ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बंगाल ने ममता को कहा बाय, तमिलनाडु का स्टालिन को टाटा… 5 राज्यों के नतीजों से समझें किसे फायदा, किसे घाटा

UB India News by UB India News
May 5, 2026
in ब्लॉग
0
बंगाल ने ममता को कहा बाय, तमिलनाडु का स्टालिन को टाटा… 5 राज्यों के नतीजों से समझें किसे फायदा, किसे घाटा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे जैसे‑जैसे सामने आ रहे हैं, राजनीतिक तस्वीर तेजी से साफ होती जा रही है. दोपहर तक के रुझानों में यह स्पष्ट हो गया है कि पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की विदाई तय मानी जा रही है और भारतीय जनता पार्टी राज्य में पहली बार सरकार बनाने जा रही है. 2011 से सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस के लिए यह बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है.

वहीं असम में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भाजपा प्रचंड जीत की ओर बढ़ती दिख रही है. राज्य में लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी के संकेत मिल रहे हैं, जिसे पार्टी की मजबूत संगठनात्मक रणनीति और राज्य सरकार के कामकाज का परिणाम बताया जा रहा है.

RELATED POSTS

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

तमिलनाडु में भी बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन को पीछे छोड़ते हुए अभिनेता विजय की पार्टी TVK की ब्लॉकबस्टर एंट्री सत्ता में होती नजर आ रही है. शुरुआती रुझानों ने राज्य की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत के संकेत दे दिए हैं.

पुडुचेरी में भी NDA (NRC+) की जीत लगभग तय मानी जा रही है. यहां एक बार फिर एनडीए सरकार बनती दिख रही है, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में सत्ता की तस्वीर साफ होती जा रही है.

इसके अलावा केरल में लेफ्ट का किला ढहता नजर आ रहा है. ताजा रुझानों के मुताबिक राज्य में कांग्रेस‑नेतृत्व वाले यूडीएफ (UDF) की जीत तय मानी जा रही है. यदि यह रुझान नतीजों में बदलते हैं, तो केरल में एक बार फिर सत्ता परिवर्तन होगा.

आज के इस लाइव ब्लॉग में आपको हर राज्य की सीट-दर-सीट अपडेट, रुझान, बड़े उलटफेर और प्रमुख चेहरों की जीत-हार की हर पल की जानकारी मिलेगी. कौन सा राज्य देगा चौंकाने वाला फैसला और कहां बनेगी स्थिर सरकार. हर अपडेट सबसे पहले, सबसे तेज यहीं.

असम चुनाव: मजबत विधानसभा से बीपीएफ के चरण बोरो जीते, जेएमएम उम्मीदवार को 55 हजार वोटों से हराया

असम के मजबत विधानसभा क्षेत्र में बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने एक बार फिर परचम लहराया है. पार्टी ने चरण बोरो उम्मीदवार को यहां से मैदान में उतारा, जिनका मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की उम्मीदवार प्रीति रेखा बारला के साथ था. इस कड़े मुकाबले में मजबत की जनता ने बीपीएफ उम्मीदवार को प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया है. चरण बोरो की यह लगातार चौथी बार जीत है. उन्होंने जेएमएम को 55,546 वोटों के अंतर से हराया है. चरण बोरो को कुल 84,718 वोट मिले, जबकि प्रीति रेखा बारला के खाते में 29,172 वोट पड़े. कांग्रेस उम्मीदवार नारायण अधिकारी 23,558 वोट हासिल करके तीसरे नंबर पर रहे.

बंगाल में BJP 191 सीट पर आगे

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक भाजपा 191 सीट पर आगे है.

केरल चुनाव: कांग्रेस के चांडी ओमन को मिली जीत

केरल की पुथुपल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक चांडी ओमन ने सोमवार को इसी सीट पर 52,907 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की. वह केरल के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत ओमान चांडी के बेटे हैं. केरल में नौ अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था. निर्वाचन आयोग के अनुसार चांडी को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के उम्मीदवार के.एम. राधाकृष्णन के खिलाफ कुल 84,031 वोट मिले. राधाकृष्णन को कुल 31,124 वोट हासिल हुए.

लेफ्ट नेता वामपंथ के भविष्य को लेकर चिंतित

पश्चिम बंगाल में भाजपा की बढ़त पर CPI महासचिव डी राजा ने कहा, ‘पहली बार, भाजपा सरकार बनाने जा रही है। यह न केवल एक चेतावनी है, बल्कि सभी धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक संगठनों के लिए एक वास्तविक सबक है। वामपंथ का प्रदर्शन चिंताजनक है। जब तक हम बंगाल में वामपंथ को पुनर्जीवित नहीं करते, यह पूरे देश में वामपंथ के लिए एक चुनौती होगी। अगर हम केरल हार जाते हैं, तो वामपंथ का भविष्य क्या है?’

पुदुचेरी में सीएम रंगास्वामी ने बड़ी बढ़त से जीत दर्ज की

पुदुचेरी विधानसभा चुनाव के नतीजों में कई सीटों पर दिलचस्प मुकाबले देखने को मिले हैं। ताजा परिणामों के अनुसार, थट्टांचावडी, एम्बालम और मन्नादीपेट सीटों पर बड़े अंतर से जीत दर्ज की गई है। थट्टांचावडी विधानसभा सीट (नंबर 9) पर मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी ने शानदार जीत हासिल की है। ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी) के उम्मीदवार रंगासामी को 10,024 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी ई. विनायगम (नेयम मक्कल कझगम) को 5,583 वोट मिले। इस तरह रंगासामी ने 4,441 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। एन. रंगास्वामी चार बार (2001-2006, 2006-2008, 2011-2016, और 2021 से अब तक) पुडुचेरी के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

by UB India News
July 7, 2026
0

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा की छुट्टी हो गई। चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन को...

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

by UB India News
July 6, 2026
0

अयोध्या में भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही यहां देश और दुनिया से...

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

दक्षिण भारत के बाद अब उत्तर भारत में भी मॉनसून ने दस्तक दे दी है. कई जगहों पर बारिश भी...

राम मंदिर दान चोरी: SIT रिपोर्ट से बढ़ी हलचल ,5 दिनों की जांच में SIT के हाथ लगे कई सुराग ,

क्या हिंदू धर्म के वैभव प्रदर्शन से धर्म प्रचार का उद्देश्य पूरा हो जाता है?

by UB India News
July 5, 2026
0

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना हिंदू समाज को आहत और साथ ही इस मंदिर के ट्रस्ट...

Next Post
बंगाल से असम तक विधानसभा चुनाव में धूल चाट गए मुस्लिम महारथी

बंगाल से असम तक विधानसभा चुनाव में धूल चाट गए मुस्लिम महारथी

बदलते सियासी पदचिह्न: विपक्ष को रणनीतियों पर पुनर्विचार की जरूरत, बढ़ रही भाजपा की वैचारिक स्वीकार्यता

बदलते सियासी पदचिह्न: विपक्ष को रणनीतियों पर पुनर्विचार की जरूरत, बढ़ रही भाजपा की वैचारिक स्वीकार्यता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend