पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भूकंप के झटके महसूस किए गए। कोलकाता में दोपहर करीब 1.20 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। कोलकाता समेत राज्य के अलग-अलग जिलों में भी झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 थी। शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चलता है कि भूकंप का केंद्र बांग्लादेश है।
इससे पहले, नेपाल के पूर्वी हिस्से में शुक्रवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र नेपाल के संखुवासभा जिले में था, जिसकी वजह से आस-पास के कई जिलों में झटके महसूस किए गए।
भूकंप शुक्रवार तड़के 3 बजकर 18 मिनट पर आया। जब अधिकांश लोग गहरी नींद में थे, तभी अचानक आए झटकों ने उन्हें घरों से बाहर निकलने पर मजबूर कर दिया। भूकंप का मुख्य केंद्र काठमांडू से लगभग 400 किलोमीटर पूर्व में स्थित संखुवासभा-ताप्लेजंग सीमा क्षेत्र के पास टोपके गोला में था।
संखुवासभा के अलावा नेपाल के कई अन्य पूर्वी जिलों में भी लोगों ने कंपन महसूस किया। भोजपुरस पंचथरस तेहरथुम और ताप्लेजंग जिले के लोगों ने भी भूकंप के झटके महसूस किए। संखुवासभा के अलावा नेपाल के कई अन्य पूर्वी जिलों में भी लोगों ने कंपन महसूस किया। भोजपुरस पंचथरस तेहरथुम और ताप्लेजंग जिले के लोगों ने भी भूकंप के झटके महसूस किए।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र (ईएमएससी) ने बताया कि शुक्रवार को बांग्लादेश में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। ईएमएससी ने बताया कि भूकंप का केंद्र 35 किलोमीटर (21.75 मील) की गहराई पर था। बांग्लादेश के ढाका के अगरगांव स्थित बीएमडी भूकंपीय केंद्र से दक्षिण-पश्चिम पश्चिम बंगाल में रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भी झटके महसूस किए गए। कोलकाता शहर से सामने आए वीडियो में लोग अपने घरों से बाहर भागते नजर आए।
कोलकाता के एक स्थानीय ने बताया कि हम अपने सोफे पर बैठे थे, जब हमें अचानक झटके महसूस हुए। हम अपने घर से बाहर भागे। सोफा और पंखा हिल रहे थे, टेबल पर रखी एक बोतल नीचे गिर गई। हम सब नीचे भागे।
वहीं सोशल मीडिया पर भी भूकंप को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया सामने आई। यूजर्स ने बताया कि उन्होंने भूकंप के तेज झटके महसूस किए और अपने घरों में पंखे और अन्य चीजें हिलती हुई देखीं। फिलहाल अभी तक किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है।







