बिहार विधानसभा का 106 वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विधानसभा परिसर को कोलकाता से मंगाए फूलों से सजाया गया है। मुख्य कार्यक्रम सुबह साढ़े 10 बजे शुरू होगा। इसमें लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला हिस्सा लेंगे और NEVA द्वारा संचालित डिजिटल हाउस का उद्घाटन करेंगे।इस दौरान सशक्त विधायक-सश्क्त लोकतंत्र विषय चर्चा होगी, जिसमें स्पीकर, नेता प्रतिपक्ष, मंत्री, मुख्यमंत्री समेत सभी सेनियर नेता संबोधित करेंगे।बता दें बिहार विधान सभा की स्थापना 7 फरवरी, 1921 को गई थी। सर वाल्टर मोरे की अध्यक्षता में निर्वाचित प्रांतीय परिषद की पहली बैठक आयोजित की गई थी।
अध्यक्षीय भाषण देंगे ओम बिड़ला
दोपहर 1.10 बजे लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला का उद्घाटन भाषण होगा। धन्यवाद ज्ञापन बिहार विधान सभा के उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव डेढ़ बजे करेंगे। इसके बाद बिहार विधान सभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार स्वागत भाषण करेंगे। 11 बजकर 25 मिनट पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का संबोधन होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार साढ़े 12 बजे संबोधित करेंगे।
इनके अलावा संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह , राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश, भारत सरकार के केन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्रायलय के मंत्री किरण रीजीजू का संबोधन होगा।







