ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ब्रिक्स (BRICS) देशों से अपील की कि वे ईरान को निशाना बनाकर की गई हालिया सैन्य कार्रवाइयों के लिए अमेरिका और इजराइल की साफ तौर पर निंदा करें. तेहरान ने इन हमलों को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया और इस समूह से आग्रह किया कि वह ‘बाहरी आक्रमण’ और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के ‘राजनीतिकरण’ के खिलाफ एक मजबूत रुख अपनाए.

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

चेयर स्टेटमेंट एंड आउटकम डॉक्यूमेंट की खास बातें

भारत के लिए बड़ी बातें-

इस स्टेटमेंट में आतंकवाद पर भारत को खुला समर्थन दिया गया. साथ ही BRICS ने 22 अप्रैल 2025 जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और 26 लोगों की हत्या का जिक्र किया. इसके अलावा क्रॉस बोर्डर टेररिज्म, टेरर फंडिंग और सेफ हेवन पर सख्त बयान जारी किया. UN में Comprehensive Convention on International Terrorism जल्दी लाने की मांग की गई.

वहीं चीन और रूस ने दोहराया कि भारत और ब्राजील को UN Security Council में बड़ी भूमिका मिलनी चाहिए. साथ ही ग्लोबल साउथ की आवाज बढ़ाने की बात कही गई. इसके अलावा भारत की चेयर शिप और AI Summit की भी तारीफ की गई. सबसे अहम Geopolitical बातें

मिडिल ईस्ट पर रहा ब्रिक्स में मतभेद

इस पूरे सम्मेलन में ईरान और UAE आमने-सामने रहे. डॉक्यूमेंट में साफ लिखा गया कि “Some members had differing views” यानी ईरान-इजराइल, गाजा, रेड सी, आदि मिडिल ईस्ट मुद्दों पर BRICS पूरी तरह एकमत नहीं था. सम्मेलन में गाजा में सीजफायर की मांग की गई और गाजा में Humanitarian aid पहुंचाने पर जोर दिया गया.

Global Governance पर क्या कहा गया?

ग्लोबल गवर्नेंस पर ब्रिक्स ने UN में सुधार की मांग की, मेंबर्स ने कहा मौजूदा ग्लोबल सिस्टम अनफेयर है. UN में विकासशील देशों की और हिस्सेदारी की मांग की गई. साथ ही IMF और Bretton Woods institutions में Global South की हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग की गई.

Multilateralism बनाम पश्चिमी दबाव

इस समिट में ब्रिक्स देशों ने Unilateral sanctions का विरोध किया और कहा कि UN अप्रूवल के बिना सेंक्शन गलत हैं.साथ ही पश्चिमी दबाव से WTO को बचाने की मांग की गई और Trade wars और tariff barriers पर चिंता जताई गई.

डॉलर की जगह BRICS payments पर जोर

ब्रिक्स के मंत्रियों ने व्यापार में लॉकल करेंसी या ब्रिक्स पेमेंट इस्तेमाल करने की बात की और डॉलर की डिपेंडेंसी को कम करने के लिए कहा. साथ ही ब्रिक्स देशों की सुरक्षा के लिए साथ आने पर जोर दिया और पश्चिमें हथियार को जगह देने का विरोध किया गया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
चुनावी स्याही सूखते ही ‘गर्म’ होने लगता है तेल……

चुनावी स्याही सूखते ही 'गर्म' होने लगता है तेल......

आरजी कर कांड में सुवेंदु सरकार का पहला सबसे बड़ा एक्शन…………….

आरजी कर कांड में सुवेंदु सरकार का पहला सबसे बड़ा एक्शन................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend