ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पहले चरण की वोटिंग आज 121 सीटों पर हो रहा मतदान , 1314 उम्मीदवारों के किस्मत का होगा फैसला ………………….

UB India News by UB India News
November 7, 2025
in पटना
0
पहले चरण की वोटिंग आज 121 सीटों पर हो रहा मतदान , 1314 उम्मीदवारों के किस्मत का होगा फैसला ………………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पहला और सबसे बड़ा सियासी महासंग्राम गुरुवार 6 नवंबर यानी आज को होने जा रहा है. इस चरण में राज्य के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा. जो न केवल एनडीए और महागठबंधन का भविष्य तय करेगा, बल्कि प्रशांत किशोर की जन सुराज और असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM जैसी नई ताकतों की भी पहली बड़ी परीक्षा होगी. इस चरण में 3 करोड़ 75 लाख से अधिक मतदाता कुल 1,314 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. जिनमें नीतीश कैबिनेट के 16 मंत्रियों समेत कई दिग्गज नेता शामिल हैं.
वोटिंग का समय: सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक
चुनाव आयोग ने मतदान के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं. अधिकांश सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा. हालांकि, सुरक्षा कारणों से कुछ संवेदनशील और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में वोटिंग का समय बदला गया है.
शाम 5 बजे तक: 13 सीटों पर मतदान शाम 5 बजे समाप्त हो जाएगा. इनमें तारापुर, कल्याणपुर, वारिसनगर, समस्तीपुर, उजियारपुर, मोरवा, सरायरंजन, मोहिउद्दीननगर, विभूतिपुर, रोसड़ा, हसनपुर, मुंगेर और जमालपुर शामिल हैं.
शाम 4 बजे तक: सिमरी बख्तियारपुर और महिषी सीट पर मतदान शाम 4 बजे ही खत्म हो जाएगा.

पहले चरण में 18 जिलों में होगा मतदान

पहले चरण में 18 जिलों में मतदान होगा। इनमें पटना, भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा और नालंदा शामिल हैं। ये जिले बिहार की राजनीति में विशेष महत्व रखते हैं। खासकर दरभंगा, मुंगेर और पटना डिवीजन की सीटें चुनावी नतीजे तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।​

RELATED POSTS

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

3.75 करोड़ लोग डालेंगे वोट, बनाए गए 45,341 बूथ

पहले चरण में 18 जिलों के 3,75,13,302 मतदाता वोट डालेंगे। 45,341 बूथ बनाए गए हैं। यहां बुधवार शाम तक डिस्पैच सेंटर से ईवीएम, वीवीपैट सहित अन्य चुनाव सामग्री लेकर मतदान और सुरक्षा कर्मी पहुंचेंगे। बैलेट यूनिट में उम्मीदवारों की तस्वीर और नाम छपे बैलेट पेपर लगाए गए हैं।

फेज वन में किस पार्टी के कितने उम्मीदवार

पहले चरण में कुल 1314 उम्मीदवार हैं। NDA की ओर से जदयू ने 57, भाजपा ने 48, LJP R ने 13, उपेंद्र कुशवाहा की RLM ने 2 और जीतन राम मांझी की हम ने 1 सीट पर प्रत्याशी उतारे हैं।

वहीं, महागठबंधन की तरफ से राजद ने 72, कांग्रेस ने 24, CPI ML ने 14, VIP और CPI ने 6-6 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। CPM ने 3, आईपी गुप्ता की IPP ने दो सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। 6 सीटों पर फ्रेंडली फाइट है।

चुनाव में सिर्फ 9% महिला उम्मीदवार

चुनाव में महिलाओं की भागीदारी कम है। पहले चरण में 122 महिला उम्मीदवार हैं, जो कुल 1,314 प्रत्याशियों का लगभग 9% है। 1192 पुरुष उम्मीदवारों (91%) हैं। एनडीए ने 34 और महागठबंधन ने 30 महिलाओं को टिकट दिया है। भोजपुरी गायिका मैथिली ठाकुर अलीनगर से भाजपा प्रत्याशी हैं। खेसारी लाल यादव राजद के टिकट पर छपरा से चुनाव लड़ रहे हैं।

40% उम्मीदवार करोड़पति, कुमार प्रणय सबसे अमीर

पहले चरण में चुनाव लड़ रहे 40% उम्मीदवार करोड़पति हैं। 519 के पास 1 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। इसमें से 64 के पास 5 करोड़ तो 29 के पास 10 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है।​ मुंगेर से भाजपा उम्मीदवार कुमार प्रणय पहले चरण के सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। उनके पास 170.81 करोड़ रुपए की संपत्ति है। दूसरी ओर, कुछ उम्मीदवारों की संपत्ति बेहद कम है। CPI Ml के प्रृंदावन राज सी के पास 37 हजार रुपए की संपत्ति है।

