ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लालू परिवार में छिड़ी जंग पर मांझी बोले- बिहार की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी बेटी का अपमान

UB India News by UB India News
November 17, 2025
in पटना, बिहार, हम
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य मामले में सियासत गरमा गई है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने स्पष्ट कहा है कि यह अत्यंत ही दुखद घटना है। बिहार की जनता इस घटका को बर्दाश्त नहीं करेगी।
राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के साथ हुई घटना पर मचा सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने इस मामले पर राष्टीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। कहा कि राजनीति अपनी जगह है, लेकिन मानवीय दृष्टिकोण से रोहिणी आचार्य और उनकी बाकी बहनों का राबड़ी आवास से निकलने की घटना को मैं दुखद मानता हूं। हमारा परिवार जो संयुक्त परिवार चलता है। खासकर बहनों को विशेष तौर पर तरजीह दी जाती है। लेकिन, तेजस्वी यादव किस परिस्थिति में यह काम किए हैं? यह जांच का विषय है। हमलोग तो पहले भी कहते थे कि वह अनाप शनाप बोलते थे। हमलोगों को यही लगता था कि जो नॉर्मल आदमी इस प्रकार की बात नहीं बोलता है। हमलोग पहले भी बोलते थे कि तेजस्वी यादव की बात पर विश्वास मत कीजिए। जनता ने नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी के काम पर विश्वास किया। आज रिजल्ट आपलोगों के सामने हैं।
मांझी ने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव ने पहले अपने बड़े भाई तेज प्रताप यादव को घर से निकलवाया। इसके बाद बहन रोहिणी आचार्य को घर से निकाला। जिस बहन ने अपनी किडनी तक दे दी। उसके कहा गया कि गंदा किडनी दे दिया। पैसा ले लिया। यह सब शर्मनाक बात है। एक बेटी का अपमान बिहार की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। व्यक्तिगत रूप से हम इस घटना से बेहद दुखी हैं। इससे पहले हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री और बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। उनके साथ बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े भी मौजूद रहे। जीतन राम मांझी ने धर्मेंद्र प्रधान को पुष्पगुच्छ देकर एनडीए की जीत की बधाई दी।
लालू की बेटी रोहिणी आचार्य चर्चा में, राजद प्रमुख के परिवार में किसका कैसा सियासी कद?
रोहिणी का आरोप- गालियां दी गईं
14 नवंबर को बिहार चुनाव के नतीजे आने के बाद रोहिणी ने आरोप लगाया था कि उन्हें गालियां दी गईं, चप्पल से पीटा गया। उन्होंने भाई तेजस्वी यादव और उनके सहयोगियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें चुनाव में राजद की हार के बाद गंदी कहा गया। रोहिणी के मुताबिक, उनसे कहा गया कि उन्होंने पिता (लालू प्रसाद यादव) को गंदी किडनी लगवा दी। अपने पोस्ट में रोहिणी ने दर्द जाहिर करते हुए कहा, “मुझसे कहा गया मैंने करोड़ों रुपये लिए, टिकट लिया, तब गंदी किडनी लगवाई।” रोहिणी ने तेजस्वी और उनके करीबी सहयोगियों संजय यादव और रमीज पर मायका छुड़वा देने का आरोप भी लगाया। इतना ही नहीं उन्होंने संजय यादव पर तंज कसते हुए लिखा कि सभी बेटी-बहन, जो शादीशुदा हैं, उन्हें बोलूंगी कि जब मायके में बेटा-भाई हो, तो भूलकर भी अपने भगवान रूपी पिता को नहीं बचाएं। अपने भाई, उस घर के बेटे को ही बोलें कि वह अपनी या अपने किसी हरियाणवी दोस्त की किडनी लगवा दे।
‘मुझसे बड़ा गुनाह हो गया’
रोहिणी ने आगे लिखा कि बहन-बेटियां अपना घर-परिवार देखें, माता-पिता की परवाह किए बिना अपने बच्चे, अपना काम, ससुराल देखें, अपने बारे में सोचें। मुझसे बड़ा गुनाह हो गया, मैंने अपना परिवार, तीनों बच्चों को नहीं देखा, किडनी देते वक्त न अपने पति, न ससुराल से अनुमति ली। 16 नवंबर को रोहिणी आचार्य के साथ चंदा, रागिणी यादव समेत चारों बहनें भी राबड़ी आवास से निकल गई। पटना एयरपोर्ट पर रोहिणी ने अपने साथ हुई आपबीती की जानकारी दी।
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें

 

RELATED POSTS

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत में सबसे बेहतर होता है बिहार का आम : राज्यपाल

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

by UB India News
July 9, 2026
0

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू हो गया है। इसके तहत एक वर्षीय और दो वर्षीय कोर्स की...

एम-1 मॉडल की ईवीएम अब इतिहास बनी……

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर विस उप चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार...

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

by UB India News
July 9, 2026
0

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

सम्राट कैबिनेट में लगी 22 अहम एजेंडों पर मुहर…………

by UB India News
July 9, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, कृषि,...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बयानबाजी शुरू हो चुकी है। इस बीच जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से प्रत्याशी प्रशांत...

Next Post
बिहार चुनाव परिणाम में चार दिग्गजों के वोटों पर सवाल !

बिहार चुनाव परिणाम में चार दिग्गजों के वोटों पर सवाल !

तेजस्वी यादव ने मंत्री और विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

तेजस्वी यादव ही होंगे नेता प्रतिपक्ष, RJD की समीक्षा बैठक में लालू यादव का बड़ा फैसला, रोहिणी के आरोपों के बाद भी नहीं हुआ बदलाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend