ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

10वीं बार CM बनने पर नीतीश कुमार को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन की बधाई…..

UB India News by UB India News
December 5, 2025
in अवार्ड, पटना, बिहार
0
यह मामला सिर्फ चुनावी नहीं, 2.76 करोड़ परिवार तक पहुंचना है! पहले वाली सरकार में कुछ हुआ था जी… ………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से एनडीए की सरकार बन गई है. 2025 के विधानसभा चुनाव में एक तरफ जहां बीजेपी 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बन गई तो वहीं नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को भी 85 सीटें मिलीं. इसके साथ ही नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ पटना के गांधी मैदान में ली. 10वीं बार शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार को लगातार बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं. अब वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इसके लिए बधाई दी है.

नीतीश कुमार के लिए कहा गया है, “यह देश के लिए गौरव की बात है कि वर्ष 1947 से लेकर 2025 तक, आप (नीतीश) देश के पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने दस बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. यह भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास में एक अद्वितीय उपलब्धि है. यह असाधारण उपलब्धि आपके अटूट समर्पण, दूरदर्शी नेतृत्व और बिहार की जनता का आप पर विश्वास और प्रशंसा को दर्शाती है.”

RELATED POSTS

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

‘लोकतांत्रिक इतिहास में एक दुर्लभ उपलब्धि’

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन ने कहा, “लगातार दस बार राज्य का नेतृत्व करना लोकतांत्रिक इतिहास में एक दुर्लभ उपलब्धि है. यह न केवल एक उल्लेखनीय व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए गौरव का क्षण भी है. शासन, विकास, सामाजिक कल्याण और प्रशासनिक स्थिरता के प्रति आपका यह निरंतर प्रयास लाखों लोगों को प्रेरित करता रहेगा.”

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने संसूचित किया है कि इस अनुकरणीय और ऐतिहासिक उपलब्धि के सम्मान में औपचारिक रूप से नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री बिहार का नाम अपनी प्रतिष्ठित वैश्विक सूची में शामिल कर आपको आधिकारिक प्रमाण-पत्र समर्पित करने पर खुद को गौरवान्वित महसूस करेगा.

बता दें कि वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन एक अग्रणी वैश्विक संस्था है. यह असाधारण विश्व रिकॉर्डों और उल्लेखनीय समावेशनों को मान्यता देने और पंजीकृत करने के लिए समर्पित है. यह संस्था दुनिया भर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों, संस्थानों और ऐतिहासिक स्थलों की उल्लेखनीय उपलब्धियों, सांस्कृतिक विरासत और योगदानों का सम्मान करता है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत में सबसे बेहतर होता है बिहार का आम : राज्यपाल

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

by UB India News
July 9, 2026
0

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू हो गया है। इसके तहत एक वर्षीय और दो वर्षीय कोर्स की...

एम-1 मॉडल की ईवीएम अब इतिहास बनी……

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर विस उप चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार...

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

by UB India News
July 9, 2026
0

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

सम्राट कैबिनेट में लगी 22 अहम एजेंडों पर मुहर…………

by UB India News
July 9, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, कृषि,...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बयानबाजी शुरू हो चुकी है। इस बीच जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से प्रत्याशी प्रशांत...

Next Post
बिहार में शिक्षा विभाग ने जारी किया नया टाइम-टेबल

बिहार में शिक्षा विभाग ने जारी किया नया टाइम-टेबल

भारत और रूस के बीच हुई बड़ी डील, 2030 तक आर्थिक समझौते पर बनी सहमति

भारत और रूस के बीच हुई बड़ी डील, 2030 तक आर्थिक समझौते पर बनी सहमति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend