ADVERTISEMENT
Friday, August 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लश्कर ए तैयबा के 8 आतंकी गिरफ्तार….

UB India News by UB India News
February 24, 2026
in अपराध, खास खबर
0
लश्कर ए तैयबा के 8 आतंकी गिरफ्तार….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए तमिलनाडु से 6 और पश्चिम बंगाल से 2 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इनमें कुछ बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं। ये सभी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और बांग्लादेश के आतंकी संगठनों की शह पर बड़ी आतंकी साजिश अंजाम देने की योजना बना रहे थे। संदिग्धों के पास से मोबाइल फोन और सिमकार्ड बरामद हुए हैं। तमिलनाडु से सभी आरोपियों को ट्रेन के जरिए दिल्ली लाया गया। अब तक कुल 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

तमिलनाडु से गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम

  1. मिजानुर रहमान
  2. मोहम्मद शबत
  3. उमर
  4. मोहम्मद लितान
  5. मोहम्मद शाहिद
  6. मोहम्मद उज्जल

सबसे पहले मालदा से हुई गिरफ्तारी

जांच एजेंसियों के अनुसार, पोस्टर लगाने की घटना के बाद संदिग्ध तुरंत दिल्ली और कोलकाता से निकलकर अपने-अपने ठिकानों पर लौट गए थे. इस मामले में सबसे पहले मालदा से दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई, जिनसे पूछताछ और मोबाइल डेटा एनालिसिस के आधार पर तमिलनाडु में सक्रिय मॉड्यूल का पता चला. इसके बाद तिरुप्पुर जिले के उथुकुली (2), पल्लडम (3) और तिरुमुरुगनपूंडी (1) स्थित गारमेंट यूनिट्स पर छापेमारी करते हुए छह और आरोपियों को पकड़ा गया.

RELATED POSTS

भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें…………….

किसी ने कॉमेडियन बोला तो किसी ने महिला विरोधी……………

तमिलनाडु से भी हुई गिरफ्तारी

तमिलनाडु से गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबत, उमर, मोहम्मद लितान, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल के रूप में हुई है. इनमें से अधिकांश के बारे में पता चला है कि वे बांग्लादेशी नागरिक हैं और भारत में फर्जी आधार कार्ड व नकली पहचान के जरिए रह रहे थे. सभी को पूछताछ के लिए दिल्ली लाया जा रहा है.
जांच में सामने आया है कि इनका सीधा या परोक्ष संबंध पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और बांग्लादेश के आतंकी संगठनों से था. कुछ संदिग्ध हाल ही में बांग्लादेश भी गए थे, जहां वे सक्रिय आतंकी नेटवर्क के संपर्क में आए.

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल कर रही है जांच

एजेंसियों का कहना है कि इनको पहले भी फंडिंग मिली है और कुछ अगली किश्त आने वाली थी. इनका मुख्य हैंडलर कश्मीर मूल का व्यक्ति है, जो फिलहाल पाकिस्तान में बेस्ड है और वहीं से निर्देश दे रहा था. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने आरोपियों के कब्जे से कई मोबाइल फोन व डिजिटल सामग्री बरामद की है. शुरुआती फॉरेंसिक जांच में दिल्ली और कोलकाता के कई स्थानों की रेकी की तस्वीरें मिली हैं, जिनमें मेट्रो स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थल शामिल हैं.

माना जा रहा है कि इन पोस्टर्स का उद्देश्य सोशल नैरेटिव को प्रभावित करना और भारत में अस्थिरता पैदा करना था.
जांच एजेंसियां अभी यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या इन आरोपियों का भारत के किसी स्थानीय मॉड्यूल या अन्य संगठनों से भी संपर्क था. शुरुआती इनपुट बताते हैं कि इस नेटवर्क में कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं, जिनकी तलाश जारी है. फिलहाल 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी के साथ सुरक्षा एजेंसियां इसे भारत में सक्रिय एक बड़ी संगठित आतंकी साजिश का महत्वपूर्ण भंडाफोड़ मान रही हैं.

फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल

जांच में सामने आया है कि तमिलनाडु से गिरफ्तार सभी आरोपी फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर अपनी पहचान छिपा रहे थे। गारमेंट इंडस्ट्री में काम करने की आड़ में ये लोग आतंकी नेटवर्क का विस्तार कर रहे थे। ये आरोपी सोशल मीडिया पर पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों के समर्थन में कंटेंट पोस्ट कर रहे थे और युवाओं को बरगलाने की कोशिश में थे।

8 मोबाइल, 16 सिम कार्ड बरामद

पुलिस ने तमिलनाडु से गिरफ्तार संदिग्धों के पास से 8 मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड बरामद किए हैं। इनके डेटा से कई विदेशी हैंडलर्स के सुराग मिले हैं। बताया जा रहा है कि इन संदिग्धों को सीमा पार से फंडिंग मिल रही थी। इन्होंने देश के कई महत्वपूर्ण शहरों की रैकी भी की थी। जांच में यह भी सामने आया है कि ये दिल्ली में ‘फ्री कश्मीर’ के पोस्टर लगाने और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें…………….

भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें…………….

by UB India News
August 14, 2026
0

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने कहा है कि भारत की उदारता और सहनशीलता को उसकी कमजोरी नहीं समझना...

किसी ने कॉमेडियन बोला तो किसी ने महिला विरोधी……………

किसी ने कॉमेडियन बोला तो किसी ने महिला विरोधी……………

by UB India News
August 14, 2026
0

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान ने एक बार फिर से विवाद खड़ा दिया...

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल…………….

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल…………….

by UB India News
August 14, 2026
0

गृह मंत्रालय (MHA) ने आज जनगणना के लिए 40 सवालों की एक सूची जारी की है। इसमें निर्देश दिया गया...

बाबरी के भक्त कभी भी बजरंग बली के भक्त नहीं हो सकते………………

बाबरी के भक्त कभी भी बजरंग बली के भक्त नहीं हो सकते………………

by UB India News
August 14, 2026
0

स्वामी परमहंस रामचंद्र दास महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर अयोध्या के दिगंबर अखाड़ा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते...

माइन्स एंड मिनरल एक्ट पर बवाल क्यों …………….

माइन्स एंड मिनरल एक्ट पर बवाल क्यों …………….

by UB India News
August 14, 2026
0

झारखंड में खनिज संपदा से जुड़े राजस्व को लेकर केंद्र और राज्य के बीच नया विवाद खड़ा हो गया है....

Next Post
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान बॉर्डर पर की एयरस्ट्राइक , अब तक 18 शव बरामद?

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान बॉर्डर पर की एयरस्ट्राइक , अब तक 18 शव बरामद?

शेयर बाजार ने हरे निशान में शुरू किया कारोबार,350 अंक चढ़कर 80,200 पर कारोबार कर रहा

बीते सप्ताह टॉप कंपनियों की मार्केट कैप रिपोर्ट................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend