ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल ,चाहिए थे 352 वोट मिले 298,

UB India News by UB India News
April 18, 2026
in केंद्रीय राजनीती
0
लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल ,चाहिए थे 352 वोट मिले 298,
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

महिला आरक्षण विधेयक को लेकर लोकसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली. एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी दलों से इस बिल का समर्थन करने की अपील की, तो वहीं विपक्ष ने इसे लेकर गंभीर आपत्तियां उठाईं.

संसद के तीन दिवसीय विशेष के दौरान महिला आरक्षण 131वें संशोधन बिल को पास नहीं कराया जा सका. महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े तीन बिलों के ऊपर शुक्रवार की शाम को हुई वोटिंग में क्ष में सिर्फ 298 वोट ही पड़े. यानी 50 प्रतिशत आबादी की उम्मीद को बड़ा झटका लगा है. बिल गिरने के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि कुल वोट 528 पड़े, जिनमें से इसके पक्ष में 298 और ना में 230 वोट पड़े. पहले राउंड में कुल 489 वोट पड़े जिनमें पक्ष में 278 और खिला में 211 वोट पड़े. इस बिल को दो तिहाई बहुमत यानी 352 वोटों की जरूरत थी. यानी जरूरत से 54 वोट कम पड़े.

RELATED POSTS

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे ,गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

इससे पहले, महिला आरक्षण विधेयक को लेकर लोकसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली. एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी दलों से इस बिल का समर्थन करने की अपील की, तो वहीं विपक्ष ने इसे लेकर गंभीर आपत्तियां उठाईं.

अमित शाह बोले क्यों जरूरी परिसीमन

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस सदन में 543 सांसद बैठते है. किसी के संसदीय क्षेत्र में मतदाता की संख्या 49 लाख तो किसी के यहां 60 हज़ार है. कई सीटें इतनी बड़ी हो गई हैं कि सांसद उनसे मिल भी नहीं पाता है. मतदाताओं की अपेक्षा होती है, वो सांसद से मिलना चाहता है.उन्होंने कहा कि क्या जो लोग विरोध कर रहे हैं, वो मुझे समझा सकता है कि जिनके यहां 49 लाख मतदाता हो, वो अपने ज़िम्मेदारी का निर्वाहन कैसे करता होगा ? इसी को ध्यान में रखते हुए संविधान में समय समय पर परिसीमन का प्रावधान है.

इससे पहले, लोकसभा में बोलते हुए विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस बिल को “छलावा” करार दिया और कहा कि “यह बिल यहीं गिर जाएगा.” उन्होंने दावा किया कि यह वास्तव में महिलाओं के हित में लाया गया विधेयक नहीं है.

राहुल ने किया जोरदार विरोध

राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा कि 2023 में जो महिला आरक्षण बिल पास हुआ था, उसी समय सत्ता पक्ष के सहयोगियों ने संकेत दिया था कि इसे लागू करने में लंबा समय लग सकता है. उनके मुताबिक, मौजूदा प्रस्ताव के जरिए असल मुद्दे से ध्यान हटाया जा रहा है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस बिल के बहाने भारत के चुनावी नक्शे (इलेक्टोरल मैप) को बदलने की कोशिश की जा रही है. राहुल गांधी का कहना था कि यह केवल महिला आरक्षण का मुद्दा नहीं है, बल्कि इसके पीछे राजनीतिक गणित छिपा हुआ है, जिसे जनता के सामने लाना जरूरी है.

जहां सरकार इसे महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की दिशा में बड़ा कदम बता रही है, वहीं विपक्ष इसे राजनीतिक रणनीति और संरचनात्मक बदलाव के तौर पर देख रहा है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

by UB India News
July 3, 2026
0

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं. इस दौरान गुरुवार को दोनों देशों के बीच चार...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे ,गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे ,गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

by UB India News
June 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे। राजधानी विक्टोरिया के सेशेल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति...

मोदी कैबिनेट ने राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत 3400 करोड़ रुपये किये मंजूर,UPI पर इंसेंटिव देने की योजना को भी ,इली मंजूरी

शासन अब संदेह से विश्वास, अभियोजन से सुधार और भय से स्वतंत्रता की ओर बढ़ रहा………………….

by UB India News
June 23, 2026
0

भारत की नियामकीय प्रणाली हमेशा दुविधा की मानसिकता के साथ काम करती थी और अक्सर छोटी प्रक्रियागत त्रुटियों या केवल...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस :तनाव से राहत और दिनभर की ऊर्जा का आसान मंत्र है योग…………..

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस :तनाव से राहत और दिनभर की ऊर्जा का आसान मंत्र है योग…………..

by UB India News
June 22, 2026
0

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में काम का दबाव, पारिवारिक जिम्मेदारियां, भविष्य की चिंता और डिजिटल दुनिया का लगातार बढ़ता...

नागरिक देवो भव:  , 21वीं सदी में दुनिया तेजी से बदल रही भारत भी उसी गति से आगे बढ़ रहा है…………………

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी नीतियों और नेतृत्व क्षमता से भारत को सकारात्मक रूप से बदला है…

by UB India News
June 20, 2026
0

किसी राजनेता का आकलन उसकी नीतियों एवं नेतृत्व क्षमता से होता है और उसकी सबसे बड़ी परीक्षा संकट के समय...

Next Post
टोपी से इनकार और गमछा स्वीकार, बीजेपी के सीएम हैं, बाहरी नहीं………………

टोपी से इनकार और गमछा स्वीकार, बीजेपी के सीएम हैं, बाहरी नहीं..................

लोकसभा में सीटें बढ़ाने वाला बिल क्यों गिरा ………………

लोकसभा में सीटें बढ़ाने वाला बिल क्यों गिरा ..................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend