ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

निषाद समाज को RJD ने फिर दिया धोखा, VIP को कराया सरेंडर’, मोदी के मंत्री का खुलासा

UB India News by UB India News
November 5, 2025
in पटना, बिहार, बिहार विधानसभा चुनाव 2025, भाजपा
0

RELATED POSTS

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने राजद और कांग्रेस पर निषाद समाज को धोखा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राजद ने वीआईपी को सरेंडर करा दिया है और उपमुख्यमंत्री पद का वादा छलावा है। उन्होंने मुकेश सहनी को एनडीए में शामिल होने का न्योता दिया और कहा कि निषाद समाज इस धोखे का जवाब देगा।
प्रधानमंत्री मोदी, राजद नेता तेजस्वी यादव और वीआईपी चीफ मुकेश सहनी।
केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने कहा कि राजद और कांग्रेस ने निषाद समाज को फिर धोखा दिया है। वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुकेश सहनी के बड़े भाई संतोष सहनी को गौड़ा बौराम सीट से चुनाव के दो दिन पहले बैठाए जाने से यह बात साबित हो गई है।
मंगलवार को प्रेसवार्ता में मंत्री ने कहा, संतोष सहनी को बैठाए जाने का अर्थ है कि राजद ने वीआईपी को सरेंडर करा दिया। पिछले विधानसभा चुनाव में भी राजद ने निषाद समाज की पीठ में छुरा घोंपा था। तब समय रहते निषाद समाज को एनडीए ने सम्मान दिया था।
उन्होंने आगे कहा, उपमुख्यमंत्री का पद दिए जाने की बात मात्र छलावा है। यह इसलिए कि एक तो महागठबंधन सत्ता में नहीं आएगा। दूसरी बात यह कि जब एक विधायक की सीट वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से छीन ली जाती है। प्रदेश अध्यक्ष की सीट फंसा दी। ऐसे में उपमुख्यमंत्री का पद राजद कहां से देगा। राजद बस निषाद समाज का वोट लेना चाहता है।
विदित हो कि उक्त सीट से वीआईपी उम्मीदवार के विरुद्ध खड़े होने पर राजद उम्मीदवार अफजल अली खां को पार्टी ने सोमवार को निष्कासित कर दिया था। मंगलवार को स्थिति बदल गई। वीआइपी के उम्मीदवार संतोष सहनी चुनाव से बाहर हो गए।
केंद्रीय मंत्री ने कहा, निषाद समाज को एनडीए ही सम्मान दे सकता है। बिहार सरकार में समाज के तीन मंत्री हैं। पहली बार चुनाव जीते तो उन्हें मंत्री पद मिला। पिछड़ा आयोग के पहले अध्यक्ष भगवान लाल सहनी को एनडीए ने बनाया। राजद और कांग्रेस ने इस समाज को सिर्फ धोखा दिया है।
एनडीए के साथ आ जाएं मुकेश सहनी:
डॉ. राजभूषण ने कहा महागठबंधन अंदर से टूट गया है। अब भी कुछ नहीं बिगड़ा है। मुकेश सहनी एनडीए के साथ आ जाएं। उन्हें अब भी यहां सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा, केवट समाज मझधार में नहीं फंस सकता। वह इससे निकलना जानता है। यह समाज भले ही कम पढ़ा-लिखा है, मगर कोई बेवकूफ बना दे यह संभव नहीं। राजद-कांग्रेस और महागठबंधन को इस धोखे का जवाब निषाद समाज देगा। प्रेस वार्ता में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रभात मालाकार और किशुन चौधरी मौजूद थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत में सबसे बेहतर होता है बिहार का आम : राज्यपाल

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

by UB India News
July 9, 2026
0

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू हो गया है। इसके तहत एक वर्षीय और दो वर्षीय कोर्स की...

एम-1 मॉडल की ईवीएम अब इतिहास बनी……

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर विस उप चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार...

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

by UB India News
July 9, 2026
0

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

सम्राट कैबिनेट में लगी 22 अहम एजेंडों पर मुहर…………

by UB India News
July 9, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, कृषि,...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बयानबाजी शुरू हो चुकी है। इस बीच जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से प्रत्याशी प्रशांत...

Next Post
पहले चरण की वोटिंग आज 121 सीटों पर हो रहा मतदान , 1314 उम्मीदवारों के किस्मत का होगा फैसला ………………….

पहले चरण की वोटिंग आज 121 सीटों पर हो रहा मतदान , 1314 उम्मीदवारों के किस्मत का होगा फैसला ......................

बिहार में रिकॉर्डतोड़ वोटिंग क‍िसकी नैय्या डुबोएगी?

बिहार में रिकॉर्डतोड़ वोटिंग क‍िसकी नैय्या डुबोएगी?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend