ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तेजस्वी यादव करेंगे चुनाव बहिष्कार………

UB India News by UB India News
July 24, 2025
in पटना, बिहार विधानसभा चुनाव 2025
0
एनडीए शासन में हुईं 65,000 हत्याएं :तेजस्वी यादव
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार चुनाव से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन (SIR) को लेकर मामला गरमा गया है. चुनाव से पहले इसको लेकर राजनीति तेज हो गई है. इसी बीच अब आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव की तरफ से चुनाव को बहिष्कार करने के संकेत दिए गए हैं. साथ ही सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि आरजेडी ने बिहार चुनाव को लेकर इंडिया ब्लॉक से संपर्क किया है.

आरजेडी ने कांग्रेस के जरिए इंडिया ब्लॉक को इस बात का संदेश दिया है कि क्या SIR को लेकर बीजेपी सरकार के हिसाब से चुनाव आयोग का जो गलत रवैया है, ऐसे में क्या चुनाव का बहिष्कार करना चाहिए ? इसी के साथ सामने आ गया है कि विपक्षी दलों में अब चुनाव को बहिष्कार करने का बातचीत की जा रही है.

RELATED POSTS

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

तेजस्वी यादव ने दिए चुनाव बहिष्कार के संकेत
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विवाद के आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने चुनाव बहिष्कार के संकेत दिए हैं. उन्होंने चुनाव को बॉयकॉट किए जाने के सवाल पर जवाब देते हुए कहा, हम लोग देखेंगे कि जनता क्या चाहती है और लोगों की क्या राय है? IANS से बातचीत करते हुए उन्होंने चुनाव आयोग और बीजेपी में साठगांठ का आरोप लगाते हुए कहा कि बाईमानी से इसको इतना देना है और उसको देना है, तो फिर चुनाव क्यों कराना है? तो इसमें देखा जाएगा कि क्या करना है.

इंडिया ब्लॉक करेगा प्रदर्शन
वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर बिहार विधानसभा में भी जमकर हंगामा हो रहा है. वहीं, दूसरी तरफ संसद के मानसून सत्र में भी इसको लेकर विपक्ष हमलावर है. कांग्रेस सूत्र के मुताबिक, संसद में गुरुवार को SIR के मुद्दे पर फिर इंडिया ब्लॉक प्रदर्शन करेगा. सुबह 10.30 बजे मकर द्वार पर इंडिया ब्लॉक इसको लेकर प्रदर्शन करेगा.

सूत्रों के मुताबिक, इस प्रदर्शन को लेकर सांसदों को कहा गया है कि वो विरोध प्रदर्शन का तरीका खुद चुनें. काले कपड़े पहनें, काला बैंड बांधे या कोई और तरीका अपनाना चाहें तो अपनाएं.

सरकार का क्या है रुख
जहां एक तरफ मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर विपक्ष हमलावर है और इस मुद्दे पर सरकार को घेर रहा है. वहीं, दूसरी तरफ SIR पर सरकार के सूत्र संसद में चर्चा नहीं कराने की बात कह रहे हैं. सामने आ रहा है कि सरकार के सूत्र कह रहे हैं कि चुनाव आयोग पर सरकार जवाब क्यों दें. अब इस पर विपक्ष नए सिरे से गुरुवार को बैठक करके रणनीति बनाएगा.

तेजस्वी ने BJP पर साधा निशाना
तेजस्वी यादव ने SIR को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, चुनाव आयोग बीजेपी के इशारे पर काम कर रही है. पहले वोटर्स सरकार चुनते थे. अब सरकार वोटर्स चुन रही है. संविधान को खत्म करना चाहते हैं. उन्होंने आगे कहा, हर प्लेटफार्म पर अड़ेंगे. चुनाव आयोग को आज नहीं तो कल जवाब देना होगा.

जहां वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर इतना हंगामा हो रहा है. वहीं, चुनाव आयोग ने बुधवार शाम को बयान जारी करके कहा है कि वोटर लिस्ट रिवीजन की प्रक्रिया 98 प्रतिशत तक कवर हो गई है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत में सबसे बेहतर होता है बिहार का आम : राज्यपाल

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

by UB India News
July 9, 2026
0

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू हो गया है। इसके तहत एक वर्षीय और दो वर्षीय कोर्स की...

एम-1 मॉडल की ईवीएम अब इतिहास बनी……

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर विस उप चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार...

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

by UB India News
July 9, 2026
0

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

सम्राट कैबिनेट में लगी 22 अहम एजेंडों पर मुहर…………

by UB India News
July 9, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, कृषि,...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बयानबाजी शुरू हो चुकी है। इस बीच जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से प्रत्याशी प्रशांत...

Next Post
नीतीश सरकार ने एक झटके में तेजस्वी से SIR मुद्दे छीन लिए !

नीतीश सरकार ने एक झटके में तेजस्वी से SIR मुद्दे छीन लिए !

सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच दिल्ली में वोटिंग जारी , 11 बजे तक करीब 20 फीसदी मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव की अधिसूचना कब होगी जारी ...............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend