कहां-कहां भाजपा-सहयोगियों की सरकार?
चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की मतगणना से पहले की बात करें तो इस वक्त 20 राज्यों में भाजपा या उसके सहयोगियों की सरकार है। इनमें से 12 राज्यों में सीधा भाजपा अपने बल पर सत्ता में है, जबकि आठ राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगी सत्ता में हैं।
| राज्य | किससे गठबंधन? |
| आंध्र प्रदेश | टीडीपी, भाजपा |
| अरुणाचल प्रदेश | भाजपा |
| असम | भाजपा, एजीपी, यूपीपीएल, बीपीएफ |
| बिहार | जदयू, भाजपा, हम, लोजपा (आर), रालोमो |
| छत्तीसगढ़ | भाजपा |
| दिल्ली | भाजपा |
| गोवा | भाजपा |
| गुजरात | भाजपा |
| हरियाणा | भाजपा |
| मध्य प्रदेश | भाजपा |
| महाराष्ट्र | भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट), एनसीपी (अजित गुट) |
| मणिपुर | भाजपा |
| मेघालय | एनपीपी, भाजपा |
| नगालैंड | एनडीपीपी, एनपीएफ, भाजपा |
| पुडुचेरी | एआईएनआरसी, भाजपा |
| ओडिशा | भाजपा |
| राजस्थान | भाजपा |
| त्रिपुरा | भाजपा, आईपीएफटी |
| उत्तर प्रदेश | भाजपा |
| उत्तराखंड | भाजपा |
चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के नतीजों के मुताबिक, भाजपा अब जिन 21 राज्यों में शासन कर रही है, अगर उनका कुल क्षेत्रफल निकालें तो यह देश का करीब 72 फीसदी है। वहीं, आबादी के मामले में भाजपा इस वक्त भारत की 76 फीसदी आबादी पर शासन कर रही है।
इसके अलावा आबादी के लिहाज से भाजपा के शासन वाला सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है, जिसके पास देश में 16.50 फीसदी आबादी है। वहीं, सबसे छोटा पुदुचेरी है, जिसकी आबादी देश की 0.10 फीसदी है।
| राज्य | किससे गठबंधन? |
| हिमाचल प्रदेश | कांग्रेस |
| झारखंड | जेएमएम, कांग्रेस |
| तमिलनाडु | डीएमके, कांग्रेस |
| कर्नाटक | कांग्रेस |
| तेलंगाना | कांग्रेस |
| जम्मू-कश्मीर | नेशनल कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस |
किन राज्यों में अन्य दलों की सरकार
| राज्य | किस दल की सरकार |
| पंजाब | आप |
| पश्चिम बंगाल | तृणमूल कांग्रेस |
| केरल | एलडीएफ |
| सिक्किम | एसकेएम |
| मिजोरम | जेडपीएम |
जब मोदी सत्ता में आए तब सात राज्यों में थीं भाजपा सरकारें
यानी, जब नरेंद्र मोदी देश की सत्ता में आए उस वक्त करीब 26 फीसदी आबादी पर भाजपा और उसकी सहयोगी सरकारें चल रही थीं। उस वक्त देश के 14 राज्यों में कांग्रेस और उसके सहयोगी पार्टियों की सरकार थी। कांग्रेस शासित इन राज्यों में देश की 37 फीसदी से ज्यादा आबादी रहती है। इन राज्यों में महाराष्ट्र, कर्नाटक जैसे बड़े राज्य शामिल थे।
2018 में पीक पर पहुंची भाजपा
दिल्ली चुनाव के नतीजों का क्या असर?
बिहार चुनाव में जीत के बाद क्या स्थिति?







