ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पाकिस्तान और चीन में है कोई सीक्रेट डील जिसने भारत की टेंशन बढ़ा रही है !

UB India News by UB India News
May 4, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय
0
पाकिस्तान और चीन में है कोई सीक्रेट डील जिसने भारत की टेंशन बढ़ा रही है !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत की सुरक्षा रणनीति में S-400 मिसाइल सिस्टम एक निर्णायक हथियार के रूप में देखा जाता है. रूस से खरीदे गए इस हाई-टेक डिफेंस प्लेटफॉर्म को भारत ने खासतौर से चीन और पाकिस्तान से संभावित हवाई हमलों को रोकने के लिए तैनात किया है, लेकिन हाल ही में आई एक रिपोर्ट ने भारत की टेंशन बढ़ा दी है.

बुल्गारियन मिलिट्री डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, चीन और पाकिस्तान के बीच एक सीक्रेट समझौते को लेकर बातचीत चल रही है, जिसके तहत चीन पाकिस्तान को S-400 की तकनीकी जानकारी दे सकता है. यह जानकारी युद्ध की स्थिति में भारत के खिलाफ इस्तेमाल हो सकती है, जिससे भारत की रक्षा रणनीति को बड़ा झटका लग सकता है. हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अगर ऐसा हुआ तो यह भारत के लिए राजनीतिक और आर्थिक दोनों नजरिये से घातक साबित हो सकता है.

RELATED POSTS

ईरान पर लगातार छठे दिन अमेरिका का हमला ,भारत के निवेश वाले चाबहार पोर्ट पर भी अटैक………..

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

क्या है S-400 सिस्टम? 

S-400 ट्रायम्फ रूस की अल्माज़-आंते कंपनी की ओर से तैयार किया गया एक अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम है. यह मिसाइल डिफेंस सिस्टम 400 किलोमीटर की रेंज में आने वाला है. ये फाइटर जेट्स,क्रूज मिसाइल्स,बैलिस्टिक मिसाइल्स,ड्रोन जैसे हवाई खतरों को ट्रैक करके उन्हें मार गिराने में सक्षम है.

कब हुई थी भारत और रूस की डील? 

भारत ने रूस के साथ साल 2018 में 5.43 अरब डॉलर का सौदा किया था. इसके लिए भारत को 5 स्क्वाड्रन S-400 मिलने तय हुए थे. इस दौरान 2023 तक भारत को 3 स्क्वाड्रन मिल चुके हैं. बचे हुए 2 स्क्वाड्रन रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण रुक गया है. भारत ने S-400 को पाकिस्तान और चीन की सीमा पर तैनात किया है, जिससे यह क्षेत्रीय संतुलन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है.

चीन के पास भी है S-400

चीन ने 2014 में रूस से S-400 खरीदा था और तब से उसकी सेना इस प्रणाली की क्षमताओं और कमजोरियों को भलीभांति जान चुकी है. चीन पाकिस्तान को S-400 के बारे में रडार फ्रीक्वेंसी, इंटरसेप्शन लॉजिक, कमजोरियां और ब्लाइंड स्पॉट समेत इलेक्ट्रॉनिक जामिंग तकनीक की जानकारी दे सकता है. अगर ऐसा होता है तो पाकिस्तान भारत की हवाई सुरक्षा को जैमर, लो फ्लाइंग क्रूज़ मिसाइल्स या ड्रोन स्ट्राइक जैसी तकनीकों से चकमा दे सकता है. यह भारत के S-400 इन्वेस्टमेंट को खत्म कर सकता है. यानी अरबों डॉलर का खर्च और रणनीतिक तैयारी व्यर्थ हो सकती है.

पाकिस्तान को क्यों चाहिए S-400 की जानकारी? 

पाकिस्तान के पास अभी तक खुद का S-400 जैसा कोई सिस्टम नहीं है, लेकिन वह भारत के खिलाफ एलओसी पर सर्जिकल स्ट्राइक को रोकना चाहेगा. इसके अलावा ड्रोन व मिसाइल लॉन्च के लिए रास्ते बनाने की कोशिश करेगा. हालांकि, किसी भी सूरत में पाकिस्तान को S-400 की जानकारी हाथ लग गई तो भारत के हवाई मिशन खतरे में पड़ सकते हैं. स्ट्रैटेजिक डेटरेंस का असर कम हो जाएगा. इंडियन एयर फोर्स की प्लानिंग लीक हो सकती है. यह भारत के लिए भविष्य में किसी भी संघर्ष के दौरान एक बड़ा सामरिक नुकसान बन सकता है.

क्या रूस इस खतरे को गंभीरता से ले रहा है? 

रूस ने अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है कि वह चीन की तरफ से S-400 की जानकारी लीक होने से चिंतित है या नहीं. लेकिन अंतरराष्ट्रीय हथियार डील्स में आमतौर पर एक “End-User Agreement” होता है जो किसी तीसरे पक्ष को तकनीकी जानकारी साझा करने से रोकता है. अगर चीन इस समझौते का उल्लंघन करता है तो रूस-पाकिस्तान सैन्य समीकरण बदल सकते हैं.भारत की रूस पर भरोसा करने की नीति को झटका लग सकता है. भारत पश्चिमी देशों (जैसे अमेरिका, फ्रांस) की ओर सैन्य सहयोग के लिए झुक सकता है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

ईरान पर लगातार छठे दिन अमेरिका का हमला ,भारत के निवेश वाले चाबहार पोर्ट पर भी अटैक………..

ईरान पर लगातार छठे दिन अमेरिका का हमला ,भारत के निवेश वाले चाबहार पोर्ट पर भी अटैक………..

by UB India News
July 17, 2026
0

अमेरिका के ताजा हवाई हमलों में ईरान के रणनीतिक चाबहार बंदरगाह को नुकसान पहुंचने की खबर है। हमले में निगरानी...

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

by UB India News
July 16, 2026
0

दुनिया की दो महाशक्तियों अमेरिका और रूस ने बीते कई दशकों से अलग-अलग देशों के सुरक्षा मानक तय करने में...

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे हमलों के बीच रूस क्यों हुआ एक्टिव , क्यों भेजा ‘कयामत का विमान’………………

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे हमलों के बीच रूस क्यों हुआ एक्टिव , क्यों भेजा ‘कयामत का विमान’………………

by UB India News
July 17, 2026
0

रूस ने तेहरान के इमाम खुमैनी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक 'टुपोलेव Tu-214PU' एयरबोर्न कमांड पोस्ट भेजा, जिसे अक्सर 'डूम्सडे प्लेन'...

क्या फिर गहराएगा ऊर्जा संकट? फिर भिड़ गए ईरान-अमेरिका, IRGC ने गिराया MQ-9 ड्रोन

ईरान के चक्कर में भिड़ गए अमेरिका-चीन

by UB India News
July 15, 2026
0

अमेरिका ने मंगलवार रात लगातार चौथे दिन ईरान पर हमले किए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, करीब सात घंटे...

PoK में भड़की पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह की आग , आज या तो खून बहेगा या पाक सरकार झुकेगी!

PoK में भड़की पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह की आग , आज या तो खून बहेगा या पाक सरकार झुकेगी!

by UB India News
July 16, 2026
0

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आज आर-पार की लड़ाई होने की आशंका बन गई है। प्रदर्शनकारी आज पीओके की...

Next Post
फ्रांस का ‘अल्पाइन क्वेस्ट’ ऐप और चीन की डिवाइस के जरिए ही आतंकी, पाकिस्तानी आकाओं के संपर्क थे !

फ्रांस का ‘अल्पाइन क्वेस्ट’ ऐप और चीन की डिवाइस के जरिए ही आतंकी, पाकिस्तानी आकाओं के संपर्क थे !

‘हम आतंकवाद और आतंकवादियों के मददगारों के खिलाफ सख्त और निर्णायक कदम उठाने के लिए समर्पित हैं

'हम आतंकवाद और आतंकवादियों के मददगारों के खिलाफ सख्त और निर्णायक कदम उठाने के लिए समर्पित हैं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend