ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को दी चेतावनी, बोले- ’50 दिन के भीतर जंग नहीं रुकी तो…’

UB India News by UB India News
July 15, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
US कांग्रेस में डोनाल्ड ट्रंप का संबोधन, बोले- ‘दोस्त हो या दुश्मन, टैरिफ से समझौता नहीं’
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। रूस ने हाल के दिनों में यूक्रेन में हमले तेज कर दिए हैं। जंग के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर रूस को धमकी दे डाली है। ट्रंप ने कहा है कि अगर यूक्रेन में जंग समाप्त करने को लेकर 50 दिन के भीतर कोई समझौता नहीं होता है तो वह रूस पर कड़े शुल्क लगाएंगे। राष्ट्रपति ट्रंप ने नाटो महासचिव मार्क रूट के साथ ‘ओवल ऑफिस’ में बैठक के दौरान यह घोषणा की है।

ट्रंप ने क्या कहा?

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “अगर 50 दिन में कोई समझौता नहीं हुआ तो हम बहुत कड़े शुल्क लगाएंगे।” उन्होंने यह नहीं बताया कि शुल्क कैसे लागू किए जाएंगे। ट्रंप ने कहा, “मैं व्यापार का इस्तेमाल कई चीजों के लिए करता हूं। लेकिन, युद्धों के समाधान के लिए यह बहुत अच्छा कदम है।”

RELATED POSTS

ईरान जंग में कूद पड़े हूती विद्रोही ,5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद,ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

ट्रंप ने किसे कहा था ‘तानाशाह’?

ट्रंप लंबे समय से पुतिन के साथ अपने मैत्रीपूर्ण संबंधों का बखान करते रहे हैं, और जनवरी में पदभार ग्रहण करने के बाद से उन्होंने कई बार कहा है कि यूक्रेन से ज्यादा रूस शांति समझौते के लिए इच्छुक है। साथ ही, ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की पर युद्ध को लंबा खींचने का आरोप लगाया और उन्हें ‘तानाशाह’ तक कहा। हालांकि, यूक्रेन के आवासीय इलाकों पर रूस के लगातार हमलों के बाद ट्रंप ने रूस पर निशाना साधा है।

ट्रंप के विशेष दूत से मिले जेलेंस्की

इस बीच, यूक्रेन और रूस के लिए ट्रंप के विशेष दूत ने सोमवार को कीव में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की। जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने और ट्रंप के दूत, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल कीथ केलॉग ने यूक्रेनी वायु रक्षा को मजबूत करने, संयुक्त हथियार उत्पादन और यूरोपीय देशों के साथ मिलकर अमेरिकी हथियारों की खरीद के साथ-साथ रूस पर कड़े अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों की संभावना के बारे में सार्थक बातचीत की है।

क्या बोले जेलेंस्की?

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ‘टेलीग्राम’ पर कहा, “हमें अमेरिका के नेतृत्व से उम्मीद है, क्योंकि यह स्पष्ट है कि रूस तब तक नहीं रुकेगा जब तक उसकी महत्वाकांक्षाओं को बलपूर्वक नहीं रोका जाता।” रूस ने राजधानी कीव सहित यूक्रेन के शहरों पर सैकड़ों ड्रोन, क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है, जिनका मुकाबला करने में यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली को काफी संघर्ष करना पड़ रहा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

ईरान जंग में कूद पड़े हूती विद्रोही ,5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद,ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1

ईरान जंग में कूद पड़े हूती विद्रोही ,5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद,ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1

by UB India News
July 14, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. ताजा घटनाक्रम में अमेरिका ने ईरान के कई...

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

by UB India News
July 13, 2026
0

देश में एथेनॉल मिश्रित ईंधन (Ethanol Blended Fuel) को लेकर चल रही बहस के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

by UB India News
July 13, 2026
0

अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के दान की कथित चोरी पर सुप्रीम कोर्ट ने जानकारी मांगी है. चीफ जस्टिस...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

नाक का सवाल क्यों बन गया है होर्मुज स्ट्रेट !…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

अमेरिका और ईरान ने 19 जून, 2026 को स्विट्जरलैंड में 14-सूत्रीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर दस्तखत किए थे. इसके बाद...

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

by UB India News
July 14, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से बड़ी खबर सामने आई है. जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने गिरफ्तार...

Next Post
AIMIM का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका किया खारिज

AIMIM का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका किया खारिज

PM मोदी का 4 महीने में चौथा बिहार दौरा, 53वें दौरे के लिए मोतिहारी का चयन क्यों

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend