पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए काउंटिंग जारी है. शुरुआती रुझानों में बीजेपी गठबंधन बंपर बढ़त हासिल करता दिख रहा है. भाजपा गठबंधन ने 22 सीटों पर बढ़त बनाई है. कांग्रेस गठबंधन 6 सीटों पर आगे चल रहा है.पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन ने शुरुआती रुझानों में 13 सीटों पर बढ़त बनाई है. वहीं, कांग्रेस गठबंधन 4 सीटों पर आगे चल रहा है.
पुडुचेरी में किसकी सरकार बनेगी, इसकी तस्वीर आज साफ हो जाएगी. सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी. 30 सीटों वाली पुडुचेरी विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 16 है.आंकड़ों के मुताबिक, इस राज्यों में हुए मतदान में रिकॉर्ड वोटिंग प्रतिशत भी दर्ज किया गया.
केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में नौ अप्रैल को विधानसभा का चुनाव हुआ. यहां दो गठबंधन के बीच अहम मुकाबला रहा. ऑल इंडिया एन आर कांग्रेस के नेतृत्व में बीजेपी के साथ वाला गठबंधन एनडीए मैदान में उतरा जबकि कांग्रेस के नेतृत्व में सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस ने उम्मीदवारों को मैदान में उतारा. इस गठबंधन का हिस्सा डीएमके भी है.
पुडुचेरी की बात करें तो इस बार राज्य में 90 प्रतिशत मतदान हुआ है। मोतीलाल नेहरू गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाए गए मतगणना केंद्र पर सख्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
पुडुचेरी में बहुमत का आंकड़ा
वहीं पुडुचेरी की बात करें तो यहां 30 विधानसभा सीटें हैं। 30 सीटों में बहुमत का आंकड़ा 16 है। इस राज्य में बीजेपी का एनडीए गठबंधन, कांग्रेस का INDIA गठबंधन और टीवीके के बीच टक्कर देखने को मिल रही है।







