ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्या बहुमत से चूके विजय की ओर कांग्रेस बढ़ाएगी ‘हाथ’?

UB India News by UB India News
May 6, 2026
in खास खबर
0
क्या बहुमत से चूके विजय की ओर कांग्रेस बढ़ाएगी ‘हाथ’?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चुनावी राजनीति में शानदार आगाज से विजय ने तमिलनाडु की सियासत में लंबे समय से दबदबा रखने वाले द्रमुक और अन्नाद्रमुक को बहुत पीछे छोड़ दिया है। अपने पहले ही चुनाव में उन्होंने राज्य के राजनीतिक समीकरण को हिलाकर रख दिया है। विजय की पार्टी टीवीके ने 100 सीटों का आंकड़ा तो पार कर लिया, मगर 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए जरूरी 118 सीटें हासिल करने से चूक गई। सरकार बनाने के लिए टीवीके को कम से कम 10 सीटों की दरकार होगी। ऐसे में सवाल है कि सरकार बनाने के लिए विजय के पास क्या विकल्प हैं।

राहुल गांधी ने विजय से की बात
इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने टीवीके के साथ गठबंधन को लेकर बड़ा इशारा कर दिया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सियासी दूरियों और द्रमुक के साथ अपने गठबंधन धर्म को नजरअंदाज करते हुए विजय से फोन पर बातकर उनकी शानदार जीत पर बधाई दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ”मैंने थिरु विजय से बात की और टीवीके के शानदार नतीजों के लिए उन्हें बधाई दी। यह जनादेश युवाओं की बढ़ती आवाज को दर्शाता है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और न ही किया जाएगा।”

RELATED POSTS

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

राहुल गांधी ने आगे लिखा, ”तमिलनाडु और पुदुचेरी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनकी कड़ी मेहनत और समर्थन के लिए मेरा तहे दिल से धन्यवाद। मैं फिर दोहराता हूं कि कांग्रेस पार्टी तमिलनाडु और पुदुचेरी के लोगों की रक्षा और सेवा करना जारी रखेगी।”

विजय ने किसी दूसरे दल से गठबंधन किए बिना ही चुनावी राजनीति में प्रवेश किया। विजय को जानने वाले उम्मीद जता रहे हैं कि वह अपने राजनीतिक सफर में अकेले ही आगे बढ़ेंगे। हालांकि, शानदार प्रदर्शन के बावजूद विजय अपने दम पर सरकार बनाने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें किसी न किसी दल से हाथ मिलाना ही होगा। सवाल उठता है कि क्या वह कांग्रेस से समर्थन मांग सकते हैं। क्या कांग्रेस समर्थन कर सकती है, जो गठबंधन की प्रतिबद्धताओं से बंधी हुई है।

करुर भगदड़ से घिरे, पर जनता साथ रही
पिछले वर्ष 27 सितंबर को करूर में हुई रैली में हुई भगदड़ में कम से कम 41 लोगों की जान चली गई थी। तब विरोधियों ने कहा कि विजय की सियासी पारी का खात्मा हो गया। पर, जनता ने विजय का साथ नहीं छोड़ा।

क्या अन्नाद्रमुक देगी समर्थन
चुनाव से पहले विजय की पार्टी और अन्नाद्रमुक के बीच गठबंधन को लेकर चर्चा तेजी से चली थी, लेकिन सीटों के बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाने से दोनों दलों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा। अब जब अन्नाद्रमुक तीसरे स्थान पर पहुंच गई है, तो वह अपने चिरप्रतिद्वंद्वी द्रमुक को सत्ता से दूर रखने के लिए विजय को समर्थन दे सकती है। विजय को भी अन्नाद्रमुक से समर्थन लेने में कोई गुरेज नहीं होना चाहिए, क्योंकि दोनों के बीच चुनाव पूर्व गठबंधन की संभावनाएं भी थीं। यह अन्नाद्रमुक के लिए भी अच्छा साबित हो सकता है, जो 2016 में अम्मा यानी जयललिता के निधन के बाद से अस्थिरता के दौर से गुजर रही है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

by UB India News
July 9, 2026
0

ऐसे समय में, जब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता छोटे और मझोले देशों को नए रणनीतिक साझेदार तलाशने...

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

by UB India News
July 9, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। 48 टीमों के साथ शुरू हुए इस टूर्नामेंट...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला ,धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को OBC आरक्षण या नहीं?

by UB India News
July 9, 2026
0

इस्लाम धर्म अपनाने वाले लोगों को पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण का लाभ मिलेगा या नहीं, इस पर अब सुप्रीम कोर्ट...

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया दौरा भारत की ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक सक्रियता का महत्वपूर्ण...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारि……………….

by UB India News
July 9, 2026
0

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट विवाद में सबसे बड़े सवाल महासचिव चंपत राय व अनिल मिश्रा को लेकर उठे, अब दोनों का...

Next Post
अब कैसा दिखता है देश का सियासी नक्शा ……………………….

अब कैसा दिखता है देश का सियासी नक्शा ............................

दो मजबूत स्तंभ ढहे: ममता-स्टालिन की हार से डगमगाई विपक्ष की इमारत………..

दो मजबूत स्तंभ ढहे: ममता-स्टालिन की हार से डगमगाई विपक्ष की इमारत...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend