ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत विरोधी बयानों पर विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान को दी सख्त चेतावनी

UB India News by UB India News
August 15, 2025
in खास खबर
0
पाकिस्तान का कश्मीर से एकमात्र संबंध कब्ज़ा किए गए हिस्से को खाली करना है…………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के नेताओं के लगातार भारत-विरोधी बयानों पर कड़ा जवाब दिया है। मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान की यह पुरानी आदत है कि वह अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए भारत के खिलाफ जहर उगलता है। साथ ही इस्राइल-फलस्तीन मुद्दे पर भारत ने अपना पुराना रुख दोहराते हुए संघर्ष विराम और दो-राष्ट्र समाधान की मांग की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान के नेतृत्व की लापरवाह, युद्धोन्माद भरी और नफरत फैलाने वाली टिप्पणियां नई नहीं हैं। यह उनका जाना-पहचाना तरीका है, जिससे वे अपनी नाकामियों पर पर्दा डालते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी तरह का दुस्साहस पाकिस्तान को महंगा पड़ेगा, जैसा हाल ही में हुआ था।

RELATED POSTS

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

इस्राइल-फलस्तीन पर भारत का रुख
जायसवाल ने इस्राइल-फलस्तीन संघर्ष पर कहा कि भारत का रुख साफ और स्थिर है। भारत संघर्ष विराम, सभी बंधकों की बिना शर्त रिहाई और गाजा में मानवीय सहायता की निर्बाध आपूर्ति का समर्थन करता है। भारत दो-राष्ट्र समाधान के पक्ष में है, ताकि दोनों देशों के लोग शांति और सुरक्षा के साथ रह सकें।

पीएम मोदी के रूस दौरे पर क्या बोला मंत्रालय?
प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा में जाएंगे या नहीं, इस पर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। वहीं, विदेश मंत्री एस. जयशंकर इस महीने रूस के मॉस्को में होने वाले भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की बैठक में हिस्सा लेंगे, जिसमें व्यापार, आर्थिक और सांस्कृतिक सहयोग पर चर्चा होगी।

भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग में मजबूती
जायसवाल ने बताया कि भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी दोनों देशों के रिश्तों का अहम स्तंभ है। अगस्त के मध्य में अमेरिका का रक्षा नीति दल दिल्ली आएगा। इसी महीने अलास्का में दोनों देशों के बीच ‘युद्ध अभ्यास’ नामक सैन्य अभ्यास का आयोजन होगा। साथ ही, महीने के अंत में 2+2 अंतर-सत्रीय बैठक भी प्रस्तावित है, जिससे रक्षा और रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी। वहीं, डॉलर को लेकर प्रवक्ता ने कहा कि हमने इस मुद्दे पर अपनी स्थिति पहले ही स्पष्ट कर दी है। डॉलर-विमुद्रीकरण भारत के वित्तीय एजेंडे का हिस्सा नहीं है।

रूस-अमेरिका बैठक पर भारत का रुख
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत, अमेरिका और रूस के बीच 15 अगस्त को अलास्का में होने वाली प्रस्तावित बैठक का स्वागत करता है। उन्होंने बताया कि यह समझौता दोनों देशों के बीच अहम मुद्दों पर संवाद को आगे बढ़ाने का सकारात्मक संकेत है। जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले भी कई बार स्पष्ट कर चुके हैं कि “यह युद्ध का युग नहीं है” और भारत इस आगामी शिखर बैठक का समर्थन करता है, ताकि वैश्विक शांति और स्थिरता को बढ़ावा मिल सके।

चीन पर क्या बोला विदेश मंत्रालय?
विदेश मंत्रालय ने भारत-चीन सीमा और व्यापार को लेकर भी अपनी रखी. इस पर प्रवक्त ने कहा कि हम सभी निर्दिष्ट व्यापार बिंदुओं यानि उत्तराखंड में लिपुलेख दर्रा, हिमाचल प्रदेश में शिपकी ला दर्रा और सिक्किम में नाथू ला दर्रा के माध्यम से सीमा व्यापार को फिर से शुरू करने में सहायता के लिए चीनी पक्ष के साथ संपर्क में बने हुए हैं। यदि कोई अपडेट होगा, तो हम आपको सूचित करेंगे।

अमेरिकी मानवाधिकार रिपोर्ट पर भारत की प्रतिक्रिया
अमेरिकी विदेश मंत्रालय द्वारा जारी मानवाधिकार रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इसे भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था की गलत और पक्षपातपूर्ण समझ पर आधारित बताया। उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट आरोपों, गलत प्रस्तुतियों और एकतरफा निष्कर्षों का मिश्रण है, जो भारत के बहुलतावादी समाज और मजबूत संस्थागत ढांचे को सही तरीके से नहीं दर्शाती। जायसवाल ने दोहराया कि भारत ऐसे पूर्वाग्रहपूर्ण आकलनों को कोई महत्व नहीं देता और समावेशी शासन व विकास के जरिये अपने नागरिकों के मानवाधिकारों को आगे बढ़ाने पर केंद्रित है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भोजशाला परिसर एक मंदिर है, नमाज नहीं पढ़ी जाएगी…

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

by UB India News
July 14, 2026
0

मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अहम निर्देश दिया.इस मामले की सुनवाई...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

by UB India News
July 14, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया है। दोनों देश होर्मुज में जहाजों को...

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

by UB India News
July 14, 2026
0

जगन्नाथ रथ यात्रा का हिंदू धर्म में खास महत्व है. हर साल यह भव्य यात्रा आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष...

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

by UB India News
July 14, 2026
0

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज ने साफ कह दिया है कि वह पद से इस्तीफा नहीं...

आखिर उन धमाकों का गुनहगार कौन था?

दीवानी कानून में सुधार की दरकार……………….

by UB India News
July 14, 2026
0

आज कहा जाता है कि दीवानी वाद बाप मरे, बेटा लड़े और पोता भुगते। तारीख पर तारीख मिलना इसकी सबसे...

Next Post
ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को धूल चटाने वाले वायुसेना के 9 जांबाजों को वीर चक्र से किया जाएगा सम्मानित

ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को धूल चटाने वाले वायुसेना के 9 जांबाजों को वीर चक्र से किया जाएगा सम्मानित

आज देश 79वें स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मना रहा , पीएम मोदी ने 12वीं बार लाल किले की प्राचीर से किया ध्वजारोहण, देशवासियों को दीं की शुभकामनाएँ

आज देश 79वें स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मना रहा , पीएम मोदी ने 12वीं बार लाल किले की प्राचीर से किया ध्वजारोहण, देशवासियों को दीं की शुभकामनाएँ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend