ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई जस्टिस यशवंत वर्मा की याचिका

UB India News by UB India News
August 8, 2025
in कानून, खास खबर
0
जस्टिस यशवंत वर्मा पर क्या सुप्रीम कोर्ट मेहरबान?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है. जस्टिस वर्मा ने अपने घर पर कैश मिलने के मामले की जांच के लिए इन हाउस कमेटी के गठन को चुनौती दी थी साथ ही, उन्हें पद से हटाने की चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया की सिफारिश का भी विरोध किया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट दोनों ही बातों को कानूनी रूप से सही कहा है.

जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह की बेंच ने यह भी कहा कि याचिकाकर्ता का आचरण भरोसा जगाने वाला नहीं है. उन्होंने पहले इन हाउस कमेटी का विरोध नहीं किया. कमेटी की जांच में शामिल भी हुए, लेकिन जब कमेटी की रिपोर्ट खिलाफ आ गई, तब कमेटी को अवैध बताने लगे.

RELATED POSTS

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

कोर्ट ने जस्टिस यशवंत वर्मा के लिए पेश सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल और मुकुल रोहतगी की दलीलों के आधार पर 6 सवाल तय किए और उनका फैसले में उत्तर दिया :-

1. याचिका सुनवाई के योग्य नहीं

2. इन हाउस कमेटी का गठन कानूनी रूप से वैध

3. याचिकाकर्ता के किसी मौलिक अधिकार का हनन नहीं हुआ

4. जले हुए कैश का वीडियो अपलोड करना सही नहीं था, लेकिन याचिकाकर्ता ने इसका पहले विरोध नहीं किया, उसने कमेटी की कार्यवाही में हिस्सा लिया.

5. चीफ जस्टिस का राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को रिपोर्ट और सिफारिश भेजना सही था. ऐसा करने से पहले याचिकाकर्ता को सुनवाई का मौका देना जरूरी नहीं था.

6. याचिकाकर्ता जो भी कानूनी प्रश्न उठाना चाहता है, उसे भविष्य में किसी उपयुक्त कार्रवाई के जरिए उठा सकता है.

ध्यान रहे कि सुनवाई के दौरान जजों ने यह भी कहा था कि अब मामला संसद के पास है. संसद स्वतंत्र रूप से अपना काम करेगी. वह सम्मानित और जानकर न्यायविदों की नई कमेटी बनाएगी. वह नए सिरे से तथ्यों को देखेगी.

यह है मामला?
14 मार्च, 2025 को जस्टिस यशवंत वर्मा के दिल्ली के घर पर आग लगी थी. उस समय वह दिल्ली हाई कोर्ट के जज थे. आग बुझने के बाद पुलिस और दमकल कर्मियों को वहां बड़ी मात्रा में जला हुआ कैश दिखा. सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन चीफ जस्टिस संजीव खन्ना ने 22 मार्च को मामले की जांच के लिए 3 जजों की कमेटी बनाई. कमेटी ने 4 मई को सौंपी रिपोर्ट में जस्टिस वर्मा को दुराचरण का दोषी कहा. 8 मई को चीफ जस्टिस ने रिपोर्ट राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेजी और कार्रवाई की सिफारिश की.

एफआईआर की मांग भी खारिज
गुरुवार, 7 अगस्त को दिए फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने वकील मैथ्यूज नेदुम्परा की याचिका भी खारिज कर दी. नेदुम्परा ने जस्टिस यशवंत वर्मा के ऊपर एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी. सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले भी 2 बार नेदुम्परा की इस तरह की याचिका को खारिज किया था. उन्होंने तीसरी बार याचिका दाखिल की थी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

by UB India News
July 7, 2026
0

अमेरिका ने 4 जुलाई को अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मनाई। पेंसिलवेनिया और न्यूयार्क जैसे तेरह राज्यों के प्रतिनिधियों ने...

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

by UB India News
July 7, 2026
0

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सीरिया के ऐतिहासिक दौरे पर हैं। उनके दौरे के बीच ही सीरिया की राजधानी दमिश्क...

लोकसभा के स्पीकर को क्या कभी हटाया गया?

मानसून सत्र से पहले एक्शन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला…………..

by UB India News
July 7, 2026
0

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला संसद के आगामी मानसून सत्र की शुरुआत से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) और शिवसेना (UBT) में हुई बगावत...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

by UB India News
July 7, 2026
0

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा की छुट्टी हो गई। चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन को...

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

by UB India News
July 7, 2026
0

7 जुलाई 2026 सुबह... केरल के वायनाड जिले के मेप्पाडी के पास कल्लाडी में मीनाक्षी ब्रिज के नजदीक अचानक धरती...

Next Post
Budget 2024: बजट के खिलाफ कल विपक्ष करेगा प्रदर्शन, भेदभाव का लगाया आरोप

आज इंडिया गठबंधन के जमावड़े के पीछे क्या है कहानी?

उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया शुरू, जानें कैसे चुना जाता है Vice President

उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया शुरू, जानें कैसे चुना जाता है Vice President

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend