ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला , सात निश्चय योजना 3.0 को मिली मंजूरी……….

UB India News by UB India News
December 18, 2025
in TAZA KHABR, कैबिनेट
0
दो बार हुई गलती… अब नहीं, पर्टिये के लोग इधर-उधर कर दिए, सीएम नीतीश ने गृह मंत्री अमित शाह के सामने फिर दी ‘सफाई’

RELATED POSTS

14 जुलाई को डॉ अनिल मेनन स्पेस स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान………………….

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
बिहार सरकार ने विकास के अगले चरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सात निश्चय योजना 3.0 को मंजूरी दे दी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम को हरी झंडी दी गई. सरकार का दावा है कि सात निश्चय-1 (2015-2020) और सात निश्चय-2 (2020-2025) के तहत निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने के बाद अब सात निश्चय-3 के जरिए बिहार को देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने का रोडमैप तैयार किया गया है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 24 नवंबर 2005 से राज्य में कानून का राज स्थापित हुआ है और बीते 20 वर्षों से सभी वर्गों और क्षेत्रों के समावेशी विकास के लिए लगातार काम किया गया है. उन्होंने भरोसा जताया कि सात निश्चय-3 के प्रभावी क्रियान्वयन से “विकसित बिहार” का सपना साकार होगा.
पहला निश्चय: दोगुना रोजगार–दोगुनी आय
सात निश्चय-3 का पहला लक्ष्य राज्य की प्रति व्यक्ति आय को दोगुना करना है. इसके तहत अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए अलग से युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग का गठन किया गया है. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 10 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है, जिसे आगे बढ़ाने के लिए 2 लाख रुपये तक की मदद मिलेगी. जाति आधारित गणना और सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण में चिह्नित 94 लाख गरीब परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार योजनाओं से जोड़ा जाएगा.
दूसरा निश्चय: समृद्ध उद्योग–सशक्त बिहार
उद्योगों को गति देने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में तीन उच्चस्तरीय समितियां बनाई गई हैं. लक्ष्य है बिहार को पूर्वी भारत का टेक हब और विश्वस्तरीय कार्यस्थल के रूप में विकसित करना. सरकार ने अगले पांच वर्षों में 50 लाख करोड़ रुपये के निजी निवेश का लक्ष्य तय किया है. सभी जिलों में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे. साथ ही, बंद पड़ी 9 चीनी मिलों को फिर से चालू करने और 25 नई चीनी मिलें स्थापित करने का फैसला लिया गया है.
तीसरा निश्चय: कृषि में प्रगति–प्रदेश की समृद्धि
किसानों की आय बढ़ाने के लिए चौथे कृषि रोडमैप (2024-2029) को और तेज किया जाएगा। मखाना उत्पादन और प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए अलग मखाना रोडमैप तैयार किया जाएगा. डेयरी और मत्स्य पालन पर खास फोकस रहेगा. सभी गांवों में दुग्ध उत्पादन समितियों और हर पंचायत में “सुधा” बिक्री केंद्र खोलने की योजना है. साथ ही, हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने का काम तेज होगा.
चौथा निश्चय: उन्नत शिक्षा–उज्ज्वल भविष्य
राज्य में अलग उच्च शिक्षा विभाग का गठन किया गया है. पुराने प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा. इसके अलावा, बिहार में नई एजुकेशन सिटी के निर्माण का भी निर्णय लिया गया है.
पांचवां निश्चय: सुलभ स्वास्थ्य–सुरक्षित जीवन
प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को विशिष्ट चिकित्सा केंद्र और जिला अस्पतालों को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के रूप में विकसित किया जाएगा. दूरदराज के इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए डॉक्टरों को अतिरिक्त प्रोत्साहन दिया जाएगा और सरकारी चिकित्सकों की निजी प्रैक्टिस पर रोक लगाने की नीति लाई जाएगी.
छठा निश्चय: मजबूत आधार–आधुनिक विस्तार
शहरी क्षेत्रों के विस्तार, नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और नए आधुनिक शहरों के विकास पर जोर दिया जाएगा. शहरों में कनेक्टिविटी के लिए 5 नए एक्सप्रेस-वे, ग्रामीण सड़कों का दो लेन चौड़ीकरण, सोलर पैनल के जरिए सौर ऊर्जा को बढ़ावा और पर्यटन स्थलों के विकास की योजना शामिल है. पटना में विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स सिटी और सभी जिलों में खेलों के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाए जाएंगे.
सातवां निश्चय: सबका सम्मान–जीवन आसान
अंतिम निश्चय के तहत आधुनिक तकनीक, नवाचार और संवेदनशील सुशासन के जरिए नागरिकों के जीवन को आसान बनाने पर फोकस रहेगा.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

14 जुलाई को डॉ अनिल मेनन स्पेस स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान………………….

14 जुलाई को डॉ अनिल मेनन स्पेस स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को कजाकिस्तान के बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

by UB India News
July 10, 2026
0

शुक्रवार सुबह भारतीय शेयर बाजार में चौतरफा तेजी देखने को मिली, जिसने दलाल स्ट्रीट के निवेशकों को गदगद कर दिया...

फीफा वर्ल्ड कप: फ्रांस लगातार तीसरी बार पहुंचा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में…………..

फीफा वर्ल्ड कप: फ्रांस लगातार तीसरी बार पहुंचा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में…………..

by UB India News
July 10, 2026
0

फ्रांस ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है. क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फ्रांस ने...

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

by UB India News
July 10, 2026
0

दिल्ली-NCR में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. गुरुवार तड़के हुई बारिश से राष्ट्रीय राजधानी के कई...

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

by UB India News
July 10, 2026
0

पटना-गया रेलखंड पर जहानाबाद जिले में ऊंटा-मदारपुर के समीप चोरों द्वारा गुरुवार की सुबह डाउन लाइन में करीब 35 मीटर...

Next Post
J-K में ताबड़तोड़ एक्शन, CIK की 7 जिलों में 12 ठिकानों पर छापेमारी

J-K में ताबड़तोड़ एक्शन, CIK की 7 जिलों में 12 ठिकानों पर छापेमारी

भारतीय नौसेना की बढ़ी ताकत… कमीशन हुआ स्वदेशी DSC A20

भारतीय नौसेना की बढ़ी ताकत… कमीशन हुआ स्वदेशी DSC A20

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend