ADVERTISEMENT
Friday, July 24, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शिवदीप लांडे ने क्यों बनाई अपनी पॉलिटिकल पार्टी !………………….

UB India News by UB India News
April 9, 2025
in पटना, बिहार
0
शिवदीप लांडे ने क्यों बनाई अपनी पॉलिटिकल पार्टी !………………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय पुलिस सेवा से कुछ महीने पहले इस्तीफा देने वाले पूर्व IPS शिवदीप वामनराव लांडे ने अपनी नई पार्टी हिन्द सेना बनी ली है। इसकी उन्होंने औपचारिक घोषणा भी कर दी। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। वे खुद भी चुनाव लड़ेंगे। महाराष्ट्र मूल के लांडे ने लोगों से मिले मान-सम्मान को देखते हुए बिहार को ही अपनी राजनीतिक जमीन बनाने का फैसला किया है। इसके साथ ही कयास लगने लगे हैं तेजतर्रार आईपीएस लांडे के मैदान में उतरने का कितना नफा-नुकसान किसे होगा। लांडे की चुनावी मैदान में उपस्थिति यकीनन नया वोट आधार तैयार करेगी। ऐसे में ये किस पार्टी या गठबंधन के वोटर होंगे, जो उनके साथ जाएंगे?

युवाओं को लेकर राजनीति करेंगे लांडे

शिवदीप लांडे ने कहा है कि वे युवाओं को लेकर राजनीति करेंगे। उनके हित के लिए संघर्ष करेंगे। प्रसंगवश यह जिक्र आवश्यक है कि इस बार चुनावी जंग में हर दल युवाओं के सहारे ही अपना सियासी हित साधना चाहता है। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर युवाओं के मुद्दे पर मुखर रहे हैं। बीपीएससी की 70वीं परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप जब अभ्यर्थियों ने लगाया तो प्रशांत किशोर ने उनका साथ दिया। पूर्व डेप्युटी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी अपना ध्यान रोजगार-नौकरी के नाम पर युवकों को ही साधने की कोशिश कर रहे हैं। जेडीयू के नेता और सीएम नीतीश कुमार भी नौकरियां बांट कर युवाओं को अपनी ओर लाने का लगातार प्रयास करते रहे हैं।

RELATED POSTS

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

बिहार में दो करोड़ से अधिक युवा हैं

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक बिहार में कुल मतदाताओं की संख्या 7.80 करोड़ है। इनमें 18-19 साल के सर्वाधिक कम उम्र के मतदाताओं की संख्या आठ लाख है। युवा में शुमार 30-39 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 2.04 करोड़ है। सबकी निगाहें इन्हीं युवा वोटरों पर है, जो कुल मतदाताओं में तकरीबन चौथाई की हिस्सेदारी रखते हैं। युवा ही वह तबका है, जिसे पढ़ाई और नौकरी के लिए दो-चार होना पड़ रहा है। हालांकि पढ़ाई और नौकरी के मामले में दूसरे राज्यों के मुकाबले बिहार काफी आगे दिखता है, लेकिन अब भी सबको इसमें स्कोप दिखाई दे रहा है।

तेजस्वी का नौकरी दांव रहा था सफल

सवाल उठता है कि नवगठित राजनीतिक दलों के साथ पुरानी पार्टियों को भी युवाओं की अहमियत क्यों महसूस हो रही है? दरअसल तेजस्वी यादव ने 2020 के विधानसभा चुनाव में नौकरी और रोजगार के वादे पर महागठबंधन की झोली में खासी सीटें बटोर ली थीं। दर्जन भर सीटें उन्हें और मिल जातीं तो आज नीतीश कुमार की जगह तेजस्वी यादव ही सीएम होते। तेजस्वी की इस कामयाबी में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण मानी गई थी। इसलिए कि जहां नीतीश कुमार ने आर्थिक कारणों से बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरियां देने से मना कर दिया था, वहीं तेजस्वी यादव ने पहली ही कैबिनेट मीटिंग में 10 लाख को सरकारी नौकरी देने का वादा किया था।

फ्लोटिंग वोट के कई दावेदार दिख रहे

आमतौर पर यह माना जाता है कि ज्यादातर प्रौढ़ या बुजुर्ग मतदाता किसी न किसी दल के कोर वोटर होते हैं, जबकि युवा मतदाताओं का दिमाग कोरे स्लेट की तरह होता है। यानी ये फ्लोटिंग वोटर हैं। इन्हें जिस भी किसी दल या नेता पर विश्वास जम गया, वे उसी की ओर मुखातिब हो जाते हैं। बिहार में चूंकि ऐसे वोटरों की तादाद एक चौथाई है, इसलिए हर नया दल युवा को ही टार्गेट करता है। जन सुराज के प्रशांत किशोर भी युवाओं की बात शिद्दत से रखते हैं। अब हिन्द सेना के शिवदीप लांडे भी युवाओं को लेकर ही राजनीति करने की बात कह रहे हैं।

लांडे के उदय से किसे होगा नुकसान?

चुनावी मैदान में ताल ठोकने की शिवदीप लांडे की घोषणा के साथ ही यह चर्चा शुरू हो गई है कि वे किसे नुकसान पहुंचाएंगे? आरजेडी का युवाओं पर पहले से ही भरोसा बना हुआ है। प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज भी युवाओं पर ही अधिक भरोसा कर रही है। शिवदीप लांडे को भी युवा वोटरों से ही उम्मीद है। यानी एक चौथाई वोटों के लिए फिलवक्त तीन खिलाड़ी मैदान में होंगे। जाहिर है कि जब एक चौथाई वोटर तीनों राजनीतिक दलों में बंट जाएंगे तो इसका सर्वाधिक लाभ एनडीए की पार्टियों को होगा। इसलिए कि वे इन दलों की तरह उम्र और लिंग के आधार पर राजनीति नहीं करतीं। यानी वोटों का बंटवारा एनडीए के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। शायद इसीलिए सियासी गलियारे में ऐसी अफवाह भी है कि शिवदीप लांडे ने एनडीए के इशारे पर ही मैदान में उतरने का फैसला किया है। प्रशांत किशोर के बारे में भी इसी तरह की चर्चा होती रही है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 24, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं....

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना...

ऐसे लोगों को जेल में होना चाहिए…………

क्या सरकार की मंशा सचमुच पेपर लीक माफिया को सजा दिलाने की है,……………

by UB India News
July 23, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले में जारी प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा है कि जांच...

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में प्रदर्शन की आग 22 जुलाई को पटना भी पहुंच गई। यहां पर ऐसा प्रदर्शन होगा, इसका अंदाजा किसी...

Next Post
एक बार आप अपने इस बेटे को मुख्यमंत्री बना दें, तो……………..

एक बार आप अपने इस बेटे को मुख्यमंत्री बना दें, तो.................

भाजपा से मुकाबले के लिए भाजपा जैसी ही मोडल अपनाएगे कांग्रेसी !

भाजपा से मुकाबले के लिए भाजपा जैसी ही मोडल अपनाएगे कांग्रेसी !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend