ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद कर्नाटक के DGP लेवल के अधिकारी रामचंद्र राव सस्पेंड……………

UB India News by UB India News
January 20, 2026
in खास खबर, समाज
0
अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद कर्नाटक के DGP लेवल के अधिकारी रामचंद्र राव सस्पेंड……………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कर्नाटक पुलिस के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस DGP (सिविल राइट्स एनफोर्समेंट) को सस्पेंड कर दिया गया है। सोमवार (19 जनवरी) को उनका एक अश्लील वीडियो सामने आया था, जिसके बाद सरकार ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है।

वायरल वीडियो में DGP के. रामचंद्र राव कई महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद CM सिद्धरमैया ने कहा था कि अगर अधिकारी दोषी पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी।

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

वीडियो वायरल होने के बाद DGP गृह मंत्री जी परमेश्वर से मिलने पहुंचे लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो सकी।

गृहमंत्री के घर से निकलने के बाद DGP ने पत्रकारों से कहा था कि वीडियो झूठा और मॉर्फ्ड है। उन्होंने कहा कि आगे के एक्शन के बारे में वकील से बात करेंगे। दैनिक भास्कर इस वायरल तस्वीर की पुष्टि नहीं करता है।

अब पढ़िए सस्पेंशन ऑर्डर में क्या लिखा…

  • राव ने अश्लील तरीके से काम किया है। एक सरकारी अधिकारी के लिए यह ठीक नहीं है और सरकार के लिए शर्मिंदगी का कारण भी है। राव का व्यवहार नियमों का उल्लंघन है।
  • राज्य सरकार पहली नजर में इस बात से संतुष्ट है कि DGP (सिविल राइट्स एनफोर्समेंट) डॉ. के. रामचंद्र राव को तुरंत प्रभाव से, जांच पेंडिंग रहने तक सस्पेंड करना जरूरी है।
  • सस्पेंशन के दौरान, राव राज्य सरकार की लिखित इजाजत के बिना किसी भी हालत में हेडक्वार्टर नहीं छोड़ सकते।

DGP बोले- मैं भी सोच रहा ये कैसे कब हुआ

मंत्री के घर के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए DGP ने कहा था कि मैं भी सोच रहा हूं कि यह कैसे और कब हुआ और किसने किया। इस जमाने में कुछ भी हो सकता है। मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

पत्रकारों ने पूछा कि क्या यह पुराना वीडियो है, तो उन्होंने कहा- पुराना मतलब, आठ साल पहले जब मैं बेलगावी में था।

उन्होंने आगे कहा कि वह गृह मंत्री को समझाएंगे कि गलत जानकारी फैलाई जा रही है। कर्नाटक की मंत्री लक्ष्मी हेब्बलकर ने कहा कि अगर किसी ने कुछ गलत किया है तो सरकार कार्रवाई करेगी।

बीजेपी बोली- ये माफ करने लायक नहीं

सीनियर बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री एस सुरेश कुमार ने कहा कि पुलिस अधिकारी का ये शर्मनाक काम माफ ना करने लायक अपराध है।

कुमार ने कहा- राव ने ऐसा काम किया है जिससे पूरे पुलिस विभाग पर दाग लगा है। इस सीनियर अधिकारी ने वर्दी में और अपने ही ऑफिस में जो काम किया है, उससे लोग पुलिस विभाग को ही शक की नजर से देख रहे हैं।

एक्ट्रेस रान्या राव के पिता हैं रामचंद्र राव

DGP रामचंद्र राव कन्नड़ फिल्म एक्ट्रेस हर्षवर्धिनी रान्या उर्फ रान्या राव के सौतेले पिता हैं, जो सोना तस्करी मामले में बेंगलुरु सेंट्रल जेल में बंद हैं। राव पर अपनी सौतेली बेटी की मदद करने के भी आरोप लगे थे।

जब तस्करी का मामला सामने आया, तब राव कर्नाटक पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के हेड थे। मामला सामने आने के बाद उन्हें छुट्टी पर भेज दिया गया था। बाद में राज्य सरकार ने उस आदेश को रद्द कर राव को DGP (सिविल राइट्स एनफोर्समेंट) बनाया था। हालांकि रान्या राव ने तस्करी ऑपरेशन में अपने पिता की किसी भी भूमिका से इनकार किया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
कर्तव्य पथ पर परेड देखने के लिए 10 हजार खास मेहमानों को न्योता……………..

कर्तव्य पथ पर परेड देखने के लिए 10 हजार खास मेहमानों को न्योता.................

नितिन नबीन की ताजपोशी , नितिन नवीन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए

नितिन नबीन की ताजपोशी , नितिन नवीन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend