प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में भक्ति और श्रद्धा का ऐसा संगम देखने को मिला. मानो पूरा शहर आस्था के सागर में डूब गया हो. 14 कोसी और पंचकोसी परिक्रमा के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु प्रभु श्रीराम के जयघोष के साथ अयोध्या की गलियों से होकर गुजरे. हर ओर ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष, घंटों की ध्वनि और भक्ति गीतों की गूंज से पूरा वातावरण राममय हो उठा. रामभक्तों ने परिक्रमा पूर्ण कर सरयू तट की पवित्र भूमि को नमन किया और मठ-मंदिरों में दर्शन कर अपने आराध्य के प्रति आस्था व्यक्त की अयोध्या में यह नजारा किसी महाकुंभ से कम नहीं रहा जहां हर ओर भक्ति, विश्वास और प्रभु राम का नाम ही गूंजता रहा.
अयोध्या के चारों ओर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा. मठ-मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं. कोई बुजुर्ग डंडा लेकर चल रहा था, तो महिलाएं अपने छोटे बच्चों को गोद में उठाए परिक्रमा में सहभागी बनीं. सरयू घाट से लेकर शहर के मुख्य मार्गों तक लोकगीतों और भजन-कीर्तन की स्वर लहरियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया. जिला प्रशासन के अनुसार, 14 कोसी परिक्रमा में लगभग 25 लाख श्रद्धालुओं ने परिक्रमा किया जबकि पंचकोसी परिक्रमा में यह संख्या बढ़कर लगभग 40 से 50 लाख के बीच पहुंच गई भीड़ के बावजूद प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए.
जिलाधिकारी निखिल टीकाराम ने बताया कि सभी विभागों पुलिस, नगर निगम और स्वास्थ्य सेवाओं ने मिलकर यह सुनिश्चित किया कि हर श्रद्धालु को उचित सुविधा मिले उन्होंने कहा कि 14 कोसी परिक्रमा के बाद पंचकोसी परिक्रमा में डेढ़ से दो गुना अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं. लेकिन सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हुईं.
जिला अधिकारी निखिल टीकाराम ने बताया कि 14 कोसी परिक्रमा संपन्न होने के बाद अयोध्या में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पंचकोशी की परिक्रमा कर रहे. ये कई लाख में श्रद्धालु अयोध्या में मौजूद है परिक्रमा कर रहे हैं. पुलिस प्रशासन नगर निगम सभी विभागों द्वारा कड़ी मेहनत के बावजूद यह प्रयास किया गया है कि जितने भी श्रद्धालु आए हैं उनको अच्छी सुविधा हम लोग उपलब्ध करा सके 30 और 31 तारीख को अयोध्या में 14 कोसी की परिक्रमा हुई थी लाखों की संख्या में भक्तों ने परिक्रमा की थी पंचकोशी की परिक्रमा में उससे ज्यादा लोग अयोध्या पहुंचते हैं 14 कोसी परिक्रमा के मुकाबले डेढ़ से दो गुना लोग पंचकोशी की परिक्रमा में सम्मिलित हुए हैं.