आपराधिक मामले: पहले चरण के 423 उम्मीदवारों (32%) के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज हैं। 354 (27%) तो ऐसे हैं जो गंभीर आपराधिक मामलों में आरोपी हैं। 33 पर हत्या, 86 पर हत्या के प्रयास और 42 पर महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले दर्ज हैं। 2 प्रत्याशी ऐसे हैं जो रेप केस में आरोपी हैं। CPI ML के 93%, राजद के 76% और भाजपा के 65% प्रत्याशियों का क्रिमिनल रिकॉर्ड है।

शिक्षा: इन चुनावों का एक सकारात्मक पहलू यह है कि 651 उम्मीदवारों (50%) के पास ग्रेजुएशन या इससे अधिक की डिग्री है। 17 उम्मीदवारों के पास कानून की डिग्री (LLB), 12 के पास इंजीनियरिंग, 12 के पास PHD, 5 के पास MBBS, 3 के पास MBA और 2 के पास एमफिल की डिग्री है।​ 519 उम्मीदवारों (40%) ने केवल 5वीं से 12वीं तक पढ़ाई की है। 105 सिर्फ साक्षर और 8 तो निरक्षर हैं।​

नरेंद्र मोदी या राहुल गांधी, प्रचार में कौन आगे?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए की ओर से व्यापक प्रचार किया है। उन्होंने 10 जनसभाएं की हैं। उन्होंने उन इलाकों पर ध्यान दिया है जहां एनडीए 2020 में कमजोर था। मोदी की रैलियों का मुख्य विषय विकास बनाम परिवारवाद और सुशासन बनाम जंगलराज रहा है।​

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 25 जनसभाएं की हैं। उन्होंने सीमांचल, मिथिलांचल और कोसी क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 25 रैलियां की हैं। उनका ध्यान पश्चिमी बिहार और मगध क्षेत्र पर रहा है। वहीं, सीएम नीतीश कुमार ने 60 सभाएं और रोड शो किया।

दूसरी ओर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 5, जबकि प्रियंका गांधी वाड्रा 3 रैलियों में शामिल हुईं हैं। तेजस्वी यादव ने सबसे ज्यादा 83 सभाएं की। मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य सीनियर कांग्रेसी नेताओं ने भी महागठबंधन के लिए चुनाव प्रचार किया है।

बिहार चुनाव 2025: पहले चरण की 10 हॉट सीटें

1. तारापुर (मुंगेर): डिप्टी सीएम की साख दांव पर

  • मुख्य मुकाबला: सम्राट चौधरी (डिप्टी सीएम, भाजपा) बनाम अरुण कुमार (राजद)।
  • क्यों है हॉट: सम्राट चौधरी यहां से 15 साल बाद विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। JDU के गढ़ में BJP की यह सीधी परीक्षा है। 2021 के उपचुनाव में RJD ने कड़ी टक्कर दी थी।

2. राघोपुर (वैशाली): तेजस्वी का किला

  • मुख्य मुकाबला: तेजस्वी यादव (राजद) बनाम सतीश कुमार यादव (भाजपा) बनाम चंचल सिंह (जन सुराज)।
  • क्यों है हॉट: तेजस्वी की पारंपरिक सीट पर जन सुराज ने मुकाबला त्रिकोणीय बना दिया है। यह RJD के M-Y (मुस्लिम-यादव) समीकरण की बड़ी परीक्षा है।

3. महुआ (वैशाली): ‘लालू परिवार’ बनाम तेज प्रताप

  • मुख्य मुकाबला: तेज प्रताप यादव (जनशक्ति जनता दल) बनाम मुकेश कुमार रौशन (राजद) बनाम संजय सिंह (LJP R)।
  • क्यों है हॉट: लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप RJD उम्मीदवार के खिलाफ मैदान में हैं। यह सीट दो भाइयों की नाक की लड़ाई बन गई है।

4. अलीनगर (दरभंगा): सिंगर बनाम सियासत

  • मुख्य मुकाबला: मैथिली ठाकुर (सिंगर, भाजपा) बनाम विनोद मिश्रा (राजद)।
  • क्यों है हॉट: भाजपा ने सिंगर को मैदान में उतारा है। यह प्रयोग चर्चा का विषय है।

5. छपरा (सारण): भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव की एंट्री

  • मुख्य मुकाबला: खेसारी लाल यादव (भोजपुरी एक्टर, राजद) बनाम छोटी कुमारी (भाजपा)।
  • क्यों है हॉट: RJD ने खेसारी पर दांव खेला है। छपरा में उनकी लोकप्रियता और भाजपा के कैडर वोट के बीच सीधी टक्कर है।

6. लखीसराय: डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा का ‘पंच’

  • मुख्य मुकाबला: विजय कुमार सिन्हा (डिप्टी सीएम, भाजपा) बनाम सूरज कुमार (कांग्रेस)।
  • क्यों है हॉट: डिप्टी सीएम सिन्हा अपनी सीट पर 5वीं बार जीत दर्ज करने उतरे हैं। यह भाजपा की सबसे सुरक्षित सीटों में से एक है।

7. मोकामा (पटना): अनंत सिंह की गिरफ्तारी का असर

  • मुख्य मुकाबला: JDU के अनंत सिंह बनाम वीणा देवी (राजद)।
  • क्यों है हॉट: JDU विधायक अनंत सिंह की गिरफ्तारी और हत्या के आरोप ने सीट को संवेदनशील बना दिया है। 2020 में यहां जीत का अंतर सिर्फ 1,246 था।

8. हसनपुर (दरभंगा): 2020 का रीमैच

  • मुख्य मुकाबला: राज कुमार राय (JDU) बनाम माला पुष्पम (राजद)।
  • क्यों है हॉट: यह 2020 का सीधा रीमैच है। दरभंगा की यह सीट जिले की राजनीति का बैरोमीटर मानी जाती है, जहां जातीय समीकरण अहम हैं।

9. बखरी (बेगूसराय): ‘लाल’ गढ़ में कांटे की टक्कर

  • मुख्य मुकाबला: सूर्यकांत पासवान (CPI) बनाम रामशंकर पासवान (भाजपा)।
  • क्यों है हॉट: बेगूसराय का यह वामपंथी किला 2020 में CPI ने सिर्फ 777 वोटों से जीता था। इस बार भी यहां कांटे का मुकाबला है।

10. कुरहनी (मुजफ्फरपुर): 712 वोटों का फासला

  • मुख्य मुकाबला: केदार प्रसाद गुप्ता (भाजपा) बनाम अनिल कुमार सहनी (राजद)।
  • क्यों है हॉट: 2020 में यहां हार-जीत का फैसला सिर्फ 712 वोटों से हुआ था। यह सीट फिर से एक बेहद नजदीकी मुकाबले के लिए तैयार है।

पहले चरण के प्रमुख बाहुबली उम्मीदवार

बाहुबली/परिवार सदस्य सीट पार्टी खास बात
अनंत सिंह मोकामा (पटना) जेडीयू छोटे सरकार के नाम से जाने जाते हैं। 28 आपराधिक मामलों में आरोपी।
धूमल सिंह एकमा जेडीयू 3 बाहुबलियों में से एक को जेडीयू ने पहली सूची में टिकट दिया​
अमरेंद्र पांडेय कुचाएकोट (गोपालगंज) जेडीयू जेडीयू के 3 बाहुबली उम्मीदवारों में से एक​
ओसामा शहाब रघुनाथपुर (सीवान) राजद शहाबुद्दीन के बेटे​
वीणा देवी मोकामा (पटना) राजद सूरजभान सिंह की पत्नी
रंधीर सिंह मांझी (सारण) जेडीयू प्रभुनाथ सिंह के बेटे​
रीत लाल यादव दानापुर जेडीयू पटना के बाहुबली नेता

पहले चरण का ‘स्टार वॉर’

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पहला चरण सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि ग्लैमरस भी हो गया है। मनोरंजन जगत के 3 बड़े चेहरे सीधे चुनावी मैदान में हैं, जबकि कई अन्य स्टार प्रचारक बने हुए हैं।

पहले चरण के 3 मुख्य सेलिब्रिटी उम्मीदवार

1. खेसारी लाल यादव (राजद) – छपरा

  • मुकाबला: भाजपा (छोटी कुमारी) और जन सुराज (जय प्रकाश सिंह)।
  • क्यों चर्चा में: “तेजस्वी के बिना सुधार न होई” गीत वायरल; RJD के लिए बड़ा चेहरा।

2. मैथिली ठाकुर (भाजपा) – अलीनगर

  • मुकाबला: राजद (विनोद मिश्रा)।
  • क्यों चर्चा में: छठ और सांस्कृतिक पहचान पर फोकस; मैथिल ब्राह्मण वोटों को साधने की रणनीति।

3. रितेश पांडे (जन सुराज) – करगहर

  • मुकाबला: कांग्रेस (संतोष मिश्रा) और जेडीयू (बशीष्ठ सिंह)।
  • क्यों चर्चा में: प्रशांत किशोर की पार्टी से; शिक्षा व्यवस्था को मुख्य मुद्दा बनाया।

चुनाव लड़ रहे हैं 11 मंत्री, 8 भाजपा तो 3 जदयू के

पहले चरण में भाजपा के 8 मंत्री

1. सम्राट चौधरी (उपमुख्यमंत्री)- मुंगेर के तारापुर से चुनावी मैदान में हैं।

2. विजय कुमार सिन्हा (उपमुख्यमंत्री)- लखीसराय से 5वीं बार चुनाव लड़ रहे हैं।

3. मंगल पांडे (स्वास्थ्य मंत्री)- सीवान से उनका पहला विधानसभा चुनाव है।​​

4. नितिन नवीन (सड़क निर्माण मंत्री)- पटना के बांकीपुर सीट से मैदान में हैं। चार चुनाव जीत चुके हैं।

5. राजू कुमार सिंह (पर्यटन मंत्री)- मुजफ्फरपुर के साहेबगंज से चुनाव लड़ रहे हैं।

6. सुरेंद्र मेहता (खेल मंत्री)- बेगूसराय के बछवाड़ा से चुनाव लड़ रहे हैं।

7. जीवेश मिश्रा (नगर विकास और आवास मंत्री)- दरभंगा के जाले सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

8. सुनील कुमार (पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री)- नालंदा के बिहारशरीफ सीट से चुनावी मैदान में हैं।

जेडीयू के 3 मंत्री लड़ रहे चुनाव

1. मदन सहनी (समाज कल्याण मंत्री) – बहादुरपुर

2. महेश्वर हजारी (सूचना और जनसंपर्क मंत्री) – कल्याणपुर (आरक्षित सीट)

3. रत्नेश सदा (मद्य निषेध, उत्‍पाद एवं निबंधन)- सोनबरसा (आरक्षित सीट)

2020 और 2015 के विधानसभा चुनाव का एनालिसिस

2020 की स्थिति: कुल 243 में से 125 सीटें एनडीए ने जीतीं (भाजपा-74, जेडीयू-43, हम-4, VIP-4)। महागठबंधन को 110 सीटें मिलीं (राजद-75, कांग्रेस-19, CPI (ML-12, CPI-2, CPIM-2)।​

2015 की स्थिति: महागठबंधन ने कुल 243 में से 178 सीटें जीती। (राजद-80, जेडीयू-71, कांग्रेस-27), जबकि एनडीए को केवल 58 सीटें मिलीं (भाजपा-53, एलजेपी-2)।​

4 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात

पहले चरण के मतदान के दौरान 4 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। इसमें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 1,500 कंपनियां शामिल हैं। प्रत्येक कंपनी में लगभग 100 जवान होते हैं।​

बिहार पुलिस के 60,000 जवान, अन्य राज्यों की रिजर्व बटालियन के 2,000 जवान, बिहार स्पेशल आर्मड पुलिस के 30,000 कर्मी, 20,000 होमगार्ड, 19,000 नए सिपाही और लगभग 1.5 लाख चौकीदार तैनात होंगे।​

ईवीएम और VVPT

पहले चरण के लिए 54,311 बैलट यूनिट्स, 54,311 कंट्रोल यूनिट्स और 58,123 वीवीपीएटी यूनिट्स 45,336 पोलिंग स्टेशनों में रैंडमली भेजे जाएंगे।

चुनाव शेड्यूल:

पहले चरण के लिए नोटिफिकेशन: 10 अक्टूबर, 2025

नामांकन की अंतिम तारीख: 17 अक्टूबर, 2025

नामांकन की जांच: 18 अक्टूबर, 2025

नाम वापस लेने की अंतिम तारीख: 20 अक्टूबर, 2025

मतदान: 6 नवंबर 2025

मतदान का समय: सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे (संवेदनशील क्षेत्रों में शाम 4 बजे तक)

रिजल्ट: 14 नवंबर 2025​

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत में सबसे बेहतर होता है बिहार का आम : राज्यपाल

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

by UB India News
July 9, 2026
0

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू हो गया है। इसके तहत एक वर्षीय और दो वर्षीय कोर्स की...

एम-1 मॉडल की ईवीएम अब इतिहास बनी……

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर विस उप चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार...

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

by UB India News
July 9, 2026
0

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

सम्राट कैबिनेट में लगी 22 अहम एजेंडों पर मुहर…………

by UB India News
July 9, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, कृषि,...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बयानबाजी शुरू हो चुकी है। इस बीच जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से प्रत्याशी प्रशांत...

Next Post
बिहार में रिकॉर्डतोड़ वोटिंग क‍िसकी नैय्या डुबोएगी?

बिहार में रिकॉर्डतोड़ वोटिंग क‍िसकी नैय्या डुबोएगी?

राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 साल, PM मोदी दिल्ली में सालभर चलने वाले कार्यक्रम की शुरुआत ……………

राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 साल, PM मोदी दिल्ली में सालभर चलने वाले कार्यक्रम की शुरुआत ...............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend