ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चीन के साथ संभलकर आगे बढ़ने की जरूरत क्यों?

UB India News by UB India News
August 20, 2025
in खास खबर, संपादकीय
0
चीन के साथ संभलकर आगे बढ़ने की जरूरत क्यों?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चीनी विदेश मंत्री वांग यी भारत के दौरे पर हैं। उनके इस दौरे को कई मायनों में बेहद खास माना जा रहा है। मौजूदा समय में उनकी इस यात्रा को दोनों देशों के बीच मजबूत होते कूटनीतिक रिश्तों के तौर पर देखा जा रहा है। भारत यात्रा पर वांग यी की विदेश मंत्री एस जयशंकर के अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल के साथ विशेष मीटिंग है। वांग यी भारत के दौरे से लौटने के बाद पाकिस्तान के दौरे पर भी जाने वाले हैं। उनके इस दौरे पर भी बारीकी से ध्यान रखा जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति के टौरिफ बम के बाद भी चीन के साथ संभलकर रिश्ते आगे बढ़ाने की जरूरत है।

पाकिस्तान के साथ चीन का दोस्ताना रिश्ता कोई नई बात नहीं है। कर्ज, हथियारों की खरीद और इंफ्रास्ट्रक्चर पर निवेश जैसी कई चीजें दोनों देशों को नजदीक लेकर आती हैं। वांग यी के भारत दौरे से स्पष्ट संदेश मिलता है कि चीन चीन पाकिस्तान के प्रति अपने समर्थन की पुष्टि करने के बाद भारत के साथ अपने संबंधों में आई दरार को संतुलित करना चाहता है। वहीं, पाकिस्तान के लिए चीनी विदेश मंत्री की यह यात्रा बढ़ती घरेलू अराजकता, आर्थिक पतन और विदेशी बेलआउट पर बढ़ती निर्भरता के बीच अपनी प्रासंगिकता साबित करने का एक मौका है। बढ़ती मुद्रास्फीति और आंतरिक संकटों के दबाव में, शहबाज शरीफ सरकार को चीन के राजनीतिक संरक्षण और आर्थिक मदद की सख्त जरूरत है।

RELATED POSTS

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारि……………….

रणनीतिक बातचीत से आश्चर्य नहीं
दोनों पक्षों के बीच ‘रणनीतिक वार्ता’ से कोई आश्चर्य की उम्मीद नहीं है, लेकिन इसका एजेंडा ही भारत के लिए चिंताएं पैदा करता है। पाकिस्तान सीपीईसी के तहत और ज्यादा चीनी निवेश पर जोर देगा, जिसका भारत लगातार विरोध करता रहा है। बता दें कि सीपेक की के प्रमुख पोजेक्ट पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से होकर गुजरते हैं। सीपीईसी का विस्तार या नए चीनी कर्ज हासिल करने से पाकिस्तान को पश्चिमी देशों के विकल्प के रूप में चीन को पेश करने का मौका मिलता है, भले ही वास्तव में इससे पाकिस्तान का कर्ज का जाल और गहरा हो जाए।

सैन्य नेतृत्व के साथ भी बैठकें
भारत के लिए अलर्ट होने वाली बात इसलिए भी है, क्योंकि चीनी विदेश मंत्री वांग यी के पाकिस्तान दौरे में सैन्य बैठकें भी शामिल हैं, जिनमें पाकिस्तानी सेना नेतृत्व के साथ भी बैठकें होनी हैं। ये बात किसी से भी छिपी नहीं है कि पाकिस्तान में सत्ता की असली चाभी सेना के पास ही है। इसका मतलब साफ है कि सीमा पर तनाव कम करने के बारे में चीन ने भारत को जो भी आश्वासन दिया है, उसे चीन-पाकिस्तान का खुफिया तालमेल कभी भी कमजोर कर सकता है।

अमेरिका से संबंध सुधार रहा पाकिस्तान
यहां खास बात यह भी है कि वांग यी की पाकिस्तान यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब ग्लोबल पॉलिटिक्स तेजी से बदल रही है। हाल के महीनों में मई में भारत और पाकिस्तान के बीच टकराव हुआ था, जून में ईरान-इजराइल संघर्ष छिड़ गया। इस बीच पाकिस्तान अपने संबंध अमेरिका के साथ सुधारने की कोशिशों में लगा हुआ है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया दौरा भारत की ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक सक्रियता का महत्वपूर्ण...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारि……………….

by UB India News
July 9, 2026
0

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट विवाद में सबसे बड़े सवाल महासचिव चंपत राय व अनिल मिश्रा को लेकर उठे, अब दोनों का...

युद्ध हमें हैवानियत के अंधेरे की ओर नहीं ले जाए…………….

युद्ध हमें हैवानियत के अंधेरे की ओर नहीं ले जाए…………….

by UB India News
July 9, 2026
0

यह बहुत पीड़ा, चिंता और शर्म की बात है कि पश्चिम एशिया में फिर युद्ध छिड़ गया है। ईरान की...

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

by UB India News
July 9, 2026
0

देश की शिक्षा इस समय हर स्तर पर दो खंडों में बंट गई है, सरकारी और निजी। सरकार के पास...

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

Next Post
उपराष्ट्रपति चुनाव: कौन होगा विपक्ष का उम्मीदवार? चर्चा में हैं तीन नाम, आज बैठक में लग सकती है मुहर

उपराष्ट्रपति चुनाव: कौन होगा विपक्ष का उम्मीदवार? चर्चा में हैं तीन नाम, आज बैठक में लग सकती है मुहर

SIR को लेकर बिहार के बाद अब बंगाल में बवाल, बुरी तरह फंस गया चुनाव आयोग!

SIR को लेकर बिहार के बाद अब बंगाल में बवाल, बुरी तरह फंस गया चुनाव आयोग!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend