ADVERTISEMENT
Friday, July 24, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पाकिस्तान के साथ संघर्ष के बीच तुर्किए की क्यों हुई इतनी चर्चा?

UB India News by UB India News
May 10, 2025
in TAZA KHABR, अन्तर्राष्ट्रीय
0
पाकिस्तान के साथ संघर्ष के बीच तुर्किए की क्यों हुई इतनी चर्चा?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत पाकिस्तान के बीच संघर्ष में तुर्किए की काफी चर्चा हो रही है। दरअसल तुर्किए द्वारा पाकिस्तान का खुलकर समर्थन किया जा रहा है। तुर्किए ने ही पाकिस्तान को ड्रोन्स मुहैया कराए हैं, जिनका इस्तेमाल भारत के खिलाफ हो रहा है। पाकिस्तान द्वारा इस्तेमाल किए गए ड्रोन्स के मलबे की जांच से पता चला है कि ये ड्रोन्स तुर्किए के ‘एसिस गार्ड सोनगार’ ड्रोन्स हो सकते हैं। गौरतलब है कि तुर्किए ने न तो पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की और न ही पीड़ितों के प्रति संवेदना जाहिर की, लेकिन तुर्किए ने भारत के हमले में मारे गए आतंकियों के प्रति संवेदना जरूर जाहिर की थी।

भारत के खुलकर विरोध में उतरा तुर्किए
तुर्किए लंबे समय से पाकिस्तान का आर्थिक और सैन्य समर्थक रहा है। तुर्किए, पाकिस्तान के कश्मीर पर फैलाए गए नैरेटिव का भी समर्थक है, साथ ही द्वि-राष्ट्र सिद्धांत का भी पुरजोर समर्थक है। पहलगाम आतंकी हमले के तुरंत बाद तुर्किए के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोआन ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की थी। ऐसा करने वाले एर्दोआन दुनिया के पहले नेता हैं। पाकिस्तान ने कश्मीर के मुद्दे पर समर्थन के लिए तुर्किए की तारीफ भी की थी।

RELATED POSTS

राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे?

NEET पेपर लीक से जुड़ी याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

पहलगाम आतंकी हमले के बाद जब पूरी दुनिया भारत के प्रति संवेदना जाहिर कर रही थी तो तुर्किए ने पाकिस्तान की मदद के लिए ड्रोन्स लदे हवाई जहाज पाकिस्तान भेज दिए थे। हालांकि तुर्किेए ने ड्रोन्स भेजने की बात से इनकार किया है, लेकिन हमले में जिस तरह से पाकिस्तान द्वारा तुर्किए में बने ड्रोन्स का इस्तेमाल किया जा रहा है, उससे साफ है कि तुर्किए खुलकर भारत के विरोध और पाकिस्तान के समर्थन में है।

इतना ही नहीं तुर्किए ने अपना नौसैन्य युद्ध जहाज टीसीजी बाइकादा भी पाकिस्तान की मदद के लिए कराची बंदरगाह पर भेजा है।

8 और 9 मई की रात पाकिस्तान ने तुर्किए के ड्रोन्स से ही लेह-लद्दाख से लेकर गुजरात में सरक्रीक तक पूरी पश्चिमी सीमा पर 300-400 ड्रोन्स से हमला किया। इस हमले में भारत के शहरों में आम नागरिकों को निशाना बनाया गया और कुछ सैन्य ठिकानों पर भी हमला किया गया। शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने ये बात कही।

तुर्किए, पाकिस्तान के साथ अपने सैन्य सहयोग को भी लगातार बढ़ा रहा है। दोनों देश मिलकर युद्धक जहाज बना रहे हैं। तुर्किए ने पाकिस्तान को बायरक्तार टीबी2 और एकेंसी ड्रोन्स मुहैया कराया है। तुर्किए पाकिस्तान को आधुनिक नौसैन्य जहाज भी सौंप रहा है, जिनमें से दो युद्धक जहाज पीएनएस खैबर और पीएनएस बाबर पाकिस्तान को मिल चुके हैं और बाकी दो पीएनएस तारिक और पीएनएस बद्र का कराची शिपयार्ड में निर्माण किया जा रहा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे?

राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे?

by UB India News
July 24, 2026
0

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पहले दिन शानदार शुरुआत करने के बाद अब भारतीय दल की नजर दूसरे दिन अपने पदकों...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

NEET पेपर लीक से जुड़ी याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

by UB India News
July 24, 2026
0

NEET-UG 2026 की परीक्षा लीक से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। याचिका में इस परीक्षा को...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

by UB India News
July 24, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 24 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स 700 अंक की गिरावट के साथ 75,613 पर खुला।...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

पटना में छात्रों के प्रदर्शन के बाद हरकत में सम्राट सरकार, सभी जिलों के एसपी अलर्ट पर

पटना में छात्रों के प्रदर्शन के बाद हरकत में सम्राट सरकार, सभी जिलों के एसपी अलर्ट पर

by UB India News
July 24, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर लगी छात्र प्रदर्शन की आंच से पटना भी झुलस गया है। बुधवार को छात्रों के...

Next Post
भारत से टकराने से एक और बर्बादी, जलील हुआ पाकिस्तान… UAE ने पीएसएल को दिखाया ठेंगा

भारत से टकराने से एक और बर्बादी, जलील हुआ पाकिस्तान… UAE ने पीएसएल को दिखाया ठेंगा

बदहाल पाकिस्तान को IMF से राहत पैकेज के तहत 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का मिला कर्जा

क्या परमाणु हमले की धमकी से सरेंडर कर गया आईएमएफ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend