ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सीजफायर के बीच ईरान ने कर दी इजरायल पर मिसाइलों की बौछार

UB India News by UB India News
June 25, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय
0
सीजफायर के बीच ईरान ने कर दी इजरायल पर मिसाइलों की बौछार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इजरायल ने कहा है कि मंगलवार को संघर्ष विराम शुरू होने के ढाई घंटे बाद ईरान की ओर से मिसाइल हमले किए गए हैं। हमलों के कारण पूरे उत्तर इजराइल में सायरन की आवाज सुनी गई हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रस्तावित संघर्ष विराम प्रस्ताव को इजरायल और ईरान द्वारा स्वीकार किए जाने के बाद ये हालिया हमले हुए हैं। संघर्ष विराम प्रभावी होने के तीन घंटे से भी कम समय बाद ईरान ने मिसाइलें दागी हैं।

इजरायल देगा जवाब

ईरान की ओर से किए गए मिसाइल हमलों को बाद इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने इजरायली सेना को कड़ा जवाब देने का निर्देश दिया है। काट्ज ने कहा कि संघर्ष विराम के प्रभावी होने के बाद मिसाइल हमले करके ईरान ने इसका पूरी तरह से उल्लंघन किया है। काट्ज ने कहा कि उन्होंने इजरायल की सेना को ईरान के अर्द्धसैनिक बलों और सरकारी प्रतिष्ठानों पर निशाना बनाकर हमले शुरू करने का निर्देश दिया है।

RELATED POSTS

अमेरिका से तनाव के बीच भारत का नाम क्यों ले रहे बेंजामिन नेतन्याहू…………………

क्या इजरालय के उकसावे में आए ट्रंप?, ईरान में अमेरिकी बमों ने मचा दिया कोहराम

इजरायल और ईरान ने स्वीकार किया है संघर्ष विराम का प्रस्ताव

बता दें कि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल और ईरान के बीच 12 दिन से जारी युद्ध को खत्म करने के लिए संघर्ष विराम का प्रस्ताव दिया था जिसे दोनों देशों ने स्वीकार कर लिया है। ईरान के परमाणु कार्यक्रमों को खत्म करने के इरादे से इजरायल के हमले और उसके तीन परमाणु केंद्रों पर अमेरिका के हमले के बाद ईरान ने जवाबी मिसाइल हमले किए थे।

जानें इजरायल ने क्या कहा था?

इससे पहले इजरायल मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार यह कहा गया था कि इजरायल स्थानीय समयानुसार शाम 7 बजे तक युद्ध विराम का परीक्षण करेगा। इजरायल शाम 7 बजे तक ईरान में कोई सैन्य अभियान नहीं चलाएगा और लंबे समय तक युद्ध विराम की घोषणा करने से पहले तेहरान की प्रतिक्रिया पर नजर रखेगा।

जानें किसने कहा कांप जाएगा तेहरान

ईरान के मिसाइल हमलों के बाद इजरायल के वित्त मंत्री बेजालेल स्मोत्रिच ने सख्त तेवर दिखाए हैं। बेजालेल ने कहा है कि इजरायली सेना के जवाबी हमलों से तेहरान कांप जाएगा। इससे पहले इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि इजरायल ने परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल के खतरों को दूर किया है।

तेल अवीव के आसपास के शहर बर्बाद

ईरान के हमले में तेल अवीव और आसपास के छोटे शहर जैसे रमात अवीव, रमात गन, होलन, बट याम और नेस ज़ियोना में बर्बादी की बड़ी तस्वीर दिखी. तेल अवीव के अलावा बेर शीबा और हाइफा शहर में बर्बादी की तस्वीर दिखी. गौर करने वाली बात ये है कि तेल अवीव, बेर शीबा और हाइफा हमास और हिज्बुल्ला के साथ युद्ध के दौरान सबसे सुरक्षित शहरों में माने जाते थे. हालांकि तेल अवीव पर हमास और हाइफा पर हिज्बुल्ला हमला जरूर करता रहे लेकिन बड़ी बर्बादी नहीं होती. ईरान के हमलों में इन तीनों शहरों में बर्बादी को दुनिया के सामने ला दिया.
हमास और हिज़्बुल्लाह दोनों ने समय-समय पर इज़राइल के शहरों पर मिसाइल और रॉकेट से हमले कि. हमास गाजा पट्टी से रॉकेट दागता था, इसलिए उसके हमलों का केंद्र दक्षिणी और मध्य इज़राइल होता था. अशदोद, आश्कलोन, सेडेरॉट पर सबसे ज्यादा हमले हमास ने किए और बर्बादी भी हुई लेकिन ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल की बर्बादी से ये शहर अछूते रहे. हिज़्बुल्लाह लेबनान के दक्षिणी हिस्से से हमले करता इसलिए वह उत्तरी इज़राइल को निशाना बनाता था. हिजबुल्ला के ज्यादातर हमले किर्यात शमोना, मतुला, नहरिया और साफेद पर हुआ और बर्बादी भी यहीं हुई लेकिन ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल इन शहरों में नहीं पहुंचे. इस बार जब इजरायल का दुश्मन बदला तो बर्बादी की तस्वीर भी बदली है.
ईरान-इजरायल युद्ध से साफ हो गया कि आमने सामने के युद्ध में ईरान, इजरायल के बड़े शहरों में बड़ी तबाही को अंजाम कभी भी दे सकता है क्योंकि उसकी मिसाइलों की पहुंच मध्य ईरान तक है. सुरक्षित माने जाने वाले शहरों को वो कभी भी बैलिस्टिक मिसाइलों से मलबा बना सकता है.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका से तनाव के बीच भारत का नाम क्यों ले रहे बेंजामिन नेतन्याहू…………………

अमेरिका से तनाव के बीच भारत का नाम क्यों ले रहे बेंजामिन नेतन्याहू…………………

by UB India News
July 10, 2026
0

इजरायल इन दिनों बैकफुट पर चल रहा है. उसका सबसे भरोसेमंद दोस्त अमेरिका इन दिनों नाराज चल रहा है. इजरायल...

क्या इजरालय के उकसावे में आए ट्रंप?, ईरान में अमेरिकी बमों ने मचा दिया कोहराम

क्या इजरालय के उकसावे में आए ट्रंप?, ईरान में अमेरिकी बमों ने मचा दिया कोहराम

by UB India News
July 10, 2026
0

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इजराइल ने अमेरिका को चेतावनी दी थी कि ईरान राष्ट्रपति डोनाल्ड...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

by UB India News
July 10, 2026
0

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई करने का दावा...

क्या दुनिया को तीसरे विश्वयुद्ध की दहलीज पर खड़ा कर देगी मिडिल ईस्ट की युद्ध ……………….

क्या दुनिया को तीसरे विश्वयुद्ध की दहलीज पर खड़ा कर देगी मिडिल ईस्ट की युद्ध ……………….

by UB India News
July 10, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच चुका है। तुर्की में चल रहे NATO समिट...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

Next Post
क्या खत्म हो गया ईरान से एटमी खतरा? इस जंग से इजरायल और अमेरिका ने क्या-क्या हासिल किया  , ईरान ने कैसे बना ली बढ़त?

क्या खत्म हो गया ईरान से एटमी खतरा? इस जंग से इजरायल और अमेरिका ने क्या-क्या हासिल किया , ईरान ने कैसे बना ली बढ़त?

भारतीयों का खून बहाने वालों के लिए कोई भी ठिकाना सुरक्षित नहीं……………………..

भारतीयों का खून बहाने वालों के लिए कोई भी ठिकाना सुरक्षित नहीं..........................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend