ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

NEET छात्रा मौत मामला: RJD ने कहा- यह ओपन एंड शट केस

UB India News by UB India News
January 22, 2026
in अपराध, पटना, बिहार, महिला युग
0
NEET छात्रा मौत मामला: RJD ने कहा- यह ओपन एंड शट केस
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पटना में नीट छात्रा की हुई मौत मामले पर बुधवार (21 जनवरी, 2026) को आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि ये एक प्रकार से ओपन एंड शट केस है. कोई तो है जो बचा रहा है. कोई तो है जो इतना रसूखदार है. हम तो आश्चर्य करते हैं कि प्रधानमंत्री कितनी बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, आप एक शब्द तो कह सकते थे? अन्यथा क्या ढकोसला है ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’? सिर्फ बेटी बचाओ ही सबसे बड़ा मसला है, लेकिन कोई चिंता नहीं है.

मनोज झा ने कहा कि इसी (बिहार) राज्य में मुजफ्फरपुर में बालिका गृह कांड हुआ था. कुछ निकलकर नहीं आया. अगर हम विपक्ष में हैं तो क्या सरकार को आगाह न करें? क्या उस बच्ची के लिए न्याय नहीं मांगें? मार्च निकलेगा तो कहेंगे राजनीतिक रोटी सेंक रहे हैं. आरजेडी सांसद ने कहा कि तेजस्वी यादव ने कहा है कि 100 दिन हम इस सरकार को देंगे. इसके बाद सवाल-जवाब शुरू करेंगे.

RELATED POSTS

सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला ,धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को OBC आरक्षण या नहीं?

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

 

संजय सरावगी ने आरजेडी पर किया पलटवार

नीट छात्रा की मौत मामले पर लगातार विपक्ष सरकार को घेर रहा है. कांग्रेस ने मार्च भी निकाला था. इस बीच बीजेपी की ओर से विपक्ष को जवाब दिया गया है. बुधवार (21 जनवरी, 2026) को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि आरजेडी को इन सब पर बोलने का अधिकार नहीं है.

 

उन्होंने कहा, “मैं अगर उनके शासन के समय का मामला गिनाने चलूं तो ऐसे सैकड़ों मामले हैं कि किस तरह से माताओं-बहनों पर अत्याचार होता था…. लेकिन आज हमारी सरकार ने त्वरित कार्रवाई की. इतने बड़े अधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है. जांच हो रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट को भी देखा जा रहा है. जिस डॉक्टर ने पूर्व में बयान दिया था उसकी भी समीक्षा हो रही है. एक-एक बात को देखा जा रहा है. मैं इतना बोल सकता हूं कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गृह विभाग को देख रहे हैं. किसी हालत में गड़बड़ी करने वाले दोषी बख्शे नहीं जाएंगे.”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला ,धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को OBC आरक्षण या नहीं?

by UB India News
July 9, 2026
0

इस्लाम धर्म अपनाने वाले लोगों को पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण का लाभ मिलेगा या नहीं, इस पर अब सुप्रीम कोर्ट...

भारत में सबसे बेहतर होता है बिहार का आम : राज्यपाल

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

by UB India News
July 9, 2026
0

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू हो गया है। इसके तहत एक वर्षीय और दो वर्षीय कोर्स की...

एम-1 मॉडल की ईवीएम अब इतिहास बनी……

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर विस उप चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार...

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

by UB India News
July 9, 2026
0

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

सम्राट कैबिनेट में लगी 22 अहम एजेंडों पर मुहर…………

by UB India News
July 9, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, कृषि,...

Next Post
भविष्य की चुनौतियों के मद्देनजर भारत का निर्यात परिदृश्य सतर्क, लेकिन उम्मीदों से भरा लग रहा…………………..

भविष्य की चुनौतियों के मद्देनजर भारत का निर्यात परिदृश्य सतर्क, लेकिन उम्मीदों से भरा लग रहा.......................

खत्म होगी रूस-यूक्रेन जंग! जेलेंस्की इस समझौते के लिए तैयार नहीं…………………

UAE में यूक्रेन, रूस और अमेरिका के बीच आज 4 साल में पहली बैठक, सीजफायर को लेकर हो सकता है फैसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend