ADVERTISEMENT
Monday, August 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिल्ली ब्लास्ट के बाद एक्शन में असम पुलिस, अब 15 लोगों का ‘इलाज’ कर रही असम पुलिस

UB India News by UB India News
November 13, 2025
in खास खबर, पूर्वी भारत
0
दिल्ली ब्लास्ट के बाद एक्शन में असम पुलिस, अब 15 लोगों का ‘इलाज’ कर रही असम पुलिस
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली आतंकी हमले के बाद से देश भर के अलग-अलग हिस्सों में सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं. साथ ही सोशल मीडिया पर भी सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से पैनी नजर रखी जा रही है. इसी क्रम में असम में भी कार्रवाई की जा रही है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि दिल्ली विस्फोटों के बाद आपत्तिजनक सोशल-मीडिया पोस्ट के मामले में पूरे असम में अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

उन्होंने कहा कि यहां 12 नवंबर की 6 गिरफ्तारियों के अलावा, रात भर में रफीजुल अली (बोंगाईगांव), फोरिद उद्दीन लस्कर (हैलाकांडी), इनामुल इस्लाम (लखीमपुर), फिरोज अहमद पापोन (लखीमपुर), शाहिल शोमन सिकंदर, शाहिदुल इस्लाम (बारपेटा) को गिरफ्तार किया है. रकीबुल सुल्तान (बारपेटा), नसीम अकरम (होजई), तस्लीम अहमद (कामरूप), अब्दुर रोहिम मोल्ला, बप्पी हुसैन (दक्षिण सलमारा)को गिरफ्तार किया गया है.

RELATED POSTS

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

हिंसा का महिमामंडन करने वालों को बख्सा नहीं जाएगा

सीएम ने कहा कि असम पुलिस हिंसा का महिमामंडन करने वालों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाएगी. यह बयान हिमंत बिस्वा सरमा के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने बुधवार को कहा था कि प्रशासन का लक्ष्य आतंकवाद का समर्थन करने वालों को पकड़ना है. उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हम आतंकवादियों का समर्थन करने वालों को पकड़ेंगे और उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे. ये लोग असम में स्थिति को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं. खुफिया एजेंसियों ने गुरुवार को दिल्ली के लाल किले के पास हुए घातक कार विस्फोट से जुड़ी एक बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा किया. इसमें 12 लोगों की जान चली गई थी.

खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, यह पता चलने के बाद कि आरोपियों ने हमलों में संभावित इस्तेमाल के लिए एक i20 और एक इकोस्पोर्ट गाड़ी को मॉडिफाई करना शुरू कर दिया था. फिलहाल जांच की जा रही है कि क्या सिलसिलेवार धमाकों को अंजाम देने की व्यापक योजना के तहत इसी तरह की दूसरी गाड़ियां भी तैयार की जा रही थीं.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

by UB India News
August 17, 2026
0

आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है.  राहुल गांधी...

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

by UB India News
August 17, 2026
0

पी. चिदंबरम ने खुद को 'दिमागी नक्सली' बताया था. जिस पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस...

‘ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता…………..

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

by UB India News
August 17, 2026
0

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौता (MoU) हुआ...

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

by UB India News
August 17, 2026
0

भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लक्ष्य के बीच सरकार अब बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी...

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

by UB India News
August 17, 2026
0

झारखंड में छात्र आंदोलन जारी है. स्टूडेंट्स बड़े पैमाने पर भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं. इस...

Next Post

बिहार में नीतीश-मोदी की जोड़ी हिट, तेजस्वी का CM चेहरा नापसंद

क्‍या लुट जाएगी लालू यादव की विरासत, ढह जाएगा किला? राघोपुर में तेजस्‍वी यादव पिछड़े, बीजेपी को बढ़त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend