ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी, नंबर गेम NDA के पक्ष में, INDIA ब्लॉक को क्रॉस वोटिंग से आस

UB India News by UB India News
September 9, 2025
in सांसद
0
रंजन गोगोई और शेखर यादव को लेकर हमलावर विपक्ष क्या उपराष्ट्रपति उम्मीदवार का नाम तय करने में चूक गई ?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत के 17वें उप-राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज संसद भवन में वोटिंग होगी. मुकाबला एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन और इंडिया ब्लॉक के प्रत्याशी जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच है. यह चुनाव 16वें उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अचानक इस्तीफा देने के बाद हो रहा है.

मतदान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कमरा नंबर एफ-101, वसुधा में होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजे वोट डालेंगे. उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू होने से पहले सभी एनडीए सांसद  सुबह 9:30 बजे ब्रेकफास्ट मीटिंग में हिस्सा लेंगे. केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्री अपने-अपने राज्यों के सांसदों की मेजबानी करेंगे. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के सांसदों के साथ अपने आवास पर ब्रेकफास्ट मीटिंग करेंगे.

RELATED POSTS

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामा ,साधु बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव , राहुल गांधी ने भी दिया चंदा

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल राजस्थान के सांसदों की मेजबानी करेंगे. इसी तरह केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय बिहार के एनडीए सांसदों की मेजबानी करेंगे. उपराष्ट्रपति चुनाव की मतगणना शाम 6 बजे शुरू होगी, और परिणाम मंगलवार देर रात या बुधवार सुबह तक घोषित होने की उम्मीद है.

उप-राष्ट्रपति चुनाव का नंबर गेम

उप-राष्ट्रपति चुनाव में लोकसभा (543 सदस्य) और राज्यसभा (233 निर्वाचित, 12 मनोनीत सदस्य) के सभी सांसद मतदान करते हैं. वर्तमान में 5 राज्यसभा और 1 लोकसभा सीट खाली होने से 781 सांसद मतदान के लिए अधिकृत हैं. भारत राष्ट्र समिति (BRS, 4 राज्यसभा सांसद) और बीजू जनता दल (BJD, 7 राज्यसभा सांसद) और शिरोमणि अकाली दल (SAD, 1 लोकसभा और 2 राज्यसभा सांसद)  ने अपने सांसदों को मतदान से दूर रहने को कहा है, जिससे मतदाता संख्या 767 हो सकती है.

उप-राष्ट्रपति चुनाव में मतदान की प्रक्रिया

राज्यसभा महासचिव पी.सी. मोदी उप-राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं. मतदान एकल संक्रमणीय आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली (सिंगल ट्रांसफरेबल वोट) के तहत गुप्त होगा. सफेद मतपत्रों पर सांसद विशिष्ट स्याही वाले पेन से उम्मीदवारों के नाम के आगे प्राथमिकता (1, 2, 3…) अंकित करेंगे. डाक मतपत्र केवल प्रिवेंटिव डिटेंशन में बंद सांसदों (जैसे शेख अब्दुल राशिद और अमृतपाल सिंह) के लिए अनुमत है, बशर्ते जेल प्रभारी का प्रमाणपत्र हो.

मतों की गिनती और नतीजे

वैध मतों की पहली प्राथमिकता गिनी जाएगी. 50% से अधिक वोट पाने वाला उम्मीदवार विजयी होगा. यदि दोनों में से किसी भी उम्मीदवार को बहुमत न मिले, तो सबसे कम वोट वाले उम्मीदवार को हटाकर वोट अगली प्राथमिकता के आधार पर ट्रांसफर होंगे. यह प्रक्रिया तब तक चलेगी, जब तक बहुमत का फैसला ना हो जाए. अवैध मतपत्र (उम्मीदवार के नाम के आगे अंकित प्राथमिकता अस्पष्ट होना, गलत चिह्न वाले मतपत्र, बिना दस्तखत वाले मतपत्र) खारिज होंगे. यदि उम्मीदवार को वैध वोटों का छठा हिस्सा (लगभग 128 वोट) भी नहीं मिले, तो 15,000 रुपये की जमानत जब्त होगी.

क्रॉस वोटिंग की भी संभावना

राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी चिह्न नहीं होते, इसलिए व्हिप लागू नहीं होता. दल-बदल कानून भी प्रभावी नहीं है, जिससे सांसद स्वतंत्र रूप से वोट दे सकते हैं. इस कारण क्रॉस वोटिंग की संभावना रहती है. यह चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि नया उप-राष्ट्रपति राज्यसभा का सभापति भी बनेगा. इसलिए भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक ने उप-राष्ट्रपति चुनाव चुनाव को लेकर अपनी कमर कस ली है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामा ,साधु बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव , राहुल गांधी ने भी दिया चंदा

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामा ,साधु बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव , राहुल गांधी ने भी दिया चंदा

by UB India News
July 31, 2026
0

संसद भवन परिसर में विरोध-प्रदर्शन के तौर-तरीकों को लेकर लोकसभा सचिवालय ने सख्त रुख अपना लिया है. सूत्रों के मुताबिक, राम...

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

by UB India News
July 31, 2026
0

संसद के मानसून सत्र में गुरुवार को दोनों सदनों में कई महत्वपूर्ण काम होने हैं. लोकसभा में जहां सुप्रीम कोर्ट...

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में लंबी चर्चा के बाद एंटी पेपर लीक बिल को पास कर दिया गया है. दरअसल दो दिन तक...

नेता विपक्ष ऐसे कैसे बोल सकते हैं, माफी मांगिए ,अपने शब्द को वापस लीजिए, आपने गंभीर झूठा आरोप लगाया है. 

नेता विपक्ष ऐसे कैसे बोल सकते हैं, माफी मांगिए ,अपने शब्द को वापस लीजिए, आपने गंभीर झूठा आरोप लगाया है. 

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान आज राहुल गांधी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के...

संसद का मानसून सत्र: राहुल गांधी के भाषण में ‘अंधभक्त’ शब्द पर बवाल ,संसदीय कार्य मंत्री ने जताई आपत्ति

संसद का मानसून सत्र: राहुल गांधी के भाषण में ‘अंधभक्त’ शब्द पर बवाल ,संसदीय कार्य मंत्री ने जताई आपत्ति

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में आज भी एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा जारी है। लोकसभा में बुधवार को बिल पर बोलते हुए...

Next Post
आज देश को मिल जाएगा नया उपराष्ट्रपति, वोटिंग जारी , पीएम मोदी, खरगे-सोनिया समेत नेताओं ने डाला वोट……

आज देश को मिल जाएगा नया उपराष्ट्रपति, वोटिंग जारी , पीएम मोदी, खरगे-सोनिया समेत नेताओं ने डाला वोट......

आज पंजाब और हिमाचल दौरे पर पीएम मोदी, बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वे और पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

आज पंजाब और हिमाचल दौरे पर पीएम मोदी, बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वे और पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend