ADVERTISEMENT
Wednesday, July 22, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ऑपरेशन सिंदूर : भारतीय सेना ने देर रात पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों का किया खात्मा , 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर

UB India News by UB India News
May 8, 2025
in राष्ट्रीय, सेना
0
ऑपरेशन सिंदूर : भारतीय सेना ने देर रात पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों का किया खात्मा , 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत ने पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया है। भारत की इस कार्रवाई में 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर सामने आई है।

भारत ने पाकिस्तान से पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है। पाकिस्तानी मीडिया के हवाले खबर है कि भारत ने पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद समेत 9 आतंकी ठिकानों को मिसाइल से हमले से तबाह कर दिया है। पाकिस्तानी मीडिया का दावे के कुछ ही देर बाद भारत सरकार की ओर से भी हमले की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है। हमले के बाद से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। भारत ने मुजफ्फराबाद, कोटली और बहावलपुर में आतंकी ठिकानों पर बड़ा मिसाइल हमला किया है।

RELATED POSTS

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

दुनिया में बदलते समीकरण के बीच भारत की समंदर में बादशाहत ………………

इस हमले में बड़ी संख्या में आतंकियों के मारे जाने की आशंका है। अब तक अन्य आतंकी ठिकानों पर कुल मिलाकर 100 से ज्यादा आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के कम से कम 30 आतंकी मारे गए हैं।  अन्य ब्यौरा जुटाया जा रहा है। मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। भारत ने पाकिस्तान के सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है। अब भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान पर स्ट्राइक करने की बात को कन्फर्म किया है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर ये हमला किया गया है। यह पाकिस्तान पर किया गया भारत की ओर से अब तक का सबसे बड़ा मिसाइल हमला है।

पीओके पर भी सर्जिकल स्ट्राइक

भारतीय सेना ने पाकिस्तान के साथ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में भी सर्जिकल स्ट्राइक की है। पीओके के प्रमुख आतंकी ठिकानों को भारत ने तबाह कर दिया है। यहां कम से कम 5 आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया है।

पीएम मोदी ने मॉनीटर किया पूरा ऑपरेशन

भारत की तरफ से पाकिस्तान के अंदर आतंकियों के ठिकानों पर भीषण हमला किया गया है। इस हमले में लश्कर और जैश के आतंकी ठिकाने तबाह किए गए हैं। पीएम मोदी ने पूरा ऑपरेशन मॉनीटर किया है और अजीत डोभाल लगातार उनके संपर्क में थे। भारत ने लश्कर और जैश के ठिकानों पर मिसाइल से हमला किया है। मजूद अजहर का बहावलपुर ठिकाना ध्वस्त हुआ है और लश्कर का मुरीदके कैंप तबाह हुआ है।

अधिकारियों ने दी ये जानकारी

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना ने बुधवार तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकी ढांचे के खिलाफ मिसाइल हमलों में प्रतिबंधित जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा समूहों के मुख्यालयों को निशाना बनाया। अधिकारियों ने बताया कि लक्षित नौ स्थलों में बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद मुख्यालय और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय शामिल है। ये दोनों ही पाकिस्तानी पंजाब में हैं।

हमलों में तीनों सेनाओं की हथियार प्रणालियों का इस्तेमाल किया गया

हमलों में तीनों सेनाओं, भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना की सटीक हमला करने वाली हथियार प्रणालियों का इस्तेमाल किया गया, जिसमें लोइटरिंग म्यूनिशन भी शामिल है। पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के अंदर आतंकवादी शिविरों पर हमलों के निर्देशांक खुफिया एजेंसियों द्वारा प्रदान किए गए थे। हमले केवल भारतीय धरती से किए गए थे। एएनआई ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी। सूत्रों ने ये भी बताया कि भारतीय बलों ने भारत में आतंकवादी गतिविधियों को प्रायोजित करने में उनकी भूमिका के लिए जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर के शीर्ष नेतृत्व को निशाना बनाने के इरादे से हमलों के लिए स्थान का चयन किया था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

दुनिया में बदलते समीकरण के बीच भारत की समंदर में बादशाहत ………………

दुनिया में बदलते समीकरण के बीच भारत की समंदर में बादशाहत ………………

by UB India News
July 20, 2026
0

ईरान युद्ध ने समंदर की ताकत का एहसास दुनिया को करा दिया है. अब तक दुनिया भर में इस बात...

PM मोदी और ट्रंप की जून में हो सकती है मुलाकात, G7 समिट के लिए फ्रांस में होंगे दोनों नेता

भारत में ट्रंप और अमेरिका पर भरोसा घटा ……

by UB India News
July 18, 2026
0

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही अमेरिका और भारत के समीकरण में बदलाव देखने को...

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक……………

by UB India News
July 17, 2026
0

केंद्र सरकार संसद के आगामी सत्र में एक अहम विधेयक लेकर आने की तैयारी में है, जिसके तहत अब राष्ट्रगीत...

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

Next Post
ऑपरेशन सिंदूर की आग में धधका पाकिस्तान ,पहलगाम हमले में मारे गए सभी को श्रद्धांजलि………….

ऑपरेशन सिंदूर की आग में धधका पाकिस्तान ,पहलगाम हमले में मारे गए सभी को श्रद्धांजलि.............

छत्तीगढ़ में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ ,नौ माओवादी ढेर, गोलीबारी जारी

छत्तीसगढ़: बीजापुर जिले में करेगुट्टा पहाड़ियों के पास सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 15 नक्सली मारे गए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend