ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तमिलनाडु के रुझानों में स्टालिन की पार्टी डीएमके तीसरे नंबर पर गई…..

UB India News by UB India News
May 5, 2026
in खास खबर
0
तमिलनाडु के रुझानों में स्टालिन की पार्टी डीएमके तीसरे नंबर पर गई…..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

तमिलानाडु का ताज किसे मिलेगा। इस पर से सस्पेंस आज खत्म हो जाएगा। तमिलनाडु के 234 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। साथ ही रुझान भी आने लगे हैं। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं, पुडुचेरी में 30 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। एग्जिट पोल में पुडुचेरी में एनडीए सरकार की वापसी होती दिख रही थी। हालांकि सबकी निगाहें तमिलनाडु पर टिकी हैं।

एमके स्टालिन का राज रहेगा कायम?

दरअसल, तमिलनाडु की सत्ता पर अभी डीएमके काबिज है। डीएमके सरकार के मुखिया एमके स्टालिन हैं। वहीं, डीएमके का इस बार कांग्रेस और अन्य दलों के साथ गठबंधन है। स्टालिन के सामने बड़ी चुनौती है, सत्ता को कायम रखने की है। वहीं, एआईडीएमके और बीजेपी का गठबंधन एक साथ है। इसके साथ ही एक्टर विजय की पार्टी टीवीके पर भी सबकी नजर है। अधिकांश एग्जिट पोल में स्टालिन सरकार की वापसी के अनुमान हैं। वहीं, दो एग्जिट पोल में एआईडीएमके की सरकार बनने का अनुमान है। एक्सिस माय इंडिया के पोल में टीवीके को बहुमत का अनुमान था।

RELATED POSTS

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

वोटों की गिनती शुरू होने के बाद आने लगेंगे रुझान

तमिलनाडु और पुडुचेरी में वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो गई। पहलो पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। कुछ देर बाद रुझान आने लगेंगे। सभी सियासी दलों ने अपने-अपने स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। इस बार तमिलनाडु में 84.80 फीसदी वोटिंग हुई है। काउंटिंग सेंटर्स के अंदर कर्मियों को मोबाइल नहीं ले जाने की इजाजत है। तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की जरूरत है।

तमिलनाडु में थलापति विजय का रुझानों में जादू

एग्जिट पोल के अनुमान के अनुसार तमिलनाडु के रुझान आ रहे हैं। एक्टर विजय की पार्टी काफी आगे निकल गई है। अभी 75 सीटों पर तमिलनाडु में आगे चल रही है। विजय की पार्टी रुझानों में बहुमत की ओर आगे बढ़ रही है। वहीं, डीएमके 67 सीटों पर आगे चल रही है। एआईएडीएमके अभी 35 सीटों पर आगे है।

एमके स्टालिन कोलाथुर सीट से पीछे

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को कड़ी टक्कर कोलाथुर सीट पर मिल रही है। शुरुआती रुझानों में टीवीके के उम्मीदवार से एमके स्टालिन पीछे चल रहे हैं। हालांकि उनकी पार्टी पूरे तमिलनाडु में बढ़त बनाए रखी है।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

Next Post
केरल में मोदी मैजिक, बीजेपी पांच सीटों पर आगे…

केरल में मोदी मैजिक, बीजेपी पांच सीटों पर आगे...

असम में बीजेपी को शुरुआती रुझानों में बहुमत………..

असम में बीजेपी को शुरुआती रुझानों में बहुमत...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend