ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्या बांग्लादेश में फिर होगा बवाल?

UB India News by UB India News
December 28, 2025
in खास खबर, संपादकीय
0
बांग्लादेश हिंसा : चुनाव से पहले भारत विरोधी नारों से क्यों उबल रहा बांग्लादेश…………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इंकलाब मंच ने आज रविवार (28 दिसंबर) से बांग्लादेश के सभी संभागीय शहरों में पूर्ण नाकाबंदी की घोषणा कर दी है. छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी के लिए न्याय की मांग को लेकर देश में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं और राजधानी ढाका से बाहर भी इंकलाब मंच की ओर से प्रदर्शन किए जा रहे हैं.

बांग्लादेश के अखबार ‘द डेली स्टार’ के अनुसार, संगठन ने फेसबुक पोस्ट में बताया कि नाकाबंदी रविवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 11:00 बजे से शुरू होगी. प्रोथोम आलो की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घोषणा राजधानी के शाहबाग चौराहे से की गई, जहां इंकलाब मंच शुक्रवार से धरना दे रहा था. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, शनिवार को मुख्य रूप से इंकलाब मंच के कार्यकर्ताओं ने ढाका, सिलहट, चटोग्राम और कुश्तिया में सड़कों को ब्लॉक कर दिया और हादी के लिए न्याय की मांग करते हुए धरने दिए.

RELATED POSTS

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

हादी की कब्र पर गए तारिक रहमान 
डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, ढाका में शुक्रवार दोपहर जुम्मे की नमाज के बाद शाहबाग पर कब्जा करने वाले प्रदर्शनकारियों ने अजीज सुपरमार्केट के सामने जाकर बीएनपी नेता तारिक रहमान को ढाका विश्वविद्यालय क्षेत्र में हादी की कब्र पर जाने की अनुमति दी. प्रदर्शनकारी दोपहर 12:40 बजे के आस-पास शाहबाग लौट आए, जिससे वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया.

इंकलाब मंच के सांसद ने दी चेतावनी
इंकलाब मंच के सांसद अब्दुल्ला अल जाबेर ने शाहबाग में सभा को संबोधित करते हुए सरकार पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए आंदोलन को ओर तेज करने की चेतावनी दी. डेली स्टार के अनुसार उन्होंने कहा, “आज हम शाहबाग में हैं; कल हम जमुना (मुख्य सलाहकार का आवास), संसद या छावनी पर भी कब्जा कर सकते हैं.”

जाबेर ने सरकार की निष्क्रियता की आलोचना करते हुए कहा कि शुक्रवार से धरना जारी रहने के बावजूद कोई भी सलाहकार प्रदर्शन स्थल पर नहीं आया है. उन्होंने कहा, “लोग सड़कों पर ठंड से कांप रहे थे जबकि सलाहकार अपने घरों में सो रहे थे.” उन्होंने आगे कहा कि सरकार पर जनता का विश्वास कम होता जा रहा है.

यूं ही नहीं जल रहा बांग्लादेश, रॉ चीफ ने 54 साल पहले कर दी थी भविष्यवाणी

बांग्‍लादेश उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है. शेख हसीना सरकार की तख्‍तापलट के बाद शुरू हुआ हिंसा का दौर अभी तक जारी है. इस आग में अल्‍पसंख्‍यक हिन्‍दुओं को तो जलना पड़ ही रहा है, अब वहां के हर वर्ग तक इसकी तपिश पहुंच चुकी है. युवा नेता शरीफ उस्‍मान हादी की हत्‍या कर दी गई. हिन्‍दु युवकों को सरेआम लिंच किया जा रहा है. बांग्‍लादेश में 21वीं सदी में जो माहौल है, उसकी भविष्‍यवाणी 20वीं सदी में ही कर दी गई थी. पड़ोसी देश की स्थिति के बारे में भविष्‍यवाणी करने वाले कोई और नहीं, बल्कि वे थे रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (R&AW) के संस्‍थापक और पहले चीफ आरएन काव. उन्‍होंने जून 1972 में तत्‍कालीन सेनाध्‍यक्ष सैम मानेकशॉ को चिट्ठी लिखकर पाकिस्‍ता और बांग्‍लादेश में अमेरिकी दखल और उसकी रणनीति के बारे में स्‍पष्‍ट तौर पर संकेत दे दिया था. आरएन काव की भविष्‍यवाणी आधी सदी के बाद अब सच हो रही है. बांग्‍लादेश उसी दौर से गुजर रहा है, जिसके बारे में R&AW के संस्‍थापक और दुनिया के जानेमाने स्‍पाई आरएन काव ने भविष्‍यवाणी की थी.
आरएन काव ने सैम मानेकशॉ को जून 1972 में चिट्ठी लिखकर बताया था, ‘अमेरिका चाहता है कि पाकिस्तान जितना संभव हो सके उतना मजबूत बना रहे, ताकि वह भारत के मुकाबले संतुलन बना सके और खासकर फारस की खाड़ी क्षेत्र में स्थिरता का स्रोत बन सके. असल में आधी सदी से भी ज्यादा समय बीत जाने के बाद इतिहास एक बार फिर भारत के पड़ोस में खुद को दोहरा रहा है, बल्कि अब यह पहले से ज्यादा गंभीर रूप में सामने आ रहा है और इसका कारण अमेरिका की लगातार बनी हुई शत्रुतापूर्ण नीति है. आज के दिन बांग्‍लादेश में भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान दिया जा रहा है. इसमें अमेरिका से लेकर पाकिस्‍तान तक शामिल है. बांग्‍लदेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्‍मद यूनुस अपने ‘मास्‍टर्स’ के मोहरा बने हुए हैं.

भारत का बढ़ता रसूख

1971 का बांग्लादेश मुक्ति संग्राम भारत के सैन्य इतिहास की सबसे बड़ी और सफल कार्रवाइयों में से एक माना जाता है. इस युद्ध ने न सिर्फ दक्षिण एशिया का राजनीतिक नक्शा बदल दिया, बल्कि भारत को एक मजबूत क्षेत्रीय शक्ति के रूप में भी स्थापित किया. इस युद्ध से जुड़ी चर्चाओं में अक्सर राजनीतिक, सैन्य और खुफिया तंत्र से जुड़े कई बड़े नाम सामने आते हैं. लेकिन इस ऐतिहासिक घटना की दिशा तय करने में दो शख्‍स की भूमिका सबसे अहम रही – पहला R&AW के पूर्व चीफ आरएन काव और दूसरा फील्‍ड मार्शल सैम मानेकशॉ. मानेकशॉ को बाद में फील्ड मार्शल बनाया गया था. आरएन काव को उस वक्‍त ही पता चल गया था कि इंडियन सबकॉन्टिनेंट में अमेरिका का मंसूबा क्‍या है. इस बाबत उन्‍होंने सैम मानेकशॉ को अवगत भी कराया था और अपनी आशंका भी जाहिर की थी.

पूर्वी पाकिस्तान को लेकर आरएन काव की चेतावनी

अपने मजबूत नेटवर्क के कारण आरएन काव ने 1969 में ही यह अंदेशा जता दिया था कि पूर्वी पाकिस्तान में हालात तेजी से बिगड़ सकते हैं. एक खुफिया रिपोर्ट में उन्होंने कहा था कि वहां आंदोलन इतना मजबूत हो चुका है कि उसे दबाने के लिए पाकिस्तानी सेना को बड़े पैमाने पर बल प्रयोग करना पड़ेगा. इससे हालात और बिगड़ेंगे और पूर्वी पाकिस्तान के लोग विद्रोह कर स्वतंत्रता की घोषणा भी कर सकते हैं. काव ने भारत सरकार को सलाह दी थी कि ऐसी स्थिति के लिए पहले से नीति तैयार रखी जाए. आरएन काव के नेतृत्व में R&AW ने बांग्लादेश की मुक्ति सेना (मुक्ति वाहिनी) को हरसंभव सहायता दी. R&AW ने करीब एक लाख लोगों को प्रशिक्षण दिया, ताकि वे पश्चिमी पाकिस्तान की सेना के खिलाफ संघर्ष कर सकें. इस समर्थन ने धीरे-धीरे हालात को युद्ध की ओर धकेल दिया और आखिरकार भारत-पाकिस्तान के बीच तीसरा युद्ध हुआ.

भारत को 1962 में चीन के साथ हुए युद्ध में करारी हार का सामना करना पड़ा था. इस हार का एक बड़ा कारण यह माना गया कि भारत के पास चीन की गतिविधियों को लेकर पर्याप्त और समय पर खुफिया जानकारी नहीं थी. उस समय इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ही देश की आंतरिक और बाहरी, दोनों तरह की खुफिया सूचनाओं का काम संभालता था. 1965 के भारत-पाक युद्ध के बाद यह कमी और साफ हो गई. तब यह महसूस किया गया कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक अलग और मजबूत विदेशी खुफिया एजेंसी का होना बेहद जरूरी है. इसी जरूरत को समझते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1968 में इंटेलिजेंस ब्यूरो का विभाजन कर रिसर्च एंड एनालिसिस विंग यानी R&AW का गठन किया. R&AW की जिम्मेदारी आरएन काव को सौंपी गई, जो उस समय IB में डिप्टी डायरेक्टर थे. आरएन काव प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के करीबी माने जाते थे और अपनी तेज बुद्धि व सख्त कार्यशैली के लिए जाने जाते थे. उन्होंने शुरुआत में IB से चुने गए 250 अधिकारियों की एक छोटी लेकिन चुस्त टीम बनाई.

मोसाद-CIA सबसे संपर्क

आरएन काव की सबसे बड़ी ताकत उनका अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क था. संयुक्त खुफिया समिति के अध्यक्ष केएन दरूवाला के अनुसार, एशिया के कई देशों (जैसे अफगानिस्तान, ईरान, चीन) में उनके मजबूत संपर्क थे. वे सिर्फ एक फोन कॉल से कई काम करवा सकते थे. भारत में विभिन्न विभागों और सेनाओं के बीच मौजूद आपसी खींचतान के बावजूद, काव एक मजबूत टीम लीडर के रूप में काम करते थे. काव ने दूसरे देशों की खुफिया एजेंसियों के साथ अपने संबंधों का रणनीतिक इस्तेमाल करने की योजना बनाई. इज़राइल की मोसाद पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका से जुड़ी जानकारियों का जरिया बन सकती थी, जबकि सोवियत संघ की केजीबी हथियार और गोला-बारूद उपलब्ध करा सकती थी. अमेरिका की खुफिया एजेंसी CIA से भी RAW को मदद मिल सकती थी. 1962 के युद्ध के बाद CIA ने भारत की स्पेशल फ्रंटियर फोर्स (SFF) को प्रशिक्षण दिया था.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

by UB India News
July 9, 2026
0

ऐसे समय में, जब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता छोटे और मझोले देशों को नए रणनीतिक साझेदार तलाशने...

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

by UB India News
July 9, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। 48 टीमों के साथ शुरू हुए इस टूर्नामेंट...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला ,धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को OBC आरक्षण या नहीं?

by UB India News
July 9, 2026
0

इस्लाम धर्म अपनाने वाले लोगों को पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण का लाभ मिलेगा या नहीं, इस पर अब सुप्रीम कोर्ट...

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया दौरा भारत की ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक सक्रियता का महत्वपूर्ण...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारि……………….

by UB India News
July 9, 2026
0

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट विवाद में सबसे बड़े सवाल महासचिव चंपत राय व अनिल मिश्रा को लेकर उठे, अब दोनों का...

Next Post
शांति को लेकर जेलेस्की को पुतिन की चेतावनी………………..

शांति को लेकर जेलेस्की को पुतिन की चेतावनी....................

म्यांमार :सैन्य तख्तापलट के बाद पहला आम चुनाव शुरू……….

म्यांमार :सैन्य तख्तापलट के बाद पहला आम चुनाव शुरू..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend