ADVERTISEMENT
Saturday, July 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना में आज महागठबंधन की बैठक, क्या आज की बैठक में होगा CM फेस पर फैसला?

UB India News by UB India News
May 5, 2025
in खास खबर, पटना, बिहार
0
पटना में आज महागठबंधन की बैठक,  क्या आज की बैठक में होगा CM फेस पर फैसला?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पटना में आज यानी रविवार को महागठबंधन की तीसरी बैठक हो रही है। दीघा-आशियाना रोड स्थित दीघा रिसॉर्ट में होने वाली बैठक का नाम ‘इंडिया गठबंधन संवाद कार्यक्रम’ नाम दिया गया है। इसमें सभी घटक दलों के जिलाध्यक्ष और कमेटी सदस्य शामिल हो रहे हैं।

महागठबंधन में लगातार बैठकों का दौर जारी हैं. दो बैठकें हो चुकी हैं और तीसरी बैठक आज यानी 4 मई को पटना के एक रिसॉट में होने वाली है. महागठबंधन ने इस बैठक के लिए अपने सभी सांसदों और विधायकों को पटना बुलाया है. यह बैठक राजद नेता तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में होगी. जानकारी के इस बैठक में बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के अलावा लेफ्ट की तीनों पार्टियां यानी सीपीएम, सीपीआई और सीपीआईएम के नेता हिस्सा लेंगे. बैठक में चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया जाएगा. महागठबंधन की तीसरी बैठक को लेकर सभी के मन में यह सवाल है कि क्या इस बार की बैठक में सीएम फेस के लिए तेजस्वी यादव के नाम पर मुहर लगेगी?

RELATED POSTS

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

नेताओं से मिली जानकारी के अनुसार यह बैठक सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी. राजद, कांग्रेस, वीआईपी, लेफ्ट की तीनों पार्टियों के नेता, जिलाध्यक्ष, जिला सचिव, सचिव, विधायक, सांसद, विधान पार्षद व प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. बता दें कि 17 अप्रैल को महागठबंधन की पहली बैठक राजद कार्यालय में हुई थी. उसके बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में 24 अप्रैल को महागठबंधन की दूसरी बैठक हुई थी. महागठबंधन की तरफ से इस मीटिंग के बाद तेजस्वी यादव को सीएम फेस घोषित किया जाएगा या नहीं? बता दें, अब तक महागठबंधन में सीएम फेस को लेकर दो धर दिख रहा है. हालांकि, कांग्रेस ने ये जरूर कहा है कि चुनाव के बाद सीएम फेस तय किया जाएगा. अब देखना होगा कि इस मीटिंग में सीएम फेस पर सहमति बन पाती है या नहीं.

मीटिंग में शामिल होने के लिए पहुंचे वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि मीटिंग का एक ही एजेंडा है, बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाना। CM फेस के सवाल पर सहनी ने कहा कि ‘कहीं कोई कन्फ्यूजन नहीं है। सब क्लियर है, जिनके पास वोट है, ताकत है वही लीड करेंगे।’

वहीं खुद को डिप्टी सीएम के तरह प्रोजेक्ट करने को लेकर सहनी ने कहा कि ‘समय पर सब तय हो जाएगा।’ इस दौरान उन्होंने नीतीश सरकार पर निशाना साधा है।

वहीं माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने मुख्यमंत्री फेस के सवाल पर कहा कि ‘चुनाव रिजल्ट आने के बाद इन बातों पर बात की जाएगी।’

ब्लॉक लेवल में को-ऑर्डिनेशन बिठाना है- कांग्रेस

कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमन खान ने बताया कि ‘ब्लॉक लेवल के नेताओं के साथ समन्वय करना है और उसको मजबूत करना है। इसको लेकर बैठक हो रही है। बिहार सरकार को हटाना समय की जरूरत है। उसी प्रक्रिया में ये एक कदम है।’

वहीं कांग्रेस विधायक प्रतिमा दास ने कहा ‘महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक है। गठबंधन में सबकुछ स्पष्ट है और एक ही मुद्दा है बीजेपी को इस चुनाव में हराना है।’

बैठक में सीट शेयरिंग पर चर्चा होगी। इसके साथ ही क्षेत्रीय समीकरणों और सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखकर रणनीति तैयार करने पर मंथन किया जाएगा। बैठक में इस साल होनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर जिला स्तर पर तालमेल, रणनीति और जमीनी गतिविधियों पर चर्चा होगी।

इसके साथ ही भाजपा और एनडीए की नीतियों का मुकाबला करने के लिए एक साझा जनसंवाद और प्रचार अभियान की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

दीघा-आशियाना रोड स्थित दीघा रिसॉर्ट में महागठबंधन की बैठक हो रही है।

बीजेपी बोली- मीटिंग नहीं महानाटक है

इधर बैठक को लेकर बीजेपी ने निशाना साधा है। भारतीय जनता पार्टी ने इसे महानाटक बताया है। बीजेपी ने तंज कसा है जहां हर कोई सूत्रधार बनने को तैयार है वो मीटिंग कम महाभ्रम परोसने की तैयारी ज्यादा लगती है।

महागठबंधन की बैठक पर केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा इंडी गठबंधन चाहे जितनी बैठक कर लें, मोदी के नेतृत्व में बिहार में NDA का परचम लहराएगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकास की रफ्तार पर आगे बढ़ रहा है बिहार भी उसी रफ्तार पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव या लालू यादव चाहे जितनी भी रणनीति बनाए, बिहार में NDA की ही सरकार बनेगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

by UB India News
July 17, 2026
0

20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में एक बार फिर संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 यानी...

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

by UB India News
July 17, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 जो 48 टीमों के साथ शुरू हुआ था, अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है....

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक……………

by UB India News
July 17, 2026
0

केंद्र सरकार संसद के आगामी सत्र में एक अहम विधेयक लेकर आने की तैयारी में है, जिसके तहत अब राष्ट्रगीत...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में संविदा शिक्षक बहाली में भारी कटौती: अब 3687 के बदले 2532 पदों पर ही होगी नियुक्ति

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र और नौकरी की तलाश कर रहे उच्च योग्यताधारी युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी और...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

बांकीपुर – जाति शरणम् गच्छामि

by UB India News
July 17, 2026
0

प्रशांत किशोर का कहना है कि अगर राजनीति में नई राह बनानी है तो बांकीपुर के लोगों को जाति और...

Next Post
सीएम नीतीश कुमार मोदी सरकार के जाति जनगणना के फैसले से क्यों खुश हैं?

सीएम नीतीश कुमार मोदी सरकार के जाति जनगणना के फैसले से क्यों खुश हैं?

भारत ने चेनाब पर बने बगलिहार डैम के फाटक को किया बंद ………………

भारत ने चेनाब पर बने बगलिहार डैम के फाटक को किया बंद ..................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend