इजरायल और ईरान दोनों एक-दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच जारी जंग में अब अमेरिका की भी एंट्री हो चुकी है। अमेरिका की ओर से किए गए हमलों के बाद ईरान ने सोमवार को इजरायल के कई शहरों को निशाना बनाते हुए मिसाइलें दागी हैं। इजरायल पर हुए ऐसे ही एक मिसाइल अटैक का वीडियो सामने आया है। वीडियो में ईरान की तरफ से दागी गई मिसाइल के बाद का खतरनाक मंजर देखा जा सकता है।
ईरानी मिसाइल हमले को वीडियो
ईरानी मिसाइल ने इजरायल के अशदोद शहर को निशाना बनाया है। वीडियो में मिसाइल अटैक होने के बाद पत्थर और धूल के गुबार को हवा में उड़ते हुए देखा जा सकता है। मिसाइल सड़क पर चलती गाड़ी से थोड़ी दूर ही फटी थी। ईरान की तरफ से दागी गई मिसाइल से हुए धमाके का वीडियो कार के डैशबोर्ड पर लगे कैमरे से रिकॉर्ड हुआ है।
https://x.com/oneforisrael/status/1937069163568136568?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1937069163568136568%7Ctwgr%5E5d4fc6af81a53612b0e60fce2f6812db80b4eea4%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatv.in%2Fworld%2Fasia%2Fisrael-iran-war-iranian-missile-hit-israeli-city-ashdod-watch-video-2025-06-23-1144614
इजरायल ने भी किए हमले
इस बीच इजरायल की ओर से भी ईरान में हमले किए गए हैं। इजरायल ने तेहरान में एविन जेल सहित ईरानी सरकार के प्रतिष्ठानों पर हमला किया है। इजरायल ने ईरान के पैरामिलिट्री रिवोल्यूशनरी गार्ड के सुरक्षा मुख्यालय, शहर के फलस्तीन स्क्वायर समेत पैरामिलिट्री बासिज वॉलंटियर कोर बिल्डिंग को भी निशाना बनाया है। इजरायल के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि ईरानी तानाशाह को इजरायल पर हमला करने के लिए पूरी ताकत से दंडित किया जाएगा।
जानें कितने लोगों की हुई मौत
इस बीच यहां यह भी बता दें कि, इजरायली सेना ने ईरान के पश्चिमी, पूर्वी और मध्य हिस्सों में स्थित छह सैन्य हवाई अड्डों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए हैं। इन हमलों में 15 एयरक्राफ्ट और हेलिकॉप्टर्स को तबाह कर दिया गया है। IDF के अनुसार, इस मिशन में रिमोटली ऑपरेटेड एयरक्राफ्ट का उपयोग हुआ और रनवे, अंडरग्राउंड बंकर और F-14, F-5, AH-1 हेलिकॉप्टरों सहित एक रिफ्यूलिंग प्लेन को भी निशाना बनाया गया। ये सभी विमान इजरायली के खिलाफ कार्रवाई के लिए तैयार किए जा रहे थे। ईरान पर इजरायल के हमलों में कम से कम 950 लोग मारे गए हैं और 3,450 अन्य घायल हुए हैं। यह जानकारी अमेरिका के मानवाधिकार संगठन की ओर से दी गई है।
ईरान की जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, मैं आज यहां अपने देशवासियों के सामने समर्पण करने, उन्हें शांति और लोकतांत्रिक परिवर्तन के इस मार्ग पर ले जाने के लिए आया हूं. मैं राजनीतिक सत्ता नहीं चाहता, बल्कि हमारे महान राष्ट्र को इस महत्वपूर्ण समय में स्थिरता, स्वतंत्रता और न्याय की ओर ले जाने में मदद करना चाहता हूं. आप में से जो लोग ईरानी राष्ट्र के प्रति वफ़ादार हैं, न कि इस्लामी गणराज्य के प्रति, आपके लिए लोकतांत्रिक ईरान में भविष्य है. यदि आप अभी लोगों के साथ जुड़ते हैं, चुनाव आपको करना है.