ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ईरान-इजरायल तनाव का असर अब भारत के अस्पतालों तक!

UB India News by UB India News
March 29, 2026
in खास खबर, स्वास्थ
0
ईरान-इजरायल तनाव का असर अब भारत के अस्पतालों तक!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अगर आपको लगता है कि मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर भारत में सिर्फ गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल की कीमतों तक ही सीमित है, तो यह पूरी तस्वीर नहीं है. इस संघर्ष की आंच अब धीरे-धीरे हेल्थकेयर सेक्टर तक भी पहुंचने लगी है. हजारों किलोमीटर दूर चल रही यह लड़ाई मेडिकल सप्लाई चेन, दवाओं की उपलब्धता और अस्पतालों की सेवाओं पर असर डाल सकती है. खास तौर पर उन सेवाओं पर दबाव बढ़ने की आशंका है, जो नियमित सप्लाई और तकनीकी संसाधनों पर निर्भर करती हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या आने वाले समय में मरीजों को इलाज के लिए ज्यादा इंतजार या ज्यादा खर्च का सामना करना पड़ सकता है.

दुनियाभर में हेल्थ सिस्टम इस समय दोहरी मार झेल रहा है. जहां जंग वाले इलाकों में अस्पताल मरीजों से भर गए हैं, वहीं बाकी देशों में दवाओं और मेडिकल सप्लाई की कमी चिंता बढ़ा रही है. लंबे समय तक बनी रहने वाली इस स्थिति ने हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर की कमजोरियों को भी उजागर कर दिया है. आईए जानते हैं कि क्यों और कैसे इस जंग के कारण हेल्थ सेक्टर प्रभावित हो रहा है.

RELATED POSTS

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

हीलियम की कमी

मेडिकल सेक्टर के लिए हीलियम बेहद जरूरी गैस है, खासकर MRI जैसी जांच के लिए. दुनिया में हीलियम सप्लाई का बड़ा हिस्सा कतर से आता है. सप्लाई प्रभावित होने की स्थिति में MRI सेवाएं महंगी हो सकती हैं या सीमित हो सकती हैं. भारत में इसका असर धीरे-धीरे दिख सकता है.

दवाओं और उपकरणों की कमी

सप्लाई चेन में रुकावट के कारण कैंसर की दवाएं, डायलिसिस से जुड़ा सामान, सर्जिकल उपकरण और एनेस्थीसिया जैसी चीजों की कमी हो सकती है. ईंधन की कमी एम्बुलेंस और अस्पताल के जनरेटर पर भी असर डाल सकती है.

स्पेशलाइज्ड इलाज पर असर

ऐसे हालात में अस्पतालों का फोकस इमरजेंसी पर शिफ्ट हो जाता है. इससे डायबिटीज, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों के इलाज में देरी हो सकती है. मातृत्व सेवाएं, कैंसर इलाज और डायलिसिस जैसी जरूरी सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं. कई मरीजों को जल्दी डिस्चार्ज करना पड़ सकता है, जिससे आगे चलकर स्वास्थ्य जोखिम बढ़ सकता है.

मेडिकल टूरिज्म पर भी असर

भारत मेडिकल टूरिज्म का बड़ा केंद्र माना जाता है, लेकिन मौजूदा हालात यहां भी असर डाल रहे हैं. एयरस्पेस बंद होने और फ्लाइट्स कैंसिल होने से पश्चिम एशिया से आने वाले मरीजों की संख्या में 50 से 75 फीसदी तक गिरावट दर्ज की गई है. इससे अस्पतालों की कमाई पर भी असर पड़ा है और उनका रेवेन्यू 15 से 20 फीसदी तक घट गया है.

बिजली संकट का खतरा

जंग के चलते फ्यूल सप्लाई प्रभावित होने की आशंका रहती है, जिसका असर अस्पतालों के जनरेटर और बैकअप सिस्टम पर पड़ सकता है. ऐसे हालात में अस्पतालों के ऑपरेशन की लागत बढ़ सकती है. अस्पतालों के लिए यह बेहद गंभीर स्थिति हो सकती है, क्योंकि वेंटिलेटर और अन्य लाइफ सपोर्ट सिस्टम बिजली पर ही निर्भर होते हैं.

आगे क्या हो सकता है?

अगर हालात लंबे समय तक ऐसे ही बने रहे, तो इसका असर धीरे-धीरे और गहरा हो सकता है. भारत पहले भी कोविड की दूसरी लहर के दौरान हेल्थ संकट देख चुका है, जब ऑक्सीजन की भारी कमी सामने आई थी. मौजूदा स्थिति भी उसी तरह की चुनौती बन सकती है, हालांकि इसका असर धीरे-धीरे दिखेगा.

फिलहाल अस्पतालों की ओर से इस मुद्दे पर खुलकर कुछ नहीं कहा जा रहा है. लेकिन जो संकेत सामने आ रहे हैं, वे बताते हैं कि अगर सप्लाई चेन जल्दी सामान्य नहीं हुई, तो आने वाले समय में हेल्थ सेवाओं पर दबाव बढ़ सकता है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

Next Post
ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

शांतिदूत अवतार के बाद ट्रंप का युद्धप्रेम , ईरान के बाद एक और नए जंग की शुरुआत !,

कल 2 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पटना में 2.8 किमी लंबा रोड शो , कदमकुआं के दिनकर चौक से गांधी मैदान के उद्योग भवन तक…………..

केरल में पीएम मोदी का आज चुनावी शंखनाद........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend