महाकुंभ का शनिवार को 27वां दिन है। 13 जनवरी से अब तक 40.68 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। अभी मेला 18 दिन और चलेगा।
आज एकादशी और शनिवार होने की वजह से संगम पर श्रद्धालुओं की भीड़ है। संगम पर श्रद्धालुओं को रुकने नहीं दिया जा रहा। पुलिस स्नान के बाद श्रद्धालुओं को वहां से निकाल रही है। प्रयागराज-वाराणसी और नैनी से आने वाली सड़क पर 4-4 Km का जाम लगा है। शहर में भी जगह-जगह जाम की स्थिति है। मेला क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क ध्वस्त हो गया है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रयागराज पहुंचे। सीएम भजनलाल शर्मा और मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव ने एक साथ संगम में डुबकी लगाई। भजनलाल संगम स्नान के बाद 115 विधायकों संग सेक्टर-6 स्थित राजस्थान सरकार पवेलियन पर कैबिनेट मीटिंग करेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपनी पत्नी के साथ संगम स्नान किया।
अभिनेता राजकुमार राव पत्नी पत्रलेखा के साथ शुक्रवार को डुबकी लगाई और रात को गंगा आरती में भाग लिया।
नया ट्रैफिक प्लान लागू वाहनों की प्रयागराज शहर में एंट्री हो रही है। महाकुंभ से अखाड़े वापस जाने लगे हैं। इसके लिए नया ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। कल्पवासी भी घर लौटने लगे हैं। इसके लिए प्रशासन मेला क्षेत्र में वाहनों की एंट्री देगा। 8 फरवरी की रात 8 बजे से 9 फरवरी की सुबह 4 बजे तक वाहनों को एंट्री मिलेगी।
उत्तराखंड से आए श्रद्धालुओं ने बताया- 12 KM पहले ही गाड़ी रोक दी गई। इसलिए पैदल ही आ रहे हैं। 4 किमी चल चुके हैं। अभी ओर चलना होगा। बहुत परेशानी हो रही है। साथ में बच्चे और बुजुर्ग भी है।
संगम में स्नान करने पहुंचे श्रद्धालुओं की भीड़, देखें 3 तस्वीरें

थानापति नागा साधु महेंद्र मुकुंद गिरि ने बताया, प्रयागराज महाकुंभ के बाद वह काशी के लिए जाने वाले हैं। वह कैसे जायेंगे यह किसी को नहीं बताया जाता, काशी के बाद अखाड़े में उनकी दायित्व सौंपा जाता है, हम उसका निर्वाह करते हैं। इसके अतिरिक्त हिमालय व नर्मदा नदी की कंदराओं में जप-तप करते है। अब वह हरिद्वार के कुंभ में फिर एक साथ धार्मिक अनुष्ठान करने पहुंचेंगे।
झूंसी जाने वाला पीपा पुल-10 बंद, कार निकलने पर हंगामा
संगम से झूंसी को जोड़ने वाला पीपा पुल नंबर 10 श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है। इसकी वजह वहां भीड़ जमा हो गई। यहां से चार पहिया वाहनों को निकलने दिया जा रहा है। इससे पैदल चल रहे श्रद्धालुओं ने विरोध जताया है। भीड़ ने कार के निकलने के बाद पुल पर जबरन चढ़ने की कोशिश की।, एक महिला नीचे गिर गई।
अनुराग ठाकुर ने पत्नी संग संगम स्नान किया

अनुराग ठाकुर ने कहा- पुण्य धरा प्रयागराज में महाकुंभ के पावन अवसर पर पुण्य सलिला मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती की दिव्य धाराओं के संगम तट पर सपरिवार पवित्र स्नान, पूजा-अर्चना कर सर्वकल्याण की कामना की। मां गंगा, यमुना और सरस्वती के शुभाशीष से आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व सौभाग्य का वास हो।