ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

4 मई के बाद BJP में कई बड़े फैसले, दिल्ली-UP से बिहार तक दिखेगा असर

UB India News by UB India News
May 1, 2026
in खास खबर, संपादकीय
0
4 मई के बाद BJP में कई बड़े फैसले, दिल्ली-UP से बिहार तक दिखेगा असर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चार मई को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद बीजेपी में कई बड़े फैसले होने की संभावना है. इसमें पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन की टीम के गठन से लेकर यूपी और बिहार में कैबिनेट विस्तार तक शामिल है. बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, संगठन और सरकार के हिसाब से मई का महीना कई बड़े बदलाव लेकर आएगा. लंबे समय से लटके पड़े कई फैसले मई में लागू होने की संभावना है. इनमें सबसे महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश में योगी सरकार में फेरबदल शामिल है. उत्तर प्रदेश में अगले साल फरवरी में चुनाव होने जा रहे हैं. इससे पहले योगी सरकार का बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार करने की तैयारी पूरी कर ली गई है.

सूत्रों के मुताबिक, खाली पड़े पदों को भरने के अलावा कुछ फेरबदल भी हो सकता है. इसमें कुछ मौजूदा मंत्रियों की जिम्मेदारी में बदलाव की भी संभावना है. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी की सरकार में वापसी तय मानी जा रही है. आने वाले चुनावों को ध्यान में रख कर क्षेत्रीय जातीय समीकरणों को भी साधा जाएगा.

RELATED POSTS

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

यूपी में नई टीम गठन की तैयारी

बीजेपी नेताओं के अनुसार योगी कैबिनेट में फेरबदल के साथ ही उत्तर प्रदेश बीजेपी में भी नई टीम के गठन की तैयारी भी हो चुकी है. प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की नई टीम और योगी कैबिनेट दोनों का फैसला करते समय आगामी विधानसभा चुनाव का ध्यान रखा जाएगा. इसके साथ ही बिहार में सम्राट कैबिनेट का भी विस्तार होना है.

बीजेपी जेडीयू के फार्मूले के अनुसार दोनों के पास सोलह-सोलह मंत्री पद रहने की संभावना है. वर्तमान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास जो विभाग हैं वे बीजेपी कोटे से बनने वाले मंत्रियों को और जेडीयू के दोनों उपमुख्यमंत्रियों के पास के विभाग जेडीयू कोटे से बनने मंत्रियों को दिए जाएंगे.

इसी तरह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की टीम का भी गठन जल्दी ही होने की संभावना है. नई टीम में अनुभवी और युवा नेताओं को जगह दी जाएगी. इसमें 33 प्रतिशत से ज्यादा स्थान महिलाओं को दिए जाने की तैयारी है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

Next Post
बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री ने पटना स्थित बुद्ध स्मृति पार्क में भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना की

बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री ने पटना स्थित बुद्ध स्मृति पार्क में भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना की

बिहार के 6 जिलों में मई के तीसरे हफ्ते में ब्लैक आउट और बजेंगे सायरन

बिहार के 6 जिलों में मई के तीसरे हफ्ते में ब्लैक आउट और बजेंगे सायरन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend