ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ट्रंप के टैरिफ से भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ को लगेगा झटका, रिपोर्ट में चौंकानेवाला खुलासा

UB India News by UB India News
September 29, 2025
in कारोबार, खास खबर
0
ट्रंप के टैरिफ से भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ को लगेगा झटका, रिपोर्ट में चौंकानेवाला खुलासा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत का टैरिफ लगा रखा था. फिर हाल ही में उन्होंने दवाओं के आयात पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन के इन फैसलों का भारत के आर्थिक ग्रोथ पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.

क्रिसिल इंटेलिजेंस की सिंतबर की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि अमेरिका के हाई टैरिफ से देश की आर्थिक वृद्धि को बड़ा खतरा हो सकता हैं. क्रिसिल ने यह भी बताया है कि इससे भारतीय वस्तुओं के निर्यात और निवेश पर भी नकारात्मक असर पड़ेगा. हालांकि, महंगाई में आई नरमी और ब्याज दरों में की गई कटौती से घरेलू सामान की खपत बढ़ी है, जिससे आर्थिक वृद्धि को समर्थन मिलने की पूरी उम्मीद है.

RELATED POSTS

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

वित्तीय वर्ष 25-26 की पहली तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) पिछले वर्ष की तुलना में आगे रही. पिछले वर्ष इस अवधि में जहां जीडीपी 7.4 प्रतिशत थी, वहीं इस साल यह 7.8 प्रतिशत है. नॉमिनल जीडीपी में वृद्धि घटकर 8.8 प्रतिशत हो गई, जो पिछले वर्ष इस अवधि में 10.8 प्रतिशत थी.

महंगाई पर क्या होगा असर?

क्रिसिल ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि चालू वित्तीय वर्ष में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक(सीपीआई) के आधार पर महंगाई 4.6 प्रतिशत से घटकर 3.5 प्रतिशत हो सकती है. कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और वैश्विक स्तर पर गैर-खाद्य मुद्रास्फीति पर भी अंकुश लगने की भी उम्मीद जताई है.

रिपोर्ट के मुताबिक, कृषि क्षेत्र की ग्रोथ अच्छी रही है, जिससे खाद्य महंगाई नियंत्रित रह सकती है. हालांकि, कुछ क्षेत्रों में भारी बरसात के कारण फसलों को नुकसान हुआ है, लेकन नुकसान कितना बड़ा है, इसका आकलन अभी किया नहीं गया है. साथ ही इस साल जून तक आरबीआई ने  रेपो दरों में 100 आधार अंक की कटौती की है. अब इन कटौतियों के बाजार पर सकारात्मक प्रभाव का इंतजार है.

अमेरिका से जारी है ट्रेड वार्ता

इन सभी के बीच भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड को लेकर बातचीत फिर से शुरू हुई है. इस महीने अमेरिकी पदाधिकारी भारत दौरे पर आए थे] जिसके बाद भारत ने भी अपनी टीम अमेरिका भेजी है. टीम का नेतृत्व कॉमर्स मिनिस्टर पीयूष गोयल कर रहे हैं. अभी तक बातचीत को सकारात्मक बताया जा रहा है, अगर दोनों देशों के बीच बात जल्दी बन जाती है, तो इसका भारतीय इकोनॉमी पर पॉजिटीव इंपेक्ट रहेगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

by UB India News
July 25, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 24 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स 700 अंक की गिरावट के साथ 75,613 पर खुला।...

Next Post
बिहार में निष्पक्ष मतदाता सूची और चुनाव होंगे : ज्ञानेश कुमार

बिहार विधानसभा चुनाव: ECI की टीम 4 और 5 अक्टूबर को करेगी राज्य का दौरा, तारीखों का हो सकता है ऐलान

बिहार विधानसभा चुनाव : धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा दावा, ‘जनता पीएम मोदी के…

बिहार विधानसभा चुनाव : धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा दावा, 'जनता पीएम मोदी के...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend