ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी को रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने किया फोन कॉल, अलास्का में ट्रंप से हुई मुलाकात के बारे में बताया

UB India News by UB India News
August 19, 2025
in केंद्रीय राजनीती, खास खबर
0
पीएम मोदी को रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने किया फोन कॉल, अलास्का में ट्रंप से हुई मुलाकात के बारे में बताया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन की फोन कॉल पर बात हुई है। खुद पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “मेरे मित्र, राष्ट्रपति पुतिन को उनके फोन कॉल और अलास्का में राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ उनकी हालिया मुलाकात के बारे में जानकारी साझा करने के लिए धन्यवाद।”

पीएम ने एक्स पर लिखा, “भारत ने यूक्रेन विवाद के शांतिपूर्ण समाधान का लगातार आह्वान किया है और इस संबंध में सभी प्रयासों का समर्थन करता है। मैं आने वाले दिनों में हमारे निरंतर आदान-प्रदान की आशा करता हूं।”

RELATED POSTS

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

 

 

द्विपक्षीय सहयोग के कई मुद्दों पर भी चर्चा

दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के कई मुद्दों पर भी चर्चा की और दोनों नेता निकट संपर्क में रहने पर सहमत हुए। राष्ट्रपति पुतिन ने पिछले सप्ताह अलास्का में संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपनी मुलाकात के बारे में अपना आकलन साझा किया।

राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद देते हुए, प्रधानमंत्री ने कूटनीति और बातचीत के माध्यम से संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत के दृढ़ रुख को रेखांकित किया। उन्होंने दोहराया कि भारत इस संबंध में सभी प्रयासों का समर्थन करता है। दोनों नेताओं ने भारत और रूस के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से द्विपक्षीय सहयोग के कई मुद्दों पर भी चर्चा की।

अलास्का में हालही में हुई थी पुतिन और ट्रंप की मुलाकात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के उनके समकक्ष व्लादिमीर पुतिन ने अलास्का में शिखर वार्ता की थी। इस दौरान यूक्रेन में युद्ध समेत रूस और अमेरिका के बीच संबंधों को लेकर बातचीत हुई थी। बैठक के बाद आयोजित साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि अगर ट्रंप 2022 में अमेरिका के राष्ट्रपति होते तो यूक्रेन के साथ रूस का युद्ध नहीं होता।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

by UB India News
July 15, 2026
0

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड ने बड़ा खुलासा किया है. पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव थियोफिल बार्टीशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र...

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

by UB India News
July 15, 2026
0

देश की राजनीति में इन दिनों एक बड़ा मुद्दा छाया हुआ है, वह है संविधान संशोधन विधेयक को दो-तिहाई बहुमत...

नीरा नदी के किनारे क्या करने गए थे शरद पवार! …………….

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

by UB India News
July 15, 2026
0

संसद के आगामी मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन बिल लाए जाने की संभावना है। इस बीच, ये चर्चा...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

by UB India News
July 15, 2026
0

पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद अब वहां पर कई चीजें बदलती जा रही हैं. कई पुरानी व्यवस्था खत्म...

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

by UB India News
July 15, 2026
0

पंजाब कांग्रेस में कलह जारी है। चुनाव से पहले कलेश को खत्म करने के लिए कांग्रेस हाईकमान अब एक्टिव हो...

Next Post
रूस-यूक्रेन में शांति की संभावना को लेकर व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप ने जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं से की चर्चा…..

रूस-यूक्रेन में शांति की संभावना को लेकर व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप ने जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं से की चर्चा.....

‘एक देश एक चुनाव’ विधेयक लोकसभा में कल होगा पेश, BJP ने लोकसभा सांसदों को जारी किया व्हिप

'एक देश, एक चुनाव' पर आज पूर्व CJI से चर्चा करेगी संसदीय समिति, विपक्ष लगातार जता रहा चिंता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend