ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत पर 50% यूएस टैरिफ से ‘मेक इन इंडिया’ को लगेगा बड़ा झटका !

UB India News by UB India News
August 9, 2025
in कारोबार, खास खबर
0
भारत पर 50% यूएस टैरिफ से ‘मेक इन इंडिया’ को लगेगा बड़ा झटका !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय सामानों पर लगाए गए अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ भारत के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकते हैं. यह भारत के आत्मनिर्भर मिशन के सामने एक महत्वपूर्ण बाधा के रूप में उभर सकता है. अमेरिकी रेटिंग एजेंसी मूडीज ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि सस्ते रूसी तेल की लगातार खरीदारी के चलते भारत पर जो अतिरिक्त पेनल्टी ट्रंप ने लगाई है, उसका सीधा असर देश की मैन्युफैक्चरिंग प्रतिस्पर्धा पर पड़ेगा.

गौरतलब है कि भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा अमेरिका की ओर से 31 जुलाई को की गई थी, जो 7 अगस्त से प्रभावी हो चुकी है. इसके अलावा, 6 अगस्त को अतिरिक्त जुर्माने के तौर पर 25 प्रतिशत पेनल्टी का ट्रंप ने ऐलान किया, जो 28 अगस्त से लागू होगी. हालांकि, दोनों देशों के बीच संभावित बातचीत के रास्ते अभी भी खुले हुए हैं.

RELATED POSTS

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत के लिए बढ़ी चुनौती

मूडीज ने शुक्रवार को कहा कि अन्य एशियाई देशों की तुलना में उच्च टैरिफ दरों के कारण भारत के महत्वाकांक्षी ‘मेक इन इंडिया’ अभियान पर असर पड़ सकता है और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को झटका लग सकता है. विशेष रूप से उच्च मूल्य वाले इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में इसका प्रभाव अधिक देखने को मिलेगा.

अगर रूस से तेल खरीदने के कारण भारत पर लगाए गए अतिरिक्त टैरिफ प्रभावी होते हैं, तो आत्मनिर्भर भारत अभियान, जिसका उद्देश्य घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देना और विदेशी निर्भरता को कम करना है, उस पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है.

‘मेक इन इंडिया’ पर असर

‘मेक इन इंडिया’ के तहत 2020 से ही भारत सरकार विभिन्न क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए छूट और प्रोत्साहन दे रही है. इसका सकारात्मक असर बीते वर्षों में देखने को मिला है. दवाओं और मोबाइल निर्माण में देश के भीतर जबरदस्त तेजी आई है, जबकि कपड़ा, सेमीकंडक्टर उद्योग और सौर ऊर्जा जैसे क्षेत्र अपेक्षाकृत धीमी गति से आगे बढ़ रहे हैं.

वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान अमेरिका के साथ भारत का व्यापार 131.8 बिलियन डॉलर का रहा, जिससे स्पष्ट है कि अमेरिका भारत का एक प्रमुख व्यापारिक साझेदार है. अमेरिका में भारत का निर्यात लगभग 86.5 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया, जिसमें मुख्य रूप से कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स, मशीनरी और दवाएं शामिल हैं. इन उत्पादों में से अधिकांश भारत सरकार की पीएलआई योजना के अंतर्गत दी गई प्रोत्साहन योजनाओं का हिस्सा हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

Next Post
धराली त्रासदी:आज सुबह से 80 लोगों को निकालकर मातली पहुंचाया,जी से चल रहा राहत और बचाव कार्य

धराली त्रासदी:आज सुबह से 80 लोगों को निकालकर मातली पहुंचाया,जी से चल रहा राहत और बचाव कार्य

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दरौली सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दरौली सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend