ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

3 देशों में रहते हैं दुनिया के 50% अरबपति…………

UB India News by UB India News
April 4, 2025
in कारोबार, खास खबर
0
3 देशों में रहते हैं दुनिया के 50% अरबपति…………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दुनिया की दिग्गज बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने सबसे ज्यादा अरबपतियों वाले देशों की ताजा लिस्ट जारी की है। फोर्ब्स वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स 2025 के अनुसार, दुनियाभर में 3000 से ज्यादा अरबपतियों की कुल संपत्ति बढ़कर 16.1 ट्रिलियन डॉलर हो गई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इन 3000 से ज्यादा अरबपतियों में से 50 प्रतिशत अरबपति सिर्फ 3 देशों- संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन और भारत में हैं। अरबपतियों की सबसे ज्यादा संपत्ति के मामले में भी यही 3 देश टॉप पर हैं।

फोर्ब्स की ताजा लिस्ट में 3028 बिजनेसमैन शामिल

फोर्ब्स की वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स 2025 की लिस्ट में 3028 बिजनेसमैन शामिल हैं। इस लिस्ट में पिछले साल की तुलना में 247 अरबपति बढ़ गए हैं। इन अरबपतियों की कुल संपत्ति में 2 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद इन सभी अरबपतियों की कुल संपत्ति बढ़कर अब 16.1 ट्रिलियन डॉलर हो गई है।

RELATED POSTS

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

अमेरिका में सबसे ज्यादा 902 अरबपति

फोर्ब्स वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स 2025 में संयुक्त राज्य अमेरिका 902 अरबपतियों (पिछले साल 813) के साथ इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। लिस्ट में दूसरे स्थान पर चीन (हांगकांग सहित) में 516 अरबपति हैं। भारत इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। भारत में कुल अरबपतियों की संख्या 205 है। अमेरिका में अरबपतियों की कुल संपत्ति 6.8 ट्रिलियन डॉलर है। इतना ही नहीं, फोर्ब्स वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स 2025 की टॉप 10 लिस्ट में से 8 अरबपति अमेरिका से ही हैं। चीन के 450 अरबपतियों (पिछले साल 406) की कुल संपत्ति 1.7 ट्रिलियन डॉलर है।

भारत में अरबपतियों की संपत्ति में गिरावट

लिस्ट में तीसरे स्थान पर भारत है, जिसके कुल 205 अरबपतियों (पिछले साल 200) की कुल संपत्ति 941 बिलियन डॉलर है। बताते चलें कि इस साल भारत के अरबपतियों की संपत्ति में गिरावट दर्ज की गई है, जो पिछले साल 954 बिलियन डॉलर थी। दरअसल, मुकेश अंबानी ($92.5 बिलियन) और गौतम अडानी ($56.3 बिलियन), दोनों की संपत्ति में अलग-अलग वजहों से $20 बिलियन से ज्यादा घट गई।

टॉप 10 की लिस्ट में कौन-सा देश कहां

फोर्ब्स वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स 2025 की लिस्ट में चौथे स्थान पर जर्मनी है, जहां 793 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 171 अरबपति रहते हैं। रूस 5वें स्थान पर है, जहां 140 अरबपति हैं और उनकी कुल संपत्ति 580 बिलियन डॉलर है। लिस्ट में छठे स्थान पर कनाडा है, जहां कुल 76 अरबपति हैं और उनकी कुल संपत्ति 359 बिलियन डॉलर है। इटली 7वें स्थान पर है। यहां 74 अरबपति हैं और उनकी कुल संपत्ति 339 बिलियन डॉलर है। हॉन्ग कॉन्ग 8वें स्थान पर है, जहां 66 अरबपति हैं और उनकी कुल संपत्ति 335 बिलियन डॉलर है। लिस्ट में 9वें स्थान पर ब्राजील है, जहां कुल 56 अरबपति हैं और उनकी कुल संपत्ति 212 बिलियन डॉलर है। 10वें नंबर पर यूनाइटेड किंगडम है, जहां 238 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 55 अरबपति हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विदेश मंत्री एस. जयशंकर  की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

भारत और यूरोपीय संघ (European Union-EU) के बीच रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में विदेश...

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

संसद के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने अपनी रणनीति साफ कर दी है. पार्टी की पार्लियामेंट्री स्ट्रेटजी कमेटी की...

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

by UB India News
July 16, 2026
0

दुनिया की दो महाशक्तियों अमेरिका और रूस ने बीते कई दशकों से अलग-अलग देशों के सुरक्षा मानक तय करने में...

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

by UB India News
July 16, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में फुटबॉल जगत की सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्विताओं में से एक फिर देखने को...

Next Post
वक़्फ बिल पर जंग, सुधार या वोट बैंक………..

वक़्फ बिल पर जंग, सुधार या वोट बैंक...........

वक्फ बिल पर लोकसभा में मुहर के बाद JDU में महाभारत……

वक्फ बिल पर लोकसभा में मुहर के बाद JDU में महाभारत......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend