ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

म्यांमार :सैन्य तख्तापलट के बाद पहला आम चुनाव शुरू……….

UB India News by UB India News
December 29, 2025
in खास खबर
0
म्यांमार :सैन्य तख्तापलट के बाद पहला आम चुनाव शुरू……….

RELATED POSTS

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
म्यांमार में रविवार से बहु-चरणीय आम चुनाव शुरू हो गए हैं, लेकिन इन चुनावों को लोकतंत्र की वापसी कहना खुद हालात से टकराता दिख रहा है. जिस देश में पांच साल से गृहयुद्ध चल रहा हो, जहां बड़ी आबादी सेना के हमलों से बचने के लिए जंगलों और सीमावर्ती इलाकों में छिपी हो, वहां मतदान की शुरुआत ने शांति से ज्यादा सवाल खड़े कर दिए हैं. मतदान का पहला चरण सेना के नियंत्रण वाले इलाकों में हुआ. यांगून, मांडले और राजधानी नेपीडॉ में सुबह 6 बजे पोलिंग बूथ खुले, लेकिन शुरुआती घंटों में तस्वीर साफ थी. मतदाताओं से ज्यादा सुरक्षाकर्मी और चुनाव अधिकारी नजर आए. कई बूथों पर पत्रकारों की संख्या वोट डालने आए लोगों से ज्यादा रही.

म्यांमार का लोकतंत्र कैद में

म्यांमार की सबसे लोकप्रिय नेता आंग सान सू की आज भी जेल में हैं और उन्हें 27 साल की सजा सुनाई जा चुकी है, जिसे मानवाधिकार संगठन राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताते हैं. उनकी पार्टी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी को भंग कर दिया गया है और उसे चुनाव लड़ने से रोक दिया गया है. यही नहीं, 2020 में चुनाव लड़ने वाली ज्यादातर पार्टियों को या तो भंग कर दिया गया है या उन्होंने बहिष्कार कर दिया है. ऐसे में मैदान में वही पार्टियां बची हैं जिन्हें सेना की मंजूरी है, खासकर सैन्य समर्थित यूनियन सॉलिडैरिटी एंड डेवलपमेंट पार्टी, जिसके सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरने की उम्मीद जताई जा रही है.

ईवीएम को लेकर क्या सवाल उठे?

म्यांमार की कुल 330 में से करीब 65 संसदीय सीटों पर मतदान हो ही नहीं रहा. खुद सैन्य शासन मान चुका है कि देश के बड़े हिस्से में चुनाव कराना संभव नहीं है क्योंकि वहां विद्रोही समूहों का नियंत्रण है. यानी करीब 5 करोड़ की आबादी वाले देश में लाखों लोग इस चुनावी प्रक्रिया से बाहर हैं. नई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. इनमें न तो नोटा का विकल्प है और न ही वोट खराब करने की अनुमति, जिससे पारदर्शिता पर और संदेह गहरा गया है.
फरवरी 2021 में म्यांमार की सेना ने लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को तख्तापलट के जरिए गिरा दिया था. उस समय नोबेल पुरस्कार विजेता आंग सान सू ची की पार्टी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (NLD) भारी बहुमत से चुनाव जीत चुकी थी और दूसरी बार सरकार बनाने जा रही थी. सेना ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया, जिसे सू ची और अंतरराष्ट्रीय चुनाव पर्यवेक्षकों ने सिरे से खारिज कर दिया. इसके बाद सू ची, NLD के नेताओं और हजारों लोकतंत्र समर्थकों को जेल में डाल दिया गया.

किस तरह हो रहा चुनाव

ये चुनाव पूरे देश में एक साथ नहीं हो रहे हैं. कुल 330 में से केवल 265 टाउनशिप में मतदान कराया जाएगा.
  • 28 दिसंबर: 102 टाउनशिप
  • 11 जनवरी: 100 टाउनशिप
  • 25 जनवरी: 63 टाउनशिप
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

by UB India News
July 9, 2026
0

ऐसे समय में, जब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता छोटे और मझोले देशों को नए रणनीतिक साझेदार तलाशने...

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

by UB India News
July 9, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। 48 टीमों के साथ शुरू हुए इस टूर्नामेंट...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला ,धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को OBC आरक्षण या नहीं?

by UB India News
July 9, 2026
0

इस्लाम धर्म अपनाने वाले लोगों को पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण का लाभ मिलेगा या नहीं, इस पर अब सुप्रीम कोर्ट...

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया दौरा भारत की ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक सक्रियता का महत्वपूर्ण...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारि……………….

by UB India News
July 9, 2026
0

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट विवाद में सबसे बड़े सवाल महासचिव चंपत राय व अनिल मिश्रा को लेकर उठे, अब दोनों का...

Next Post
कांग्रेस स्थापना दिवस : जल-जंगल-जमीन खतरे में…

कांग्रेस स्थापना दिवस : जल-जंगल-जमीन खतरे में…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने INS वाघशीर पर की ऐतिहासिक समुद्री यात्रा………..

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने INS वाघशीर पर की ऐतिहासिक समुद्री यात्रा...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend