छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए हैं. सुरक्षा बलों के चार जवान भी गंभीर रूप से घायल हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. नक्सलियों के साथ सुरक्षा बलों की यह मुठभेड़ नेशनल पार्क क्षेत्र के अंतर्गत जंगलों में हुई. बस्तर पुलिस ने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है. मुठभेड़ स्थल पर तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों ने हथियार बरामद किए हैं.
मुठभेड़ की पुष्टि बस्तर IG सुंदरराज पी ने की है। वहीं 3-4 जवानों के घायल होने की खबर है। मुठभेड़ बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया इलाके में हुई है। सर्चिंग जारी है।
सुंदरराज पी ने बताया कहा कि, माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद फोर्स को मौके के लिए निकाला गया था। आज सुबह से ही रुक-रुककर गोलीबारी चल रही है। बीजापुर DRG, STF और बस्तर फाइटर्स के जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है।
वहीं DIG कमलोचन कश्यप ने कहा कि, अभी जवानों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। बड़ा ऑपरेशन है। संख्या स्पष्ट नहीं बता सकते, लेकिन इतना है कि नक्सलियों को बड़ा नुकसान हुआ है। नक्सलियों की मौत की संख्या बढ़ने की संभावना है।







