ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रूस में बड़ा विमान हादसा, 50 यात्रियों वाला प्लेन क्रैश, चीन से लगी सीमा के पास हुआ हादसा

UB India News by UB India News
July 25, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
रूस में बड़ा विमान हादसा, 50 यात्रियों वाला प्लेन क्रैश, चीन से लगी सीमा के पास हुआ हादसा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रूस में एएन-24 एएन-24 ट्विन टर्बोप्रॉप यात्री विमान के क्रैश होने की खबर आ रही है. इस विमान में क्रूम मेंबर समेत करीब 50 लोग सवार थे. इससे पहले इस विमान का ATC यानी एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से संपर्क टूटने की बात सामने आई थी. लेकिन अब ये साफ हो गया है कि ये विमान क्रैश हो चुका है. ये विमान चीन सीमा के पास अमूर क्षेत्र में ये हादसा हुआ है.

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार ये विमान ब्लागोवेशचेंस्क से टिंडा तक लगभग 570 किलोमीटर की उड़ान पर था. विमान में चालक दल के छह सदस्य समेत करीब 50 लोग सवार थे. इसी दौरान एटीसी से उसका संपर्क टूट गया था.

RELATED POSTS

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

आपातकालीन सेवाओं ने बताया कि विमान अपने गंतव्य से कई किलोमीटर पहले रडार से गायब हो गया था. खोज और बचाव अभियान अभी जारी है. यह इलाका मुख्यतः बोरियल वन (टैगा) से घिरा है, जिससे बचाव कार्य मुश्किल हो रहा है.

स्थानीय आपातकालीन विभाग ने बताया कि सिबेरिया आधारित एंगारा एयरलाइन का यह विमान अमूर क्षेत्र के टिंडा शहर के निकट पहुंचते समय रडार स्क्रीन से गायब हो गया था. क्षेत्रीय गवर्नर वासिली ओरलोव ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, विमान में 43 यात्री, जिनमें 5 बच्चे शामिल थे और 6 क्रू मेंबर भी मौजूद थे.  विमान के संपर्क टूटने के बाद बचाव और सर्च ऑपरेशन तेजी से चलाया गया और इसका मलबा बरामद कर लिया गया. 

क्या है An-24 विमान की खासियत?
AN-24 का पूरा नाम Antonov-24 है, जो एक सोवियत निर्मित मध्यम दूरी का डबल इंजन टर्बोप्रॉप यात्री विमान है. इसे मुख्य रूप से कम दूरी की उड़ानों के लिए बनाया गया है और क्षेत्रीय उड़ानों के लिए इसका इस्तेमाल होता है. ये पहली बार 1959 में उड़ा था और इसे रूसी, पूर्वी यूरोप और एशिया के कठिन इलाकों में उड़ान भरने के लिए डिज़ाइन किया गया था. ये विमान लगभग 1,500 से 2,000 किलोमीटर तक उड़ान भर सकता है, जो इसे क्षेत्रीय उड़ानों के लिए परफेक्ट बनाता है. इसकी खासियत ये है कि ये कम दूरी के रनवे से टेकऑफ और लैंडिंग कर सकता है, जो इसे दूर-दराज और पहाड़ी इलाकों के लिए उपयुक्त बनाता है. इसके मजबूत और भरोसेमंद डिजाइन की वजह से इसे कार्गो विमान और सैन्य परिवहन में भी इस्तेमाल किया जाता है.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

Next Post
2006 मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस में हाई कोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

2006 मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस में हाई कोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

कंबोडिया और थाईलैंड में जग हुई तेज, थाईलैंड के एक एफ-16 फाइटर जेट को मार गिराने का दावा

कंबोडिया और थाईलैंड में जग हुई तेज, थाईलैंड के एक एफ-16 फाइटर जेट को मार गिराने का दावा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend